संगीत संध्या के लिए शेरो शायरी Shero-shayri on Sangit Sandhya

March 18, 2018
आपके महिला संगीत संध्या को  हसिन एवं यादगार बनाने के लिए  हमने महिला संगीत संध्या पर कुछ शेरो शायरियां बनाई है।  इन शेरो शायरी को आप आपके महिला संगीत संध्या के एंकरिंग में शामिल कर सकते हैं। जिससे आपकी एंकरिंग  सभी को प्रभावित करेगी। तो चलिए दोस्तों... आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं,  महिला संगीत संध्या पर हिंदी शेरो शायरी....
hindi-shero-shayri-on-sangit-sandhya

संगीत संध्या के लिए शेरो शायरी 

Shero-shayri on Sangit Sandhya


● स्नेहपूर्ण प्यार से बंधी हैं रेशमसी डौर,
                 जिसके प्यार की सीमा का नहीं है छौर।
   ले रहे हैं जो एक सपनों की उड़ान
                 उनके प्यार की खुशबू महक रही है चहुओर।


● प्यार से प्यार का रिश्ता बन जाये
               प्यार को प्यार की न नजर लग पाए
   प्यार से प्यार का हो ऐसा संगम
                कि प्यार ही प्यार जीवन में रह जाए ।


● खुशियों से तेरा आंगन छलकता रहे
          फूलों की वादियों से जीवन महकता रहे
   चांद सूरज है आसमान में जब तक
          तेरी जिंदगी का सितारा चमकता रहे।


● झिलमिल सितारों सा दमक रहा है आंगन
                प्यार की अंगड़ाई ले रहा है जीवन।

 
● महिलाओं को टेंशन आ जाए जब आए ना कामवाली
                 प्रोग्राम में जाना जाए जब बजे दर्शकों की ताली।


● दिल से ताली बजाओ गर लगता है कुछ अच्छा
                   इसमें आपका प्यार छुपा है मीठा और सच्चा।


● तकदीर ने चाहा तकदीर ने बताया
                 तकदीर ने आपको और हमको मिलाया
    खुशनसीब थे हम या वह पल
             जब आप जैसा हमसफर जिंदगी में आया।
 


● जिनकी चाहत दिल में पल रही थी
              जिनका सपना आंखों में सज रहा था
   आज उन्हीं के दिल में घर बनाया है
             उन्हीं के नाम की ओढ़ी हैं चूनर
   उनके की मांग का सिंदूर बनाया हैं।


● हर सांस में लेते हैं एक दूजे का नाम
             एक दूजे के धड़कनों को गए हैं हम जान
   झुकी झुकी पलकों ने इश्क को भेजा हैं सलाम
            धुआं धुआं सी वादियों ने इश्क का भेजा है पयाम।


आशा है, महिला संगीत संध्या पर बनाई हुई यह शेरो शायरियां आप सभी को बेहद पसंद आई होंगी। हम और भी नई - नई शेरो शायरियां अपडेट करते रहेंगे। आप हमेशा रुपमय वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Previous
Next Post »

2 comments