Showing posts with label Shero Shayri. Show all posts
Showing posts with label Shero Shayri. Show all posts

जैन तपस्या / जैन तप पर शायरी Shayri for Jain Tapasya / Jain Tap

March 15, 2019 1 Comment
मेरे  साधर्मी भाई-बहनों को  जय जिनेंद्र! भगवान ने कर्म निर्जरा के अनेक मार्ग बताएं हैं। दान, शील, तप, भाव इन चारों में तप यह एक उत्तम मार्ग हैं। तपस्या से हम पुराने कर्मों की निर्जरा कर सकते हैं। जैन धर्म में नवकारसी से लेकर मासखमण, वर्षी तप की तपस्या हम अपने शक्ति के अनुसार कर सकते हैं। तो चलिए, अपने तपस्वी भाई-बहनों का गुणगान करते हैं। आज मैं आप सभी के साथ तपस्या पर बनी हिंदी शायरी शेयर कर रही हूँ....

jain-tapasya-shayri


जैन तपस्या / जैन तप पर शायरी

Shayri for Jain Tapasya / Jain Tap


1] तपस्या से कटे कर्म अति भारी,
                           तप के आगे नतमस्तक दुनिया सारी।

2] आओ सब करे तपस्वी का अभिनंदन
                      तपस्वी को तो करते हैं सब नमन
     तप से होती है कर्म निर्जरा
                       कटते हैं भवोभव के बंधन।


   

3] तपस्या की आई है बहार
                         शांति मिलती तप से अपार
     तपस्वी के क्या गायें हम गुणगान
                         तपस्वी से होता है कर्मों का संहार।


अवश्य पढ़े :- आयम्बिल ओली तपस्या की जानकारी 

 4]  पुण्यवाणी का शुभ अवसर आया
                        तपस्या में तन मन लगाया
      रसनेन्द्रिय पर किया विजय
                          दृढ़ता से कर्मों को खपाया।


5] गुरु भगवंतों की कृपा मिली
                       पुण्यवाणी भी खूब खिली
     अंतर में शुभ भावों की माला से
                     तप की आत्म ज्योत जली।


अवश्य पढ़े :-  तपस्या पर नारे / घोषवाक्य

6] तपस्या की भट्टी में जो तप् गया है
                        कुंदन सा वही चमक गया है
     तपस्या ही जीवन है मेरे बंधुओं
                          तपस्या में मानव महा मानव बन गया है।


7] युद्ध भूमि में योद्धा तपे, सूर्य तपे आकाश
                      तपस्वी साधक अंदर से तपे, करें कर्मों का नाश।


8] करो तपस्या, मिटे समस्या ।


9] देखकर आपकी तपरूपी लीना,
                       हम भी चाहते हैं आप जैसा जीना।


10] तप जीवन का श्रोत है,
                       तप जीवन जलती ज्योत है
       तप से होती है कर्म निर्जरा
                       तप मोक्ष मार्ग का स्तोत्र है।


आशा है,  मेरे साधर्मी भाई-बहनों को तपस्या पर बनी हुई यह हिंदी शायरी पसंद आई होगी। आप अपने स्पीच में, एंकरिंग में यह हिंदी शायरी का उपयोग कर सकते हैं। तपस्वी भाई-बहनों के तप की अनुमोदना करें ताकि कभी हम भी तप की श्रंखला में शामिल हो जाए। क्योंकि जैसी भावना हम भाते हैं, रखतें हैं, वैसा ही हमारे साथ घटित होता है। इसलिए हमेशा शुभ भावना में रहे एवं जिनशासन की प्रभावना करते रहे। जय जिनेंद्र!


04 नवंबर 2021दिवाली पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 4th November 2021 in Hindi

November 01, 2018 7 Comments
हमारे भारत देश मे हम ढ़ेर सारे त्यौहार मनाते है। उन्हीं मे से सबसे प्यारा त्योहार है दिवाली ! हम सभी पारिवारिकजन मिलकर इस त्योहार को मनाकर खुशियां बांटते हैं। दिवाली त्योहार विजय पर्व का त्योहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं। दिवाली में हम सभी एक दूजे को शुभकामनाएं देकर इस त्योहार को प्यार से मनाते हैं। तो चलिए, आज मैं आप सभी के साथ दिवाली पर बनाई हुई शायरी शेयर कर रही हूं।
shayri-whatsapp-messages-status-on-diwali

दिवाली २०१८  पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस

Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 2018  in Hindi


◆ अंधकार से प्रकाश की ओर हम आए
                     ज्ञान का दीपक जीवनभर जलाएं
     घर-घर खुशियों की माला बन जाए
                     ऐसा दिवाली त्योहार हम मनाएं।

◆ आया है दीपावली का त्योहार अनोखा
                    लाया है सबके लिए खुशियों का झरोखा।


 जरूर पढ़े :- दिवाली पर हिंदी कविता

◆ मिटे अंधकार की घणघौर कालीमा
                 दिवाली लाए ज्ञान रूपी प्रकाश की स्वर्ण लालिमा।


◆ दिवाली की पावन बेला में दिल दीपक टूटे नहीं
                      स्नेह प्यार का घी जीवन में कभी घटे नहीं
     स्वर्ण सी उज्ज्वल बत्ती रहे सदैव प्रज्वलित
                      मिल कर रहे हम सब, कोई किसी से उठे नहीं।


◆ आया है प्यारा दिवाली त्योहार
                       लाया है सबके लिए खुशियां-प्यार
    जगमगाती रोशनी की तरह जीवन चमके अपार
                      फूलों की खुशबूसी आए जिंदगी में बहार।

 
◆ रंगोली की तरह जीवन को सजाएं
                    रोशनी की भांती जिंदगी दमकाएं
    दिवाली की है यही शुभकामनाएं
                   सुख समृद्धि सा गुलदस्ता महकाएं।


◆ दिवाली का त्योहार है आया
                  विजय पर्व का संदेश लाया
     हमसे रूठे घोर अंधकार
                 प्रेम रूपी प्रकाश हैं लाया।


◆ भारत को कहते हैं त्योहारों की भूमि
                    मानो त्यौहार मनाया हो अभी-अभी
     आया फिर से एक प्यारा त्योहार दिवाली
                    जिसे मना रहे हैं मिलकर हम सभी।


दोस्तों ! आशा हैं,  दिवाली पर बनाई हुई मेरी यह शायरी आप सभी को पसंद आई होंगी। आप सभी के साथ यह शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस शेयर करें और अपनों को शुभकामनाएं देकर अपनी दिवाली यादगार बनाएं। आप सभी को दिवाली की स्वर्णिम शुभकामनाएं। आपके जीवन में यह दीपावली त्यौहार ढेर सारी खुशियां लेकर आए, यही भगवान से प्रार्थना करती हूं।


शिक्षक दिन 5 सप्टेंबर 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day 5th September 2023

August 31, 2018 Add Comment
हमारा जीवन बनाने में एक गुरु / शिक्षक का अहम् हिस्सा होता है। वह हमारी जिंदगी सवारंते हैं, बनाते हैं । हमें समय समय पर  ऐसे कुछ जिंदगी के गूढ़ मंत्र सिखा देते हैं ; जिससे  हमारे लिए जिंदगी जीना  बहुत ही आसान होता है। हमेशा अपने गुरु / शिक्षक के प्रति हमारे मन में अहोभाव होना चाहिए। उनके चरणों में हमारा जीवन नतमस्तक होना चाहिए। आज मैं आप सभी के साथ शिक्षक / गुरु पर बनाई  हुई हिंदी शायरी  शिक्षक दिन के इस अवसर पर  शेयर कर रही हूं।

shayri-on-teacher-guru

शिक्षक दिन 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी

Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day


1] सिखाया जिसनें जिंदगी का कैसे करें सामना
                   ऐसे प्यारे शिक्षक/गुरु को शिक्षक दिन की शुभकामना।

 
2] हमारे सिर पर जिनकी रहती है सदैव छत्रछाया
                   प्यारे मेरे शिक्षक को शिक्षक दिन की बधाइयां।


 अवश्य पढ़े :- गुरु पर स्पीच

  3] गुरु है हमारे मार्ग दाता
               अनोखा है शिष्य गुरु का नाता
    उनके उपकारों का क्या कहना
               वह तो है हमारे जीवन दाता।


4] माता पिता के बाद गुरु होते हैं पूज्यनीय
                 नतमस्तक होते हैं वह जिनके जीवन में होता विनय

    गुरु के चरणों में जो करता जीवन अर्पण
                 उसी की होती है सदा जय ! जय !! जय !!!


5] शिक्षक ने हमें शिक्षा का पाठ सिखाया
                 जीवन जीना कैसे वह भी बतलाया
    ईश्वर से हमारी है यही प्रार्थना
                 मिलती रहे सदैव उनकी छत्रछाया।


  अवश्य पढ़े :- गुरु पर दोहे

6] शिक्षक / गुरु का करना चाहिए आदर
                    वरना भटकना पड़ेगा दर-दर।


दोस्तों ! आशा है, शिक्षक दिन के अवसर पर शिक्षक/ गुरु पर बनाई हुई हिंदी शायरी आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। अपने गुरु शिक्षक को अपनी मन की भावनाएं व्यक्त करके उन्हें शिक्षक दिन की शुभकामनाएं दें ताकि उन्हें भी यह महसूस हो कि जिंदगी में उन्होंने बहुत ही अच्छे काम किए हैं। मेरे जीवन को सही दिशा देने वाले मेरे सभी शिक्षक / गुरु को शिक्षक दिन की हार्दिक शुभकामना।

पर्युषण पर्व 2022 पर हिंदी शायरी / मुक्तक Hindi Shayri on Puryushan Parv 2022

August 29, 2018 Add Comment
मेरे सभी साधर्मी भाई-बहनों को मेरा जय जिनेंद्र। पर्युषण पर्व का हमारे आंगन में पदार्पण होने जा रहा है। इस पर्युषण पर्व के स्वागत में हम सभी जुड़े हैं। यही तो वह दिन होते हैं जब हम व्यस्तमय जिंदगी में से कुछ समय अपनी आत्मा के लिए निकालते है। आज मैं आप सभी के साथ पर्युषण पर बनाई हुई हिंदी शायरी शेयर करना चाहती हूं।

shayri-on-puryushan-parv

 

पर्युषण पर्व पर हिंदी शायरी / मुक्तक

Hindi Shayri on Puryushan Parv


१] आया है पर्व पर्युषण
               पापों का करना है अवलोकन
    हुई जो गलतियां हमसे अपार
               गुरु भगवंतों के चरणों में करते समर्पण।

२] पर्वाधिराज लेकर आया है धर्म आराधना
                गुरु भगवंतों की सेवा में करनी है साधना
    दान, शील, तप, भाव मैं बीते समय निरंतर
                यही पर्युषण पर्व की हार्दिक शुभकामना।


 

अवश्य पढ़े :- पर्युषण पर्व पर स्पीच / निबंध 
                   
                   
३] पर्युषण लाया है गुलशन में बहार
               स्वाध्याय का चिंतन करें हम बार-बार
    सबको खमाकर करे हम माफ
                जैन धर्म का यही है सार।
४] धर्म ध्यान का का बहता रहे झरना
                 पर्युषण पर्व की देते आपको शुभकामना।


५ ] मैत्री भाव का लाया है संदेशा
                सबको खमाते रहना हमेशा।


अवश्य पढ़े :- पर्युषण पर्व पर कविता

 ६] पर्युषण पर्व का हुआ है आगमन
               धर्म ध्यान में करो जीवन अर्पण
     कषाइयों में आ जाए मंदता
              तभी तो सार्थक होगा पर्युषण का पदार्पण।


७] मन में भगवान की वाणी का बज रहा संगीत
                  महावीर प्रभु से जोड़ली मैंने ऐसी प्रीत
    ज्ञान, दर्शन, चरित्र की हो उत्कृष्ट आराधना
                  हमेशा के लिए मिल जाए सुख आत्मिक।


अवश्य पढ़े :- जैन तपस्या पर नाटिका

  ८] पर्वाधिराज पर्युषण ने जगाई नवचेतना
                 धर्म के बिना पशु समान है हमारा जीना
    जीवन के कण-कण में धर्म बस जाए
                   वीर प्रभु के चरणों में करते यही प्रार्थना।


९] ज्ञान का दीप जीवन में जलाना
                तपस्या से अपने शरीर को तपाना
    धर्म आराधना करना और कराना
              ज्ञान-ध्यान में लीन होकर आत्मा को जगाना।


दोस्तों ! आशा है, पर्युषण पर्व पर मेरी बनाई हुई यह शायरी आप सभी को पसंद आई होगी। निवेदन है, इन शायरी को पढ़कर अपने जीवन में भी आचरण में लाने का हम सभी प्रयास करें एवं ज्ञान ध्यान में पर्युषण के यह प्यारे दिन व्यतीत करें। आप सभी को पर्युषण पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय जिनेंद्र।

अवश्य पढ़े :- जैन गुरु पर शायरी 
                      जैन सवाल जवाब

रक्षाबंधन स्पेशल भाई~बहन पर हिंदी शेरो शायरी Shero Shayri For Brother and Sister - Rakshabandhan Special

August 09, 2018 Add Comment
हम सभी का सबसे प्यारा त्यौहार रक्षाबंधन आ रहा है। सभी बहनें अपने भाई के घर जाने के लिए लालायित हैं तो भाई भी पलके बिछाए अपने बहन का इंतजार कर रहे हैं। भाई~बहन दोनों ही रक्षाबंधन की जोरदार तैयारियों में जुड़े हुए हैं। बहन अपने भाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी खरीदना चाहती हैं तो भाई भी सबसे हटके गिफ्ट अपने बहन के लिए लेना चाहता है। तो हम भी क्यों ना आपकी इन तैयारियों में चार चांद लगा दे। जी हां, आज मैं आप सभी के साथ भाई बहन पर बनाई हुई कुछ शेरो शायरियां शेयर करना चाहती हूं। यह शेरो शायरी आप खत / लेटर में या फिर गिफ्ट पर भी लिख सकते हैं।

hindi-shayri-for-brother-sister

रक्षाबंधन स्पेशल भाई~बहन पर हिंदी शेरो शायरी

Shero Shayri For Brother and Sister - Rakshabandhan Special


१] चंदा को तारे मिल गए, सूरज को कौन याद करें
                   भैया को भाभी मिल गई, अब हमें कौन याद करें!

२] सूर्य अस्त हो गया, चंदा देता प्रकाश
                   बहन आप की याद में हरदम रहती उदास।


३] संसार के सागर में झूला झूलेगी
                    प्यारी बहन तुम्हें कभी नहीं भूलेगी।


४] वह मेरी दूर वाली बहना भूल ना जाना
                    रात अंधेरी होगी तब चांदनी बन कर आना।


५] रेशमी चादर पर अक्सर कोई चीज फिसलती है
                      मेरे प्यारे भैया बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।


६] लाल मिर्च, हरी मिर्च, मिर्च बड़ी तेज
                     भाभी हमारी भोली-भाली, भैया बड़े तेज।

७] शेर लिखती हूं दिल से सिर्फ शाई मत समझना
                          बहन हूँ आप की पराई मत समझना।


८] एक चंद्रमा लाख हैं तारा
                      भाई मेरा बहुत हैं प्यारा।

दोस्तों ! आशा है, रक्षाबंधन स्पेशल भाई ~बहन पर बनाई हुई यह चंद शेरो शायरियां आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर बनाई हुई शेरो शायरी भी "रूपमय" वेबसाइट पर मैंने शेयर की है। आप उस पर भी विजिट करे और अपने मन की बात अपने प्यारे बहन एवं भाई के साथ जरूर शेयर करें एवं रक्षाबंधन के त्यौहार को सबसे यादगार बना दें।