कन्या भ्रूण हत्या पर घोषवाक्य / नारे / दोहे Hindi Slogan on Female Foeticide

August 08, 2018
कन्या भ्रूण हत्या हमारे देश की ज्वलंत समस्या है। इससे निजात पाने के लिए सरकार कई सारे उपाय अपना रही है। फिर भी हमें इतनी सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। हम भी इस और कुछ कदम उठाएं। और कन्या भ्रूण हत्या रोकने में कुछ हद तक हम शामिल हो जाए। ताकि एक निरपराधी की जिंदगी संवर जाए। दोस्तों मैं आप सभी के साथ कन्या भ्रूण हत्या पर बनाए गए कुछ घोषवाक्य / नारे शेयर कर रही हूं। अपने घर, गाँव या शहर की दीवारों पर लिख सकते हैं या फिर किसी धार्मिक / सामाजिक कार्यक्रम में इसका पंपलेट भी छपवा सकते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता निर्माण हो। तो चलिए, जानते हैं कन्या भ्रूण हत्या पर बनाए गए कुछ घोषवाक्य / नारे....

slogan-on-female-foeticide

कन्या भ्रूण हत्या पर घोषवाक्य / नारे / दोहे 

Hindi Slogan on Female Foeticide


करनी है जीवन की रक्षा
कन्याओं की करो सुरक्षा।

उठो बहनों यह प्रण लो, यह पाप नहीं होने देंगे
एक नन्ही सुगंधित कली को यूंही नहीं सोने देंगे।

 

खत्म करो भ्रूण हत्या जैसा पाप
सुखी रहेंगा परिवार और आप।

अगर हीरा है बेटा तो मोती है बेटी
एक कुल रोशन करेगा बेटा, पर दो कुलों की लाज रखती है बेटी।


मानो ना मानो यह हकीकत है
भ्रूण हत्या रोकने की समाज को सबसे अधिक जरूरत है।

कोई नहीं एक दूसरे से कम
हीरा अगर बेटा है तो बेटी नहीं मोती से कम ।


भारत माता के वतन में देखो कैसी नादानी
कन्या भ्रूण की हत्या युगों की क्रूर कहानी।


दोस्तों ! आशा है, कन्या भ्रूण हत्या पर जो घोषवाक्य और नारे बने हैं, उसका संकलन मैंने आप सभी के साथ शेयर किया। आप को कन्या भ्रूण हत्या पर लिखा हुआ निबंध, कविता, उसके कारण, उपाय आदि पढ़ने हो तो आप "रूपमय" वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। धन्यवाद!


                 
Previous
Next Post »

1 comment