शिक्षक दिन 5 सप्टेंबर 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day 5th September 2023

August 31, 2018
हमारा जीवन बनाने में एक गुरु / शिक्षक का अहम् हिस्सा होता है। वह हमारी जिंदगी सवारंते हैं, बनाते हैं । हमें समय समय पर  ऐसे कुछ जिंदगी के गूढ़ मंत्र सिखा देते हैं ; जिससे  हमारे लिए जिंदगी जीना  बहुत ही आसान होता है। हमेशा अपने गुरु / शिक्षक के प्रति हमारे मन में अहोभाव होना चाहिए। उनके चरणों में हमारा जीवन नतमस्तक होना चाहिए। आज मैं आप सभी के साथ शिक्षक / गुरु पर बनाई  हुई हिंदी शायरी  शिक्षक दिन के इस अवसर पर  शेयर कर रही हूं।

shayri-on-teacher-guru

शिक्षक दिन 2023 पर शिक्षक / गुरु पर हिंदी शायरी

Latest Hindi Shayari on Teacher / Guru for Teachers Day


1] सिखाया जिसनें जिंदगी का कैसे करें सामना
                   ऐसे प्यारे शिक्षक/गुरु को शिक्षक दिन की शुभकामना।

 
2] हमारे सिर पर जिनकी रहती है सदैव छत्रछाया
                   प्यारे मेरे शिक्षक को शिक्षक दिन की बधाइयां।


 अवश्य पढ़े :- गुरु पर स्पीच

  3] गुरु है हमारे मार्ग दाता
               अनोखा है शिष्य गुरु का नाता
    उनके उपकारों का क्या कहना
               वह तो है हमारे जीवन दाता।


4] माता पिता के बाद गुरु होते हैं पूज्यनीय
                 नतमस्तक होते हैं वह जिनके जीवन में होता विनय

    गुरु के चरणों में जो करता जीवन अर्पण
                 उसी की होती है सदा जय ! जय !! जय !!!


5] शिक्षक ने हमें शिक्षा का पाठ सिखाया
                 जीवन जीना कैसे वह भी बतलाया
    ईश्वर से हमारी है यही प्रार्थना
                 मिलती रहे सदैव उनकी छत्रछाया।


  अवश्य पढ़े :- गुरु पर दोहे

6] शिक्षक / गुरु का करना चाहिए आदर
                    वरना भटकना पड़ेगा दर-दर।


दोस्तों ! आशा है, शिक्षक दिन के अवसर पर शिक्षक/ गुरु पर बनाई हुई हिंदी शायरी आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। अपने गुरु शिक्षक को अपनी मन की भावनाएं व्यक्त करके उन्हें शिक्षक दिन की शुभकामनाएं दें ताकि उन्हें भी यह महसूस हो कि जिंदगी में उन्होंने बहुत ही अच्छे काम किए हैं। मेरे जीवन को सही दिशा देने वाले मेरे सभी शिक्षक / गुरु को शिक्षक दिन की हार्दिक शुभकामना।
Previous
Next Post »
0 Comment