"यादें" पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayari on "Yaadein" / "I Miss You"

December 19, 2017
किसी की यादें एक बार मन में बस गई तो हमेशा हमेशा के लिए मन के किसी कोने में अंकित हो जाती है। हमेशा हमें अपनों की याद दिलाती है। यादें पर बनी हुई कुछ चुनिंदा शेरो शायरी आपके साथ शेयर कर रही हूं।

hindi-shero-shyari-on-miss-you

"यादें" पर हिंदी शेरो शायरी

Hindi Shero Shayari on "Yaadein" / "I Miss You"


1] हर अश्क का मतलब गम नहीं होता
                     दूरियों से प्यार कम नहीं होता
   वक्त बेवक्त हो जाती हैं आंखें नम
                  क्योंकि यादों का कोई मौसम नहीं होता।


  2] भूलाने वाले हमें भूल जाएंगे
                 दिल से हम उनके निकाले जाएंगे 

   होगी नहीं जब जरूरत हमारी लोगों को
                 हम कहां किसी को याद आएंगे।


  3] कोई तो है जो दुआ करता है
                 अपनों में हमें गिना करता है
   बहुत खुशनसीब समझते है खुद को हम
                 दूर रहकर भी जब कोई याद किया करता है।


  4] हर बात समझाने के लिए नहीं होती
                 जिंदगी हमेशा पाने के लिए नहीं होती
   याद आती है आपकी
                 पर हर याद जताने के लिए नहीं होती।


  5] कुछ पल होते हैं कुछ पल के लिए
                 जी लों इन्हें हर पल के लिए
   यह वक्त तो रेत की तरह फिसल जाएगा
                  दे जाएगा यादें जिंदगी भर के लिए।
 


6] आपकी यादों की महक इन हवाओं में
                  कुछ अपनापन इन फिजाओं में है
    खुशियां चूमें आपके कदम
                  यही सपना इन निगाहों में है।


7] वह चांद है मगर आप से प्यारा तो नहीं
                   परवाने का शमा के बिना गुजारा तो नहीं
    मेरे दिल ने सुनी है मीठी सी आवाज
                   कही आप ने हमें पुकारा तो नहीं।


8] किस्मत रुक गई दिल के तार टूट गए
                   वह भी रुक गए सपने भी टूट गए
   बाकी रहे अपने खजाने में दो आँसू
                  याद तेरी आई तो वह भी लुट गए।
 


9] हर सागर के दो किनारे होते हैं
                कुछ लोग जान से भी प्यारे होते हैं
   यह जरुरी नहीं कि हर कोई पास हो
               क्योंकी जिंदगी में यादों के भी सहारे होते हैं।

 
10] तुम से दूरी का एहसास सताने लगा
                तेरे साथ गुजरा हर लम्हा याद आने लगा
     जब भी भूलने की कोशिश की मैने
               तो दिल के और करीब आने लगा।


11] कितनी जल्दी मुलाकात गुजर जाती है
               प्यास बुझती नहीं बरसात गुजर जाती हैं
अपनी यादों से कह दो इस तरह ना आया करें
              नींद नहीं आती और रात गुजर जाती है। 


वाकई में 'यादें याद आती है, बातें भूल जाती है'। याद आते ही उस व्यक्ति को मिलने के लिए दिल तड़प जाता हैं,  बेकरार हो जाता है। आशा है यादें पर बनी हुई यह  शेरो शायरियां आपको जरूर पसंद आई होगी।

अवश्य पढ़े:- १] जन्मदिन पर हिंदी शेरो शायरी 
                    २] प्यार पर हिंदी कविता अपनासा 
                   ३] संगीत संध्या पर हिंदी एंकरिंग
Previous
Next Post »

1 comment