Showing posts with label Shero Shayri. Show all posts
Showing posts with label Shero Shayri. Show all posts

जैन तपस्या / जैन तप पर शायरी Shayri for Jain Tapasya / Jain Tap

March 15, 2019 1 Comment
मेरे  साधर्मी भाई-बहनों को  जय जिनेंद्र! भगवान ने कर्म निर्जरा के अनेक मार्ग बताएं हैं। दान, शील, तप, भाव इन चारों में तप यह एक उत्तम मार्ग हैं। तपस्या से हम पुराने कर्मों की निर्जरा कर सकते हैं। जैन धर्म में नवकारसी से लेकर मासखमण, वर्षी तप की तपस्या हम अपने शक्ति के अनुसार कर सकते हैं। तो चलिए, अपने तपस्वी भाई-बहनों का गुणगान करते हैं। आज मैं आप सभी के साथ तपस्या पर बनी हिंदी शायरी शेयर कर रही हूँ....

jain-tapasya-shayri


जैन तपस्या / जैन तप पर शायरी

Shayri for Jain Tapasya / Jain Tap


1] तपस्या से कटे कर्म अति भारी,
                           तप के आगे नतमस्तक दुनिया सारी।

2] आओ सब करे तपस्वी का अभिनंदन
                      तपस्वी को तो करते हैं सब नमन
     तप से होती है कर्म निर्जरा
                       कटते हैं भवोभव के बंधन।


   

3] तपस्या की आई है बहार
                         शांति मिलती तप से अपार
     तपस्वी के क्या गायें हम गुणगान
                         तपस्वी से होता है कर्मों का संहार।


अवश्य पढ़े :- आयम्बिल ओली तपस्या की जानकारी 

 4]  पुण्यवाणी का शुभ अवसर आया
                        तपस्या में तन मन लगाया
      रसनेन्द्रिय पर किया विजय
                          दृढ़ता से कर्मों को खपाया।


5] गुरु भगवंतों की कृपा मिली
                       पुण्यवाणी भी खूब खिली
     अंतर में शुभ भावों की माला से
                     तप की आत्म ज्योत जली।


अवश्य पढ़े :-  तपस्या पर नारे / घोषवाक्य

6] तपस्या की भट्टी में जो तप् गया है
                        कुंदन सा वही चमक गया है
     तपस्या ही जीवन है मेरे बंधुओं
                          तपस्या में मानव महा मानव बन गया है।


7] युद्ध भूमि में योद्धा तपे, सूर्य तपे आकाश
                      तपस्वी साधक अंदर से तपे, करें कर्मों का नाश।


8] करो तपस्या, मिटे समस्या ।


9] देखकर आपकी तपरूपी लीना,
                       हम भी चाहते हैं आप जैसा जीना।


10] तप जीवन का श्रोत है,
                       तप जीवन जलती ज्योत है
       तप से होती है कर्म निर्जरा
                       तप मोक्ष मार्ग का स्तोत्र है।


आशा है,  मेरे साधर्मी भाई-बहनों को तपस्या पर बनी हुई यह हिंदी शायरी पसंद आई होगी। आप अपने स्पीच में, एंकरिंग में यह हिंदी शायरी का उपयोग कर सकते हैं। तपस्वी भाई-बहनों के तप की अनुमोदना करें ताकि कभी हम भी तप की श्रंखला में शामिल हो जाए। क्योंकि जैसी भावना हम भाते हैं, रखतें हैं, वैसा ही हमारे साथ घटित होता है। इसलिए हमेशा शुभ भावना में रहे एवं जिनशासन की प्रभावना करते रहे। जय जिनेंद्र!


04 नवंबर 2021दिवाली पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 4th November 2021 in Hindi

November 01, 2018 7 Comments
हमारे भारत देश मे हम ढ़ेर सारे त्यौहार मनाते है। उन्हीं मे से सबसे प्यारा त्योहार है दिवाली ! हम सभी पारिवारिकजन मिलकर इस त्योहार को मनाकर खुशियां बांटते हैं। दिवाली त्योहार विजय पर्व का त्योहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं। दिवाली में हम सभी एक दूजे को शुभकामनाएं देकर इस त्योहार को प्यार से मनाते हैं। तो चलिए, आज मैं आप सभी के साथ दिवाली पर बनाई हुई शायरी शेयर कर रही हूं।
shayri-whatsapp-messages-status-on-diwali

दिवाली २०१८  पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस

Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 2018  in Hindi


◆ अंधकार से प्रकाश की ओर हम आए
                     ज्ञान का दीपक जीवनभर जलाएं
     घर-घर खुशियों की माला बन जाए
                     ऐसा दिवाली त्योहार हम मनाएं।

◆ आया है दीपावली का त्योहार अनोखा
                    लाया है सबके लिए खुशियों का झरोखा।


 जरूर पढ़े :- दिवाली पर हिंदी कविता

◆ मिटे अंधकार की घणघौर कालीमा
                 दिवाली लाए ज्ञान रूपी प्रकाश की स्वर्ण लालिमा।


◆ दिवाली की पावन बेला में दिल दीपक टूटे नहीं
                      स्नेह प्यार का घी जीवन में कभी घटे नहीं
     स्वर्ण सी उज्ज्वल बत्ती रहे सदैव प्रज्वलित
                      मिल कर रहे हम सब, कोई किसी से उठे नहीं।


◆ आया है प्यारा दिवाली त्योहार
                       लाया है सबके लिए खुशियां-प्यार
    जगमगाती रोशनी की तरह जीवन चमके अपार
                      फूलों की खुशबूसी आए जिंदगी में बहार।

 
◆ रंगोली की तरह जीवन को सजाएं
                    रोशनी की भांती जिंदगी दमकाएं
    दिवाली की है यही शुभकामनाएं
                   सुख समृद्धि सा गुलदस्ता महकाएं।


◆ दिवाली का त्योहार है आया
                  विजय पर्व का संदेश लाया
     हमसे रूठे घोर अंधकार
                 प्रेम रूपी प्रकाश हैं लाया।


◆ भारत को कहते हैं त्योहारों की भूमि
                    मानो त्यौहार मनाया हो अभी-अभी
     आया फिर से एक प्यारा त्योहार दिवाली
                    जिसे मना रहे हैं मिलकर हम सभी।


दोस्तों ! आशा हैं,  दिवाली पर बनाई हुई मेरी यह शायरी आप सभी को पसंद आई होंगी। आप सभी के साथ यह शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस शेयर करें और अपनों को शुभकामनाएं देकर अपनी दिवाली यादगार बनाएं। आप सभी को दिवाली की स्वर्णिम शुभकामनाएं। आपके जीवन में यह दीपावली त्यौहार ढेर सारी खुशियां लेकर आए, यही भगवान से प्रार्थना करती हूं।


शिक्षक दिन 5 सप्टेंबर 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day 5th September 2023

August 31, 2018 Add Comment
हमारा जीवन बनाने में एक गुरु / शिक्षक का अहम् हिस्सा होता है। वह हमारी जिंदगी सवारंते हैं, बनाते हैं । हमें समय समय पर  ऐसे कुछ जिंदगी के गूढ़ मंत्र सिखा देते हैं ; जिससे  हमारे लिए जिंदगी जीना  बहुत ही आसान होता है। हमेशा अपने गुरु / शिक्षक के प्रति हमारे मन में अहोभाव होना चाहिए। उनके चरणों में हमारा जीवन नतमस्तक होना चाहिए। आज मैं आप सभी के साथ शिक्षक / गुरु पर बनाई  हुई हिंदी शायरी  शिक्षक दिन के इस अवसर पर  शेयर कर रही हूं।

shayri-on-teacher-guru

शिक्षक दिन 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी

Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day


1] सिखाया जिसनें जिंदगी का कैसे करें सामना
                   ऐसे प्यारे शिक्षक/गुरु को शिक्षक दिन की शुभकामना।

 
2] हमारे सिर पर जिनकी रहती है सदैव छत्रछाया
                   प्यारे मेरे शिक्षक को शिक्षक दिन की बधाइयां।


 अवश्य पढ़े :- गुरु पर स्पीच

  3] गुरु है हमारे मार्ग दाता
               अनोखा है शिष्य गुरु का नाता
    उनके उपकारों का क्या कहना
               वह तो है हमारे जीवन दाता।


4] माता पिता के बाद गुरु होते हैं पूज्यनीय
                 नतमस्तक होते हैं वह जिनके जीवन में होता विनय

    गुरु के चरणों में जो करता जीवन अर्पण
                 उसी की होती है सदा जय ! जय !! जय !!!


5] शिक्षक ने हमें शिक्षा का पाठ सिखाया
                 जीवन जीना कैसे वह भी बतलाया
    ईश्वर से हमारी है यही प्रार्थना
                 मिलती रहे सदैव उनकी छत्रछाया।


  अवश्य पढ़े :- गुरु पर दोहे

6] शिक्षक / गुरु का करना चाहिए आदर
                    वरना भटकना पड़ेगा दर-दर।


दोस्तों ! आशा है, शिक्षक दिन के अवसर पर शिक्षक/ गुरु पर बनाई हुई हिंदी शायरी आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। अपने गुरु शिक्षक को अपनी मन की भावनाएं व्यक्त करके उन्हें शिक्षक दिन की शुभकामनाएं दें ताकि उन्हें भी यह महसूस हो कि जिंदगी में उन्होंने बहुत ही अच्छे काम किए हैं। मेरे जीवन को सही दिशा देने वाले मेरे सभी शिक्षक / गुरु को शिक्षक दिन की हार्दिक शुभकामना।

पर्युषण पर्व 2022 पर हिंदी शायरी / मुक्तक Hindi Shayri on Puryushan Parv 2022

August 29, 2018 Add Comment
मेरे सभी साधर्मी भाई-बहनों को मेरा जय जिनेंद्र। पर्युषण पर्व का हमारे आंगन में पदार्पण होने जा रहा है। इस पर्युषण पर्व के स्वागत में हम सभी जुड़े हैं। यही तो वह दिन होते हैं जब हम व्यस्तमय जिंदगी में से कुछ समय अपनी आत्मा के लिए निकालते है। आज मैं आप सभी के साथ पर्युषण पर बनाई हुई हिंदी शायरी शेयर करना चाहती हूं।

shayri-on-puryushan-parv

 

पर्युषण पर्व पर हिंदी शायरी / मुक्तक

Hindi Shayri on Puryushan Parv


१] आया है पर्व पर्युषण
               पापों का करना है अवलोकन
    हुई जो गलतियां हमसे अपार
               गुरु भगवंतों के चरणों में करते समर्पण।

२] पर्वाधिराज लेकर आया है धर्म आराधना
                गुरु भगवंतों की सेवा में करनी है साधना
    दान, शील, तप, भाव मैं बीते समय निरंतर
                यही पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामना।


 

अवश्य पढ़े :- पर्युषण पर्व पर स्पीच / निबंध 
                   
                   
३] पर्युषण लाया है गुलशन में बहार
               स्वाध्याय का चिंतन करें हम बार-बार
    सबको खमाकर करे हम माफ
                जैन धर्म का यही है सार।
४] धर्म ध्यान का का बहता रहे झरना
                 पर्युषण पर्व की देते आपको शुभकामना।


५ ] मैत्री भाव का लाया है संदेशा
                सबको खमाते रहना हमेशा।


अवश्य पढ़े :- पर्युषण पर्व पर कविता

 ६] पर्युषण पर्व का हुआ है आगमन
               धर्म ध्यान में करो जीवन अर्पण
     कषाइयों में आ जाए मंदता
              तभी तो सार्थक होगा पर्युषण का पदार्पण।


७] मन में भगवान की वाणी का बज रहा संगीत
                  महावीर प्रभु से जोड़ली मैंने ऐसी प्रीत
    ज्ञान, दर्शन, चरित्र की हो उत्कृष्ट आराधना
                  हमेशा के लिए मिल जाए सुख आत्मिक।


अवश्य पढ़े :- जैन तपस्या पर नाटिका

  ८] पर्वाधिराज पर्युषण ने जगाई नवचेतना
                 धर्म के बिना पशु समान है हमारा जीना
    जीवन के कण-कण में धर्म बस जाए
                   वीर प्रभु के चरणों में करते यही प्रार्थना।


९] ज्ञान का दीप जीवन में जलाना
                तपस्या से अपने शरीर को तपाना
    धर्म आराधना करना और कराना
              ज्ञान-ध्यान में लीन होकर आत्मा को जगाना।


दोस्तों ! आशा है, पर्युषण पर्व पर मेरी बनाई हुई यह शायरी आप सभी को पसंद आई होगी। निवेदन है, इन शायरी को पढ़कर अपने जीवन में भी आचरण में लाने का हम सभी प्रयास करें एवं ज्ञान ध्यान में पर्युषण के यह प्यारे दिन व्यतीत करें। आप सभी को पर्युषण पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय जिनेंद्र।

अवश्य पढ़े :- जैन गुरु पर शायरी 
                      जैन सवाल जवाब

रक्षाबंधन स्पेशल भाई~बहन पर हिंदी शेरो शायरी Shero Shayri For Brother and Sister - Rakshabandhan Special

August 09, 2018 Add Comment
हम सभी का सबसे प्यारा त्यौहार रक्षाबंधन आ रहा है। सभी बहनें अपने भाई के घर जाने के लिए लालायित हैं तो भाई भी पलके बिछाए अपने बहन का इंतजार कर रहे हैं। भाई~बहन दोनों ही रक्षाबंधन की जोरदार तैयारियों में जुड़े हुए हैं। बहन अपने भाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी खरीदना चाहती हैं तो भाई भी सबसे हटके गिफ्ट अपने बहन के लिए लेना चाहता है। तो हम भी क्यों ना आपकी इन तैयारियों में चार चांद लगा दे। जी हां, आज मैं आप सभी के साथ भाई बहन पर बनाई हुई कुछ शेरो शायरियां शेयर करना चाहती हूं। यह शेरो शायरी आप खत / लेटर में या फिर गिफ्ट पर भी लिख सकते हैं।

hindi-shayri-for-brother-sister

रक्षाबंधन स्पेशल भाई~बहन पर हिंदी शेरो शायरी

Shero Shayri For Brother and Sister - Rakshabandhan Special


१] चंदा को तारे मिल गए, सूरज को कौन याद करें
                   भैया को भाभी मिल गई, अब हमें कौन याद करें!

२] सूर्य अस्त हो गया, चंदा देता प्रकाश
                   बहन आप की याद में हरदम रहती उदास।


३] संसार के सागर में झूला झूलेगी
                    प्यारी बहन तुम्हें कभी नहीं भूलेगी।


४] वह मेरी दूर वाली बहना भूल ना जाना
                    रात अंधेरी होगी तब चांदनी बन कर आना।


५] रेशमी चादर पर अक्सर कोई चीज फिसलती है
                      मेरे प्यारे भैया बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।


६] लाल मिर्च, हरी मिर्च, मिर्च बड़ी तेज
                     भाभी हमारी भोली-भाली, भैया बड़े तेज।

७] शेर लिखती हूं दिल से सिर्फ शाई मत समझना
                          बहन हूँ आप की पराई मत समझना।


८] एक चंद्रमा लाख हैं तारा
                      भाई मेरा बहुत हैं प्यारा।

दोस्तों ! आशा है, रक्षाबंधन स्पेशल भाई ~बहन पर बनाई हुई यह चंद शेरो शायरियां आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर बनाई हुई शेरो शायरी भी "रूपमय" वेबसाइट पर मैंने शेयर की है। आप उस पर भी विजिट करे और अपने मन की बात अपने प्यारे बहन एवं भाई के साथ जरूर शेयर करें एवं रक्षाबंधन के त्यौहार को सबसे यादगार बना दें।

मातृत्व दिन 12 मई 2024 पर माँ पर बनाई हिंदी शेरो शायरी 12th may 2024 Hindi Shero Shayri for Mother / Maa

May 13, 2018 6 Comments
मातृत्व नारी का श्रेष्ठतम रूप है। दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया है। मां हमें जीना सिखाती है और वही हमारे जीने का सहारा भी होती है। मां की गुणों की महत्ता को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। पर फिर भी मां की महत्ता को इन शेरो शायरी के द्वारा आप अपनी मां तक पहुंचा सकते हैं। जिससे उन्हें यह आभास  होगा कि आपके जिंदगी में उनकी क्या अहमियत है। मां को आपके साथ के सिवा, आपके प्यार के सिवा कुछ भी नहीं चाहिए। आज मातृत्व दिन पर हमें एक जरिया मिल गया है, अपनी भावनाएं व्यक्त करने का। तो देर किस बात की जल्द ही यह शेरो शायरियां अपने मां को समर्पित करें....
 

mothers day shero shayri for mother


मातृत्व दिन पर माँ पर बनाई हिंदी शेरो शायरी

Mothers Day Hindi Shero Shayri for Mother / Maa


◆ सुरक्षितता का एहसास होती है मां
                  हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाती है मां
    मां की ममता को न माप सका हैं कोई
                  निश्चल पतित पावन गंगा जैसी होती है मां।

◆ मां की ममता का नहीं है कोई छोर
                  मां के जैसा अनमोल नहीं है कोई और
    जिसके संग होती है मां की छत्रछाया
                  चमकता रहेगा वह सितारा दुनिया में चहुओर।



               


 ◆ मां होती है सबसे न्यारी
                सबको लगती है वह प्यारी प्यारी  
     नामुमकिन है गाना मां की महिमा
                पर उसके हम जाए वारी-वारी।


◆ मां तुम पर नाज़ करता है यह सारा संसार
                  सुसंस्कारों का देती हो तो तुम पावन उपहार।


◆ मां संग संसार में स्नेह पूज्य न होय कोय
                उत्तम पाठशाला नीज बच्चों की मां बढ़कर ना होय 

  तोतली बोली बाल की मां से बेहतर न समझे कोय
                हिचकी आवे नीज लाल को आकुल व्याकुल वो होय।

◆ जो ज्योत जगाए सुखों की ऐसी कोई ज्योत नहीं

                भगवान के पास भी माता तेरे प्यार का मोल नहीं
    तू संग है तो अंधेरे पथ में दीपक की जरूरत क्या होगी 

                 ए मां तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी।
 
◆ मां जो करती है जगत पर उपकार
              मां जो भरती है धर्म के सुसंस्कार
     मां की ममता का कोई मोल नहीं होता
              मां जो सहती है संतति का दुख भार।


◆ संसार के सब नातों से बड़ा मां का नाता है
                मां जीवन की पहली भाग्य की विधाता है
   भगवान से भी बड़ा कहां है मां को कवियों ने
               भटकाव भरी जिंदगी में मां ही सन्मार्ग दिखाती है।


दोस्तों ! आशा है, मां पर बनाई हुई या हिंदी शेरो शायरियां आपको जरूर पसंद आई होगी। यह शेरो शायरियां अपने मां को समर्पित कर आज का यह मातृत्व दिन अपने मां के लिए यादगार बनाएं। हम और भी नए-नए शेरो शायरियां अपडेट करते रहेंगे। आप रुपमय  वेबसाइट पर जरूर विजिट करते रहें।

कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी शेरो शायरी Shero Shayari on Female Foeticide

May 06, 2018 Add Comment
भारत धर्म प्रधान देश है। जहां सदाचार की गंगा बहती है। जहां रहते हैं सत्य और सादगी में जीने वाले लोग,  अंधकार से प्रकाश में जीने वाले लोग, अहिंसा के प्रति आस्था रखने वाले लोग। ऐसे में एक भ्रूण की हत्या करने का पाप हम कैसे कर रहे हैं? आज भ्रूण हत्या पर रोक करने के लिए सरकार भी कई योजनाएं अमल में ला रही है। फिर भी यह पाप करने में लोग आज भी कतराते नहीं है। भ्रूण हत्या पर बनाई हुई कुछ शेरो शायरियां आप सभी के साथ शेयर कर रही हूँ...

shayri-on-female-foeticide


कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी शेरो शायरी

Shero Shayari on Female Foeticide

1) संतान को धर्म के संस्कारों में डालने वाली मां होती है
                        नादानी में होने वाले भूलों को टालने वाली मां होती है 
    गर्भ में पल रहे भ्रूण की हत्यारिन को मां कैसे कह दें
                        खुद भूखे रहकर औलाद को पालने वाली मां होती है।

2) गर्भस्थ बेटी मां से यही पुकार करती है
                        हे मां ! मेरे प्राण बेवजह क्यों हरती है
   यदि मेरी मौत से तेरी दुनिया आबाद रहे
                        तो यह बेटी दुआओं से तेरा दामन भरती है।



अवश्य पढ़े :- कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी कविता

3) कोख में पल रहे भ्रूण से आज क्यों है दूरी
                        बेटी के जन्म का अधिकार छीनने की कैसी है मजबूरी
    बेटियां इसी तरह मरती रही तो याद रखना
                        बहू के संग बेटे की गृहस्थी बसाने की हसरत रहेंगी अधूरी।


4) क्यों भ्रूण हत्या का चक्कर सिर पर मंडरा रहा है
                      नारियां ही नारी की क्यों दुश्मन बन रही है
     एक दूजे से यह वादा करते हैं हम अभी
                      भ्रूण हत्या में अपना योगदान देंगे नहीं कभी
    अगर हमारे मां-बाप में भी भ्रूण हत्या की होती
                      तो हमारे जीवन की ज्योत कब की बुझ गई होती।


5) भ्रूण हत्या से बढ़कर कोई पाप नहीं होता
                   हैवान को अपने किए पर पश्चाताप नहीं होता
    बेबस मां को कोख उजाड़ने पर मजबूर कर दे
                     ऐसा निर्दयी असल में इंसान नहीं होता।


 अवश्य पढ़े :- कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उपाय

6) अब भी संभल जाओ, भ्रूण हत्या ना करो
                       आत्महत्या का,  त्याग तुम करो
    निर्दोष प्राणी को कभी मत मारो
                        कभी मत मारो, भ्रृण जीवन तारों।


7) मत मारो बिटिया को, घर कैसे बनाओगे
                     नहीं संभले तो एक दिन पछताओगे
     बेटी है कुल की शान बेटी है घर का मान
                       बेटा बेटी है समान, कन्या है  एक वरदान।


8) उठो बहनों यह प्रण लो, यह पाप नहीं होने देंगे
                      एक नन्ही सुगंधित कली को यूंही नहीं सोने देंगे।


9) मां मोमसा कोमल मन तेरा, कैसे पत्थर का हो गया 
                   अभी तेरे गर्भ में आई ही थी, कैसे वध मेरा हो गया
    जिसे तूने अपने खून से सींचा, क्या मैं वह क्यारी ना थी
                   होगी सभी को बेटे की आस, पर क्या मैं तुझको प्यारी ना थी।



अवश्य पढ़े :- कन्या भ्रूण हत्या पर घोषवाक्य 

 10) अगर हीरा है बेटा तो मोती है बेटी
                     एक कुल रोशन करेगा बेटा, 
                                 पर दो कुलों की लाज रखती है बेटी।

11) यह दुनिया अगर गुलशन है तो नारी उसकी माली है
                          वह झुक झुक जाए तो सीता है उठ जाए चंडी काली है।

12) भारत माता के वतन में देखो कैसी नादानी
                         कन्या भ्रूण की हत्या युगों की क्रूर कहानी।

 
13) बेटे से क्यों मोह है इतना, मुझसे मां क्यों इतना डर 
                         अपना लूंगी मैं भी तो मां, तेरे सारे दुख और दर्द!

14) मानो ना मानो यह हकीकत है
                         भ्रूण हत्या रोकने की समाज को सबसे अधिक जरूरत है।


 अवश्य पढ़े :- कन्या भ्रूण हत्या के कारण

15) कोई नहीं एक दूसरे से कम
                          हीरा अगर बेटा है तो बेटी नहीं मोती से कम ।


16) बेटा तब तक हैं बेटा, जब तक ना बन जाता वर
                      बेटी सदगुण की पेटी, बेटी रहती जीवन भर
      ममता का गला घोट क्यों, बेटे पर मां दीवानी
                    घटती संख्या नारी की है आज चुनौती भारी।


17) मां चाहे मुझे प्यार ना देना, चाहे मुझे दुलार ना देना 
                    कर सको तो इतना करना जन्म से पहले मार ना देना।

18) आज नारी अपने ही अस्तित्व को नकार रही है
                  अभिशाप है बेटिया धरती पर पुकार रही है
      हद से गुजर कर शर्मसार हो गई है मां की ममता
                  जन्म से पहले ही मासूम को कोख में मार रही है।


दोस्तों! आशा है, भ्रूण हत्या पर बनी हुई  हिंदी शेरो शायरी आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। आप इसे जादा से जादा लोगों तक पहुंचा कर, भ्रूण हत्या पर रोक पाने के लिए लोगों को जागृत करें। ताकि भ्रूण हत्या जैसे क्रूर पाप से हम दूर हो जाए और हमारा जीवन  बेटी की किलकारी से खिल जाए।



रक्षाबंधन पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayari on Rakshabandhan

March 10, 2018 Add Comment
भारतीय संस्कृति में  कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं।  उन्हीं में से एक प्यारा त्यौहार है, "रक्षाबंधन" । जो भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। हर बहन  रक्षाबंधन का इंतजार करती है कि कब वह प्यारा त्यौहार आएगा, और मैं अपने भाई के कलाई पर  रेशमसी डौर बांधकर  उसके लंबी उमर की  प्रार्थना करूंगी। भाई भी अपने  बहन को वचन देता है कि वह जिंदगीभर अपने बहन की  रक्षा करेगा। रक्षाबंधन पर बनाई हुई कुछ अनमोल शेरो शायरियां आप सभी के साथ शेयर कर रहे हूँ।

hindi-shero-shayr-on-rakshabandhan


रक्षाबंधन पर हिंदी शेरो शायरी 

Hindi Shero Shayari on Rakshabandhan


१] कश्मीर को कहते हैं भारत का नंदनवन
                           भाई बहन के प्यार को कहते हैं रक्षाबंधन।


२] भैया ने राखी बंधवाई, बहनों ने पाया उपहार
                            युग युग तक अमर रहे भाई बहन का प्यार।

 
३] भाई-बहन के बीच गिर नहीं सकती दीवार
                             इसी को याद दिलाने के लिए आता है राखी का त्यौहार।


४] भैय्या भैया मैं करूं भैया मुझसे दूर
                              सच्चे भैया वहीं जो रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने आए जरूर।


अवश्य पढ़े :-भाई बहन के लिए हिंदी शेरो शायरी 
 
५] मिट जाएंगे चांद सितारे, मिट जाए संसार
                           अमर रहे इस दुनिया में भाई बहन का प्यार।


६] चमन में सुबह सूर्यफुल मुस्कुराता है
                             भाई बहन का प्यार रक्षाबंधन के दिन एक दूजे को पुकारता हैं।


७] खुशनसीबी थी मेरी जो मिला ऐसा भाई
                          हर कदम पर जिसने मेरी हिम्मत है बढ़ाई
     श्वेता आनंद से ही तो मेरी जिंदगी महकाई
                        मेरे रॉकस्टार भाई को रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई।


दोस्तों! आशा है.. रक्षाबंधन पर बनाई हुई यह चंद शेरो शायरियां आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। हम और भी नई-नई शेरो शायरियां अपडेट करते रहेंगे। आप रूपमय में वेबसाइट पर जरूर विजिट करते रहे।

अवश्य पढ़े :- १] पनीर चीज़ पराठा हिंदी रेसिपी 
                      २] प्यार पर बनाई हिंदी कविता 'इंतज़ार'
                      ३] महिला संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग 
                      ४] हिंदी कविता 'माँ' 

इंतजार पर हिंदी शेरो शायरियां Hindi Shero Shayari on Intajar

February 28, 2018 Add Comment
इंतजार..इंतजार... और क्या है यह प्यार... झूठ ही ये सही कह दो तुम एक बार... मुझसे दोस्ती करोगे का यह गीत  हमें  कम शब्दों में प्यार का बहुत ही सुंदर विवरण बता देता है।  किसी का इंतजार करना वाकई में  बहुत ही मुश्किल लम्हें है।  इंतजार पर कुछ बनी हुई शायरियां आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।

hindi-shero-shayri-on-intajaar

 इंतजार पर  हिंदी शेरो शायरियां

Hindi Shero Shayari on Intajar


1] दिल को है आपकी तमन्ना, दिल को है आपसे प्यार 
                  आप आए या ना आए, हम करेंगे आपका इंतजार।
 
2] समंदर से सीखी है प्यार की गहराई
                  रात से सीखी है तनहाई की लंबाई
     चांद से सीखा है हमने दीदारे यार
                  और आप से सीखा है सिर्फ इंतजार।

 
4] इंतजार के पल भुलाना मुश्किल है
                  बीते हुए पल मोड लेना मुश्किल है
         एक बार बस जाए दिल में धड़कन बनकर जो कोई

                  उस को दिल से भुलाना मुश्किल है।

5] अब इस हद पर लाया है इंतजार मुझे
              वह आ भी जाए तो आए ना यकीन मुझे।

 
6] किसी का इंतजार करना जीवन की सबसे बुरी स्थिति है ,
                और कोई आपका इंतजार करें यह सबसे बड़ी उपलब्धि। 

 
7] गम की अंधेरी रात में, दिल को यूं बेकरार ना कर
                     सुबह जरूर आएगी, सुबह का इंतजार कर।


8] जीवन का सार अनोखा है,
                  मृत्यु का श्रृंगार अनोखा है
     प्यार तो प्यार है मेरे यार,
                   इंतजार का मिलन अनोखा है।


इंतजार करने के बाद किसी भी चीज को पाने का मजा कुछ और ही होता है। समय-समय पर हम इंतजार पर और भी नई नई शेरो शायरियां आप के साथ शेयर करते रहेंगे। आप हमेशा रुममय वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

अवश्य पढ़े :-
१] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी 
२]  प्यार पर हिंदी कविता 
३] संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग 
४] मलाई सैंडविच हिंदी रेसिपी  

इंसानियत पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayari on Humanity

February 21, 2018 Add Comment
चाहे हमारे भारत देश में कितने ही सारे धर्म हो लेकिन हर धर्म हमें इंसानियत का पाठ ही सबसे पहले सिखाता है। इंसान, इंसान के दर्द को समझे, उसके दर्द को दूर करने का प्रयास करें तो यह सबसे बड़ा पुण्य है। तो चलिए, आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं, इंसानियत पर बनी हुई कुछ हिंदी शेरो शायरियां....



hindi-shero-shayri-on-humanity

इंसानियत पर हिंदी शेरो शायरी

Hindi Shero Shayari on Humanity



1] ना हिंदू बुरा है ना मुसलमान बुरा है
                   न ग्रंथ बुरा है न कुरान बुरा है
    न गीता बुरी है न पुराण बुरा है
                    बुराई है जिस इंसान में वह इंसान बुरा है।


2] इंसान को नमक की तरह होना चाहिए
               जो खाने में रहता है पर दिखाई नहीं देता
                       और अगर ना हो तो उस की बहुत कमी महसूस होती है।

 
3] जो ना पूरा हो उसे अरमान कहते हैं
              जो ना बदले उसे इंसान कहते हैं
   जिंदगी प्यासी भले ही बित जाए
              पर जो नहीं थ़कता उसे इंसान कहते हैं।


4] लहरों से टकराए उसे जहाज कहते हैं
             तूफानों से जो टकराए उसे इंसान कहते हैं।



दोस्तों, हमने इस इंसानियत के धर्म को समझकर हर इंसान के सुख-दुख को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। तभी हम इंसान कहने लायक होंगे। इंसानियत पर बनाई हुई यह हिंदी शेरो शायरियां आपको जरूर पसंद आई होगी। हम और भी नई-नई हिंदी शेरो शायरियां इंसानियत पर अपडेट करते रहेंगे। आप हमेशा रूपमय वेबसाइट पर विजिट करते रहे, धन्यवाद!

अवश्य पढ़े :-
१] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी 
२]  प्यार पर हिंदी कविता 
३] संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग 
४] मलाई सैंडविच हिंदी रेसिपी  

शादी-सगाई मे साड़ी पैकिंग के दोहे / शायरी Hindi Shero Shayari / Dohe for Saree Packing in Engagement / Wedding Function

January 28, 2018 12 Comments
कोई भी  मांगलिक  कार्य हो  चाहे सगाई या फिर शादी, हमें  बहुत ही  सावधानी से सब तैयारियां  करनी पड़ती है। साड़ी पैकिंग से लेकर बिदाई तक। आज  हम हर चीज  बहुत ही अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं। ताकि सब हमारी इन रस्मों को  हमेशा याद रखें। साड़ी पैकिंग  करते समय  आपके लिए  हमने कुछ शेरो शायरियां  का कलेक्शन बनाया है, जिसे आप  अपनी पैकिंग में लगा कर  सबका दिल जीत सकते हैं।

saree-packing-shero-shayri


शादी-सगाई मे साड़ी पैकिंग के दोहे / शायरी

Hindi Shero Shayari / Dohe for Saree Packing in Engagement / Wedding Function


1] हरे हरे बाग में लगे रहे अंगूर
             हरदम चमकता रहे तेरे मांग का सिंदूर।


2] दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे
            कभी चांद कभी सूरज बनकर निखरता रहे।


3] मेहंदी सबके हाथों में रची रहे
            डोलिया खुशनसीबों की सजती रहे।


4] नीले गगन के तले धरती का प्यार पले
             बना के राहों पर बनी कि जीवन ज्योत जले।


अवश्य पढ़े :- सगाई पर शायरी 
 
5] चांदी की थाली में चंद्रमा डोले
            बना की आंखों में बनी की तस्वीर डोले।


6] हरे हरे बागों में कोयलिया बोले
               बना के कानों में बनी बोले।


7] कितनी सच्चाई है तेरी आंखों में
               कितनी मिठास है तेरी बातों में
    होगी तुम जिसकी किस्मत में
             झूमेगा उसका जीवन प्यार के सागर में।


8] सूना सूना आंगन होगा, सुनी होगी गलियां
              किसको कहूंगी मन की बात, बहुत रोएगी अखियां।


 अवश्य पढ़े :- शादी पर शायरी

9] दूर देश जाकर के सुख में हमें भूल जाएगी
              लेकिन बहना हमको तेरी याद बहुत आएगी।


10] कमल का फूल कीचड़ में खिले
           आप जैसी समधी जनम जनम मिले।


11] करुणा, लज्जा, शील, शांति को मन में बसाना
              सभी बड़ों की सेवा करना, कर्तव्य सदा निभाना।

 
12] गुलाब के फूलों का भँवरा डोले
              सगीजी के कानों में सगाजी बोले।

 
13] हरी हरी मेहंदी लाल लाल कुमकुम
              सगीजी की आंखों में सगाजी तुम ही तुम।

 
14] फूल है गुलाब का खुशबू लिया करो
              साड़ी है फैशन की दिल से पहना करो।


 अवश्य पढ़े :- प्यार पर शायरी

15] पूनम का चांद निकलता है, उजाला देने के लिए
              माता पिता ने जन्म दिया ससुराल का प्यार पाने के लिए।

 
16] घूंघट में शर्माए गोरी
                  बनी रहे यह प्यार की जोड़ी।


17] अंगुली में अंगूठी, अंगूठी में नगीना
                 जल्दी से आना मेरे प्यारे सजना।


18] सीता रखा जाए या राधा रखा जाए
              बोल जच्चा बोल, मुन्नी का नाम क्या रखा जाए।


19] ब्यायजीसां- ब्यानजीसां बैठे पास,
                बातें करें खास - खास
      कोई ना रहे आसपास
               मिठाई खाए साथ - साथ।

20] पिया मन भाए,
                बेडशीट वही जो अच्छी नींद सूलाएं।


21] चांद जैसी चांदनी सितारों में नहीं
               आप जैसे ब्यायजी हजारों में नहीं।


 अवश्य पढ़े :- संगीत संध्या पर शायरी
 
22] फैशन की नार, बैठने को कार
              बातें बनाने में बहुत होशियार।


23] बेसन से बनी है बर्फी, उसे कम खाया करो
              सगाजी अपने पेट का दर्द ना बढ़ाया करो।

24] मेरे चकली में है अजवान,
               ब्यायजीसां-ब्यानजीसां खाते ही हो जाएंगे जवान।


25] ...........के स्टेशन पर धीमी धीमी लाइट
                 हमारे तरफ से गुलाब जामुन करेगा आपको गुड नाइट।


26] फूल हैं हजार लेकिन कमल जैसा कहां
                नानी सासुजी है हजार लेकिन आप जैसे कहां?


27] हुकूमत मत चलाओ नंनदरानी
                में आपका भी कहना जरूर मानूंगी।


28] गोरे गोरे गाल, शराबी नयन,
              लगती है यह ताजमहल की  देन।


 अवश्य पढ़े :-बाबुल पर कविता 

29] खट्टे मीठे चॉकलेट खाना मजेदार
              अब आपको भी आ रही है साथीदार।

 
30] बच्चे मन के सच्चे
              चॉकलेट लगते हैं बहुत अच्छे।


31] ओ बनड़ी ओ बनड़ी मेरे बनाजी का क्या कहना
                   रब ने ऐसी जोड़ी बनाई जैसे तोता और मैना।


32]  नये अरमान, नए सपने, नई आशाओं के संग आपको है आना
              क्योंकि बहू के साथ आपको बेटी है बनना।

33] संस्कारों का धन हमने आप में है पाया
                  मिलेगा आपको पिताजी का साया।


34] हक और हट की बड़ी दीदी होती है हकदार
                 ऐसे ही मिलेगा तुम्हें बड़े भाभी का प्यार।


 अवश्य पढ़े :- दोस्ती पर शायरी
 
35] खेलोगी कभी लुका छुपी, जागेगा फिर बचपना
                 क्योंकि प्यारा बोलेगा......, चाची खेलने आना।


36] थोड़ी सी हंसी, थोड़ी सी छेड़खानी
                ऐसे ही सहेली आप की ननंद रानी।


37] प्यार हमेशा पाओगी, कभी प्यार भरी डांट खाओगी 

             क्योंकि सासूजी नहीं मां को अपनाओगी।

38] जब भी दुल्हन की चूड़ी खनकेंगी 
                       प्यारे पिया की नींद उड़ेंगी। 

39] लाल-लाल, हरी-हरी, पीली-पीली चुडिया 
                 खनकायेंगी तुम्हारे जीवन में खुशियाँ। 

40] चूड़ी सजी है हातों में 
                   पलके बिछाई है पिया की राह में।

दोस्तों! कोई भी पैकिंग करते वक्त आप इन शेरो शायरी का यूज़ करके आपके पैकिंग को और भी बेहतरीन बना सकते हैं। अगर आपको यह शेरो शायरी अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।

अवश्य पढ़े ;-
१] शादी पर हिंदी एंकरिंग
२] महिला संगीत संध्या एंकरिंग 
३] शादी पर हिंदी कविता
४] संगीत संध्या पर हिंदी कॉमेडी गीत

26 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस 2023 पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayri on 26th January 2023/ Republic Day 2023

January 22, 2018 3 Comments
अपने भारत देश के लिए  जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसे वीरों को गणतंत्र दिवस पर हम याद करते हैं। अपने देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। 26 जानेवारी 1950 को संविधान लागू हुआ था। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। जो जवान अपने देश के लिए शहीद हुए हैं,  उन्हें भी 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाता है। 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर हमने कुछ शेरो शायरियां बनाई है, जिसे हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।


hindi-shero-shayri-on26th-january-republic-day


26 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस2023 पर हिंदी शेरो शायरी

Hindi Shero Shayri on 26th January 2023 / Republic Day 2023

1] भारत माता पर अर्पण करते जीवन सारा                        
                    वंदे मातरम का होता रहे जय कारा
    गणतंत्र दिवस पर यही मनोकामना
                      भारत मां के सुंदरता का देखें जहां नजारा।


  2] गणतंत्र दिवस पर होता है देश के जवानों का सम्मान
                   वतन के लिए लुटा दी जिन्होंने अपनी जान
   ऐसे महान नेताओं का क्या गाए गुणगान
               "विविधता में एकता" यही सिखलाता संविधान।


  3] लहू से लिख दी देश प्रेम की कहानी
                 अंग्रेजों की नहीं चलने दी मनमानी
   देश कोआजाद करने की जिन्होंने हैं ठानी
                गणतंत्र दिवस पर  याद करते उनकी कुर्बानी।


 4] देश के हर कोने में तिरंगा लहराए
                गणतंत्र दिवस की खुशियां हम मनाए।


5] हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
                हम सब लगते भाई-भाई
   भारत माता हैं महकाई
               गणतंत्र दिवस की देते बधाई।


6] गणतंत्र दिन है आया
              संग खुशियों की बहार लाया
     घर-घर तिरंगा लहरा कर
              आजादी का जश्न मनाया।


7] भारत माता के लिए न्योछावर कर दी अपनी जान
                 देश ही था जिनके लिए आन बान और शान
   गणतंत्र दिन पर स्मरण करते हैं उनका बलिदान 

             सर्वस्व अर्पण कर दिया जिन्होंने हिंदुस्तान के नाम।

8] देश के हर कोने में बच्चे दिखाते झांकियां
                 मनाते हैं सारे आजादी की खुशियां
   भारत मां के चरणों में हो जाते नतमस्तक
                गणतंत्र दिन की देते सबको बधाइयां।


दोस्तों! 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर बनाई हुई यह हिंदी शेरो शायरियां आप सभी के साथ शेयर करके गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाएं। हम ये आजादी के पल, हर पल आजादी से जीते रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ...गणतंत्र दिवस की "रूपमय" के सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

अवश्य पढ़े :- १] गणतंत्र दिवस पर हिंदी कविता 
                     २] महिला संगीत संध्या पर हिंदी एंकरिंग 
                     ३] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी

प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी Inspirational / Motivational Hindi Shero Shayari

December 25, 2017 2 Comments
जिंदगी के इस सफर में कभी खट्टे अंगूर भी लगते हैं तो कभी मीठे भी लगते हैं। सुख और दुख तो जिंदगी का हिस्सा है। पर दुख के पल आने के बाद जीवन में निराशा आ जाती है। यह प्रेरणादाई शेरो शायरी आपको सदैव प्रेरित करती रहेगी, जिंदगी के प्रति एक आशावादी रवैया रखने के लिए। चलिए, आज शेयर करते हैं हिंदी शेरो शायरियां....

inspirational-hindi-shero-shayari

प्रेरणादाई  हिंदी शेरो शायरी

Inspirational / Motivational Hindi Shero Shayari


1] स्वर्ण तप के बनता है कुंदन
                       खुशबू घस के देता है चंदन
   जो मुश्किलों को पार करता है
                       उसी को दुनिया करती है वंदन।
    


2] परिंदों को मिलेगी मंज़िल एक दिन
                      ये फैले हुए उनके पंख बोलते हैं
   वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर
                     जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।


3] जिंदगी में अगर कोई गम ना हो
                       तो जिंदगी का मजा नहीं मिलता
    राह आसान हो तो राहरौ को
                      गुमराही का मजा नहीं मिलता ।


4] एक छोटी सी चिड़िया उड़ने का आनंद ले सकती है

                      एक छोटी सी तितली फूलों का मकरंद ले सकती है
   किसी को छोटा कहने की आदत छोड़ दो.....
                      गुलाब की छोटी सी कलीका भी सुगंध दे सकती है।


  5] यह जीवन है एक गीत, अब उसको गाना होगा
                      पाँव उठे हैं मेरे तो मंजिल को आना होगा।

  6] चोट खा कर टुटते हैं दर्पण
                    किंतु आकृतियां कभी टूटी नहीं
   आदमी से रुठ जाता है सब कुछ
                     पर समस्याएं कभी उठी नहीं।

  7] मन के जीते जीत, मन के हारे हार ।
  8] एक सपना टूट गया तो दूसरा बनाइए।
                     जिंदगी को जिंदगी की तरह बिताइए ।

 
9] एक अंधेरा लाख सितारे, एक निराशा लाख सहारे 

                   सबसे बड़ी बात है जीवन, नादान है जो जीवन से हारे।
 
10] सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे
                     नजर को बदलो नजारे बदल जायेंगे
     रिश्ते बदलने से कुछ नहीं होता
                     दिशा को बदलो तो किनारे बदल जायेंगे।

11] जूनून कुछ कर दिखाने का था

                     और वह मैंने कर दिखाया है।


दोस्तों! आशा है, यह प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी आपको जरूर पसंद आई होगी। हमेशा एक सकारात्मक विचारों को अपने साथ रखें। खुद की भी हिम्मत बढ़ाएं और दूसरों की भी हिम्मत बढ़ाते रहें।

बेवफाई पर हिंदी शेरो शायरी Sad Love Hindi Shero Shayari / Messages

December 21, 2017 1 Comment
कहते हैं प्यार का पहला अक्षर ही अधूरा है, इसलिए किसी का प्यार कभी पूरा नहीं होता। सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। जब दिल टूटता है तो दिल के अरमान बिखर जाते हैं और खुद को संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बेवफाई पर बनाई कुछ शेरो शायरियां आपके साथ शेयर करते हैं।


sad-love-hindi-shero-shayari


बेवफाई पर हिंदी शेरो शायरी

Sad Love Hindi Shero Shayari /  Messages

◆ न जाने ये नज़र क्यों उदास रहती है
                       न जाने इसे किसकी तलाश रहती है
   यह जानकर कि वह किस्मत में नहीं है
                      फिर भी उन्हें पाने की आस रहती है।


◆ दिल जो टूटेगा तो फरियाद करोगे तुम भी
                    हम ना रहे तो याद करोगे तुम भी
   आज कहते हो हमारे पास वक्त नहीं है
                    पर 1 दिन मुझ पर वक्त बर्बाद करोगे तुम भी।


◆ एक पल में आकर गुजर जाता है
                      यह हवा का एक झोंका है
   प्यार कहती है सारी दुनिया जिसे
                      कुछ नहीं एक रंगीन धोखा है।

 
◆ तलाश करोगे तो जरुर तुम्हें कोई मिल जाएगा
                     लेकिन हमसा तुम्हें कौन चाहेगा
   चाहत की निगाहों से वह तुम्हें देखेगा जरूर
                     लेकिन आंखें हमारी वह कहां से लाएगा।


◆ इस कदर हमारी चाहत का इंतिहान में लिजिए
                   क्यों हो हमसे खफा यह बयां तो कीजिए
   कर दीजिए माफ अगर हो गई हमसे खता
                   खामोश रहकर हमें सजा ना दीजिए।


◆ दूर जाकर भी हम से दूर जा ना सके
                     इतना रोए कि किसी को बता ना सके
   दर्द यह नहीं कि वह हमें मिल ना सके
                      दर्द यह है कि हम उन्हें भुला ना सके।


◆ लाखों मंजिले होगी, लाखों कारवां होंगे
                      निगाहें तुम को ढूंढेगी और न जाने तुम कहां होगें।


◆ खुदा मुझको तुझसे भी महरुम कर दे
                      जो कुछ और तेरे सिवा चाहती हो
   नजर भर के जो देख सकते हैं तुझको
                      मैं उनकी नजर देखना चाहती हूं।


◆ देखा जब मैंने उन्हें नजरें झुकाई ना गई
                      और जब देखा उन्होंने मुझ नजरें उठाई ना गई।


◆ वो जब होते हैं नजरों से दूर, फिर कोई रोशनी नहीं होती
                      राह नजर आती है हजार, पर कोई मंजिल नहीं होती।


◆ इस तरह मोहब्बत को निखारा जाए
                  चांदनी रात को फूलों से संवारा जाए
    जिसको सुनते ही मचल जाए जमाने वाले
                  कोई ऐसा गीत ख्यालों में उतारा जाए चाहते हैं।


◆ हम जिन्हें चाहते हैं वह चाहते हैं किसी और को
                 खुदा करें जिन्हें को चाहे वह भी चाहे किसी और को।


◆ तेरी बेवफाई का कोई गिला नहीं
                क्या हुआ जो तू मुझे मिला नहीं
   फिर भी खुदा से दुआ करेंगे हमनशी
                 तुझको वह मिले जो हमें भी मिला नहीं।


◆ शिकवा नहीं लब पर ,सिर्फ आंखों में आंसू है
                 जूबां तो हमारे बस में है, पर आँख बेकाबू हैं।


◆ कुछ राज ऐसे होते हैं जो बताए नहीं जाते
                  कुछ आंसू ऐसे होते हैं जो बहाएं नहीं जाते।


 ◆ दिल में थे बहुत जख्म मगर उन्हें दिखा ना सके
                   आए तो थे आंखों में अश्क पर उन्हें बहा ना सके।



◆ दिल जीत ले वह जिगर रखते हैं
                 कत्ल कर दे वह नजर हम भी रखते हैं
    वादा किया है किसी को मुस्कुराने का
                 वरना आंखों में समंदर हम भी रखते हैं।

◆ जिस दिल में बसाया था प्यार उसका
                    उस दिल को हमने तोड़ दिया
      वह बदनाम ना हो इसलिए
                    उसका नाम लेना छोड़ दिया।


◆ दर्द को दिल के सीने में छुपाना भी कला है
                    आंसुओं को बरसात में छुपाना भी कला है।


दोस्तों ! आशा है,  बेवफाई पर बनाई हुई यह चुनिंदा शेरो शायरी आपको बेहद पसंद आई होगी। हम और भी बेवफाई पर बनाई हुई शेरो शायरी आपसे शेयर करते रहेंगे। आप हमेशा रूपमय  इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे।


अवश्य पढ़े :- १] महिला संगीत संध्या पर हिंदी नाटिका
                     २] ज़िंदगी पर हिंदी कविता
                     ३] प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी 
                     ४] ज़िंदगी कैसे और भी खूबसूरती से जिए ?

"यादें" पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayari on "Yaadein" / "I Miss You"

December 19, 2017 1 Comment
किसी की यादें एक बार मन में बस गई तो हमेशा हमेशा के लिए मन के किसी कोने में अंकित हो जाती है। हमेशा हमें अपनों की याद दिलाती है। यादें पर बनी हुई कुछ चुनिंदा शेरो शायरी आपके साथ शेयर कर रही हूं।

hindi-shero-shyari-on-miss-you

"यादें" पर हिंदी शेरो शायरी

Hindi Shero Shayari on "Yaadein" / "I Miss You"


1] हर अश्क का मतलब गम नहीं होता
                     दूरियों से प्यार कम नहीं होता
   वक्त बेवक्त हो जाती हैं आंखें नम
                  क्योंकि यादों का कोई मौसम नहीं होता।


  2] भूलाने वाले हमें भूल जाएंगे
                 दिल से हम उनके निकाले जाएंगे 

   होगी नहीं जब जरूरत हमारी लोगों को
                 हम कहां किसी को याद आएंगे।


  3] कोई तो है जो दुआ करता है
                 अपनों में हमें गिना करता है
   बहुत खुशनसीब समझते है खुद को हम
                 दूर रहकर भी जब कोई याद किया करता है।


  4] हर बात समझाने के लिए नहीं होती
                 जिंदगी हमेशा पाने के लिए नहीं होती
   याद आती है आपकी
                 पर हर याद जताने के लिए नहीं होती।


  5] कुछ पल होते हैं कुछ पल के लिए
                 जी लों इन्हें हर पल के लिए
   यह वक्त तो रेत की तरह फिसल जाएगा
                  दे जाएगा यादें जिंदगी भर के लिए।
 


6] आपकी यादों की महक इन हवाओं में
                  कुछ अपनापन इन फिजाओं में है
    खुशियां चूमें आपके कदम
                  यही सपना इन निगाहों में है।


7] वह चांद है मगर आप से प्यारा तो नहीं
                   परवाने का शमा के बिना गुजारा तो नहीं
    मेरे दिल ने सुनी है मीठी सी आवाज
                   कही आप ने हमें पुकारा तो नहीं।


8] किस्मत रुक गई दिल के तार टूट गए
                   वह भी रुक गए सपने भी टूट गए
   बाकी रहे अपने खजाने में दो आँसू
                  याद तेरी आई तो वह भी लुट गए।
 


9] हर सागर के दो किनारे होते हैं
                कुछ लोग जान से भी प्यारे होते हैं
   यह जरुरी नहीं कि हर कोई पास हो
               क्योंकी जिंदगी में यादों के भी सहारे होते हैं।

 
10] तुम से दूरी का एहसास सताने लगा
                तेरे साथ गुजरा हर लम्हा याद आने लगा
     जब भी भूलने की कोशिश की मैने
               तो दिल के और करीब आने लगा।


11] कितनी जल्दी मुलाकात गुजर जाती है
               प्यास बुझती नहीं बरसात गुजर जाती हैं
अपनी यादों से कह दो इस तरह ना आया करें
              नींद नहीं आती और रात गुजर जाती है। 


वाकई में 'यादें याद आती है, बातें भूल जाती है'। याद आते ही उस व्यक्ति को मिलने के लिए दिल तड़प जाता हैं,  बेकरार हो जाता है। आशा है यादें पर बनी हुई यह  शेरो शायरियां आपको जरूर पसंद आई होगी।

अवश्य पढ़े:- १] जन्मदिन पर हिंदी शेरो शायरी 
                    २] प्यार पर हिंदी कविता अपनासा 
                   ३] संगीत संध्या पर हिंदी एंकरिंग