Showing posts with label Recipe. Show all posts
Showing posts with label Recipe. Show all posts

जैन वेजिटेबल सब्जी हिंदी रेसिपी Jain Vegetable Sabji Recipe in Hindi

November 29, 2017 1 Comment
जैन वेजिटेबल सब्जी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक है। आप इसे बड़े ही आसान तरीके से लज्जतदार बना सकते हैं। जैन वेजिटेबल सब्जी सभी उम्र के लोग जरुर पसंद करेंगे।

jain-vegetable-sabji-recipe-in hindi

जैन वेजिटेबल सब्जी हिंदी रेसिपी

Jain Vegetable Sabji Recipe in Hindi

सामग्री:

कच्चे केले                       - 2
मटर                              - 1 कटोरी
सिमला मिर्च                   - 1 कटोरी
घेवड़े के सींग(बीन्स)       - 1 कटोरी
पनीर के टुकड़े               - 150 ग्राम
टमाटर                          - 2
सफरचंद                       - 1/2 (छिलका निकालकर)
घी                                 - 1 टेबल स्पून
काजू                             - 7-8
हरी मिर्च                        - 1
हरा धनिया                    - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च                     - 1 या 2 टी स्पून
गरम मसाला                 - 1 टी स्पून
नमक                          - स्वादानुसार
मलाई                          - 2 टी स्पून
तड़के के लिए              - जीरा, कड़ी पत्ता

विधि:

1) मटर, घेवड़े की सींग, कच्चे केले के छिलके निकालकर कुकर में 2 सीटियां लीजिये।

2) टमाटर, सफरचंद, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, जीरा, काजू, थोडासा हरा धनिया डालकर ग्रेवी बना ले।

3) घी में ग्रेवी डालें, लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी डालकर ग्रेवी ब्राउन कलर आने के बाद 1 कटोरी पानी डालें।

4) फिर सभी सब्जियां डालें।

5) पनीर के टुकड़े डालें( तलकर भी ले सकते है)।

6) अंत में मलाई और हरा धनिया डालें।

आशा है, आपको जैन वेजिटेबल सब्जी कि यह हिंदी रेसिपी जरूर पसंद आई होगी। अपने दोस्तों के साथ जैन वेजिटेबल सब्जी की रेसिपी को जरुर शेयर करें।

अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग

मेथी कोबी पराठा हिंदी रेसिपी Methi Kobi Paratha Recipe in Hindi

November 24, 2017 1 Comment
मेथी कोबी पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। साथ में वह सेहत के लिए भी पौष्टिक है। आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। इस पराठे में हरी सब्जी यूज़ की जाती है इसलिए विटामिंस भी मिल जाते हैं। अब मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं, मेथी कोबी पराठे की हिंदी रेसिपी....
methi-kobi-paratha-receipe-in-hindi

मेथी कोबी पराठा हिंदी रेसिपी

Methi Kobi Paratha Recipe in Hindi

सामग्री:

मेथी                                   - 1 कटोरी
                                            ( मेथी की सिर्फ पत्तिया लें)
किसी हुई कोबी                 - 1 कटोरी
बेसन                                 - 1/2 कटोरी
पिसी हुई हरी मिर्च              - 1 या 2 टी स्पून
हल्दी                                 - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च                           - 1 टी स्पून
तेल                                   - 1 टेबल स्पून
आमचूर पाउडर                 - 1/2 टी स्पून
नमक                                - स्वादानुसार
शक्कर                             - 1/2 टी स्पून
तड़के के लिये                   - राई, जीरा, हींग

◆पराठे के लिये मोहन डालकर गुंथा हुआ आटा।

विधि:

1) तेल गरम कर के राई, जीरा, हींग का बघार देना।

2) हरी मिर्च, कोबी डालें। कोबी नरम होने के बाद उसमें मेथी डालें।

3) लाल मिर्च, हल्दी, बेसन, नमक, शक्कर, आमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें।

4) मसाला ठंडा होने के बाद पूरण पोली की तरह स्टफ कर के तेल या घी लगाकर सेंक लें।

दोस्तों, आशा है आपको यह मेथी कोबी पराठे की हिंदी रेसिपी पसंद आई होगी। एक बार इसे अवश्य बना कर देखें। मेथी और कोबी का यह कॉन्बिनेशन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।


अवश्य पढ़े :- १] जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी 
                      २] जैन तपस्या पर हिंदी स्पीच 
                      ३] जैन हिंदी नाटिका जीव की आत्मकथा 
                      ४] महिला संगीत संध्या पर बनाई हिंदी एंकरिंग 

मेदू वडा हिंदी रेसिपी Medu Vada Recipe in Hindi

November 21, 2017 2 Comments
मेदू वडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। मेहमान नवाजी करनी है तो नाश्ते में मेदू वडा बेस्ट आँपशन हैं। जो एक हेल्दी आइटम है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है। चलिए देखते हैं, मेदू वडा की हिंदी रेसिपी...

medu-vada-recipe-in-hindi

  मेदू वडा हिंदी रेसिपी

Medu Vada Recipe in Hindi

सामग्री :
उड़द की दाल               - 2 कटोरी
हरी मिर्च                      - 3-4
तेल                              - 2 टी स्पून मोहन के लिए
 नमक                         - स्वादानुसार
गिले खोपरे के टुकडे    - 2 टेबल स्पून ( ऐच्छिक )
तेल                             - तलने के लिए
हिंग                            - 2 पिंच

 विधि :

1) दाल धोकर 2- 3 घंटे तक भिगोकर रखें ।

2) दाल का पानी अच्छे से निकाल कर हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्सर में कम से कम पानी में पीस ले।

3) दाल का घोल मुलायम गाढ़ा बनाना चाहिए ।

4) पीसी हुई दाल में मोहन डालकर वह घोल गाढा और सफेद होने तक फेटे।

5) अब इस मिश्रन में नारियल के टुकड़े डालें।

6) बाए हाथ की हथेली गिली करके उस पर घोल का गोला रखें और दायां हाथ की उंगलियां गिली करके बड़ा थापे एवम बीच में होल बनाइए और धीरे से तेल में डालकर लाल होने तक धीमी आँच में तल ले।

7) आप चाहें तो सांचे में घोल डाल कर भी बड़ा बना सकते हैं।

सुझाव :

1)मेदू वडे की दाल को ज्यादा देर तक मत भीगो कर रखे, बड़े ऑयली हो जाएंगे।

2)  पिसी हुई दाल को फेटने की क्रिया आवश्यक है ताकि बड़े स्पांजी बने। आप हैंड मिक्सिं या बीटर से भी फेट सकते हैं।

सुबह नाश्ते में गरमा गरम सांबर के साथ मेदू वडा खाने का मजा ही कुछ और है! आशा हैं, इस रेसिपी के अनुसार बनाए हुए मेदू वडा सबको पसंद आए होंगे।

अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग

जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी Jain Rawa Uttappa Recipe in Hindi

November 21, 2017 1 Comment
उत्तपा  सुनते ही बच्चों के मुंह में  पानी आ जाता है। क्योंकि रोज वही सब्जी फुलका खाने से वह  ऊब जाते हैं। उन्हें कुछ अलग खाने का मन होता है। उत्तपा  मैं वेजिटेबल्स भी होते हैं, इसलिए उनके लिए यह एक हेल्दी फूड है। आप उन्हें ब्रेकफास्ट में  या फिर टिफिन में भी दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, जैन उत्तपा की हिंदी रेसिपी...

jain-rawa-uttappa-recipe-in-hindi

जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी

Jain Rawa Uttappa Recipe in Hindi

सामग्री :

बारीक रवा                      - 2 कटोरी
छाछ                              - 2 कटोरी
पीसी हुई हरी मिर्च          - 1 टेबल स्पून स्वादानुसार
जीरा                               -1 टी स्पून
नमक                             -  स्वादानुसार
शक्कर                           - आधा टी स्पून
टमाटर के टुकडे              -  आधा कटोरी
शिमला मिर्च के टुकड़े      - आधा कटोरी
लौकी का किस                - आधा कटोरी
पत्ताकोबी का किस          - आधा कटोरी
ककडी का किस              - आधा कटोरी
 विधी:

1) रवा साफ करके छाछ और  पानी में भिगो दें ।

2) 3-4 घंटे धूप में रखें या रवा उत्तप्पा के घोल को धूप में नहीं रखा तो भी चलेगा।

3) फिर  उसमें  हरी मिर्च , नमक, जीरा , सभी सब्जीयाँ डालें।

4) नॉन स्टिक पैन पर घी लगाकर दोनों साइड से फ्राय करें ।

सुझाव:

1) टमाटर, शिमला मिर्च के टुकडे नॉन स्टिक पैन पर जब घोल डालेंगे तब भी डाल सकते हैं।

2) रवा उत्तप्पा का घोल बनाने के बाद तुरंत भी उत्तप्पा बनाया तो भी चलेगा।

उत्तपा एवरग्रीन है। आप कभी भी इसे बना सकते हैं। मेहमान आने के बाद भी अगर आप उत्तपा बनाए तो सब राजी राजी खा लेते हैं। आशा है , आपको यह जैन रवा उत्तपा की रेसिपी बहुत पसंद लगी होगी।


अवश्य पढ़े :-
   १ ] जैन तपस्या पर हिंदी स्पीच 
   २ ] जैन हिंदी नाटिका जीव की आत्मकथा 
   ३ ] महिला संगीत संध्या पर बनाई हिंदी एंकरिंग 

कोन्डुले हिंदी रेसिपी Kondule Recipe in Hindi

November 21, 2017 Add Comment
कोन्डुले खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। आप इसे दूध या चाय के साथ भी खा सकते हैं। छोटी छोटी कोन्डुले की पूरियां बच्चे भी आराम से खा लेते हैं।आप इसे सफर में भी लेकर जा सकते हैं। देखते हैं, कोन्डुले की हिंदी रेसिपी...

कोन्डुले हिंदी रेसिपी

Kondule Recipe in Hindi

सामग्री:
 गेंहू का आटा              -    1 कटोरी
ज्वारी का आटा           -    2 कटोरी
बेसन                         -    1कटोरी
हरा धनिया                 -     2 टेबल स्पून
पिसी हुई हरी मिर्च     -    2 टेबल स्पून
पिसा हुआ जीरा         -    1 टी स्पून
शक्कर                      -    1/2 टी स्पून
तिल                          -     1/2 टी स्पून
सोफ                         -    1/2 टी स्पून
नमक                        -     स्वादानुसार
आटा गूंथ ने के लिए   -   दही या छांछ

विधि:

1)  सभी आटे मिक्स कर के उसमे ऊपर दी हुई सामग्री दही या छाछ मे गूँथ ले।

2)छोटी पूरी बनाकर तल लें।

दोस्तों, आशा है यह कोन्डुले की रेसिपी आपको बहुत पसंद आई होगी। इस रेसिपी को एक बार अवश्य बनाकर देखें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।


अवश्य पढ़े :- १] केला वड़ा हिंदी रेसिपी 
                      २ शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] लौकी / दूधी भोपला सूप हिंदी रेसिपी 
                      ४] गोदभराई हिंदी एंकरिंग

सीताफल बासुंदी हिंदी रेसिपी Pumpkin Basundi Recipe in Hindi

November 20, 2017 Add Comment
सीताफल बहुत से लोगों का पसंदीदा फल होता हैं। बहुत से लोगों के यहां पर सीताफल के कँरेट ही आते है और सब मिलकर साथ में जब सीताफल खाते हैं तो उसका मजा ही कुछ और होता हैं। सीताफल शेक तो आपने पिया ही होंगा, अब हम सीताफल पल्प से बनाई हुई सीताफल बासुंदी देखते हैं।

seetafal-basundi-recipe-in-hindi

सीताफल बासुंदी हिंदी रेसिपी

Pumpkin Basundi Recipe in Hindi

सामग्री :-

2 लीटर                                  - दूध
डेढ कटोरी                             - सीताफल पल्प
एक कटोरी                            -मलाई
काजू बादाम पिस्ता के टुकडे   - स्वादानुसार
शक्कर                                  - 1 कटोरी
इलायची पावडर                     - 1 पिंच

विधि:

1) कढ़ाई में दूध और साथ में शक्कर भी उबालने के लिए रखें।

2) फिर उसमें मलाई डालें। वह बासुंदी बार-बार हिलाते रहिए ताकि वह नीचे ना लगे।

3) फिर सीताफल पल्प,इलाइची पाउडर ,ड्राई फ्रूट्स के टुकडे डाले। आपकी सीताफल बासुंदी तैयार हैं।

दोस्तों आशा है, आपको यह सीताफल बासुंदी की हिंदी रेसिपी पसंद आई होंगी। एक बार जरूर इस रेसिपी को बनाइये एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर किजीए।


अवश्य पढ़े :- १] केला वड़ा हिंदी रेसिपी 
                      २ शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] लौकी / दूधी भोपला सूप हिंदी रेसिपी 
                      ४] गोदभराई हिंदी एंकरिंग

रवा / सूजी का शीरा हिंदी रेसिपी Rawa ( Gira ) Sheera Recipe in Hindi

November 19, 2017 Add Comment
हिंदू परंपरा के अनुसार रवा / सूजी के शीरा का अपना एक महत्व है। जब भी सत्य नारायण आदि कोई भी पूजा होती हैं तो रवा के शीरा का प्रसाद बनाया जाता हैं। रवा का शीरा खाने में भी बहुत टेस्टी लगता हैं। चलिए देखते है, रवा / सूजी के शीरा की हिंदी रेसिपी...

rawa-ka-sheera-hindi-recipe


रवा / सूजी का शीरा हिंदी रेसिपी

Rawa / Suji Sheera Recipe in Hindi

सामग्री:

रवा                                - एक कटोरी
दूध                                - आधा लिटर
शक्कर                          - एक कटोरी
घी                                 - 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर            -  2 पिंच 
केशर, बादाम, काजू, पिस्ता की पतली कतरे , किसमिस   - स्वादानुसार

 विधि:
1) कढ़ाई में घी डालना घी गर्म होने के बाद रवा (गरा) डालना।

2) हल्का गुलाबी रंग आने तक धीमे आंच पर सेकना।

3) फिर उसमें दूध डालना,शक्कर डालना।

4) शक्कर अच्छे से पिघलने  के बाद इलाइची पाउडर,  काजू , बादाम,  पिस्ता, किसमिस,केसर डालना।

जब भी समय कम हो और मीठा खाने का मन हो तो आप सुजी / रवा का शीरा आसानी से बना सकते हैं। यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे सूजी का हलवा भी कहते हैं।

अवश्य पढ़े :- १] बाबुल हिंदी कविता 
                      २] केला वडा हिंदी रेसिपी 
                      ३] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता

गुलाब जामुन हिंदी रेसिपी Gulab Jamun Hindi Recipe

November 19, 2017 Add Comment
मिठाई मे कम समय मे बननेवाली एवं सबको पसंद आनेवाली अगर कोई मिठाई होंगी तो वह हैं, "गुलाब जामुन" मिठे-मिठे रसभरे गुलाब जामुन खाने का मजा ही कुछ ओर हैं। कोई भी भारतीय त्योहार हो या कोई रस्म अदा करने की बात हो ; गुलाब जामुन एव्हर ग्रीन हैं। चलिए जानते हैं, गुलाब जामुन की हिंदी रेसिपी....

gulab-jamun-hindi-recipe

गुलाब जामुन हिंदी रेसिपी

Gulab Jamun Hindi Recipe

सामग्री:

खवा (मावा) फिका         - 250 ग्राम
शक्कर                         - एक कटोरी
सोडा                            - चुटकी भर (1 पिंच)
इलाइची पाउडर            - 2 पिंच
बदाम पिस्ता के टुकडे   - स्वादानुसार
घी                                - तलने के लिये

विधि:
1) खवा में सोडा, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मसले।

2) उसके छोटे-छोटे गोले बनाए। अगर गोले ठीक से न बन रहे हैं तो थोड़ा मैदा मिक्स करें ।आप हर गोले के बीच में बदाम पिस्ता भी रख सकते हैं।

3) फिर गँस पर कढाई मे घी रखे। गरम होने के बाद गुलाबी रंग आने तक तले।

4) एक बर्तन में एक कटोरी शक्कर में लगभग दो ग्लास पानी डालकर (शक्कर के थोड़े ऊपर पानी आना चाहिए) पाक बनाइए। पाक तारक होना चाहिए।

5) उसमें वह खवे के गोले डाले। तुरंत खाना हो तो थोड़ी देर गँस पर रहने दे। बाद में खाना हो तो 2 घंटे चाशनी में रहने दीजिए।

गुलाब जामुन की यह बहुत ही आसान रेसिपी हैं। जिसे आप घर पर आराम से बना सकते हैं। तो इस रेसिपी को जल्द ही बनाकर घर के सभी लोगों का मन खूश कर दिजीए।


अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग

स्विटकाँर्न हलवा हिंदी रेसिपी Sweetcorn Halwa Recipe in Hindi

November 19, 2017 Add Comment
स्विटकाँर्न की हर चिज खाने का मजा ही कुछ और हैं। स्विटकाँर्न खाने में तो पौष्टीक है ही, साथ ही सभी उम्र के लोग उसे पसंद करते हैं।  स्विटकाँर्न के हम कई सारे आयटम्स बना सकते हैं। तो चलिये, देखते हैं स्विटकाँर्न हलवा की हिंदी रेसिपी...

स्विटकाँर्न हलवा हिंदी रेसिपी

Sweetcorn Halwa Recipe in Hindi

सामग्री:

स्वीटकॉर्न           -2
दूध                     -डेढ़ या 2 लीटर   
एक कटोरी          - मलाई
शक्कर                - स्वादानुसार
काजू बादाम पिस्ता - स्वादानुसार
इलायची पाउडर     - 2 पिंच
घी                       - 2 टेबल स्पून

 विधि:
1) स्वीट कॉर्न के दाने खलबत्ते में अध्दकच्चे कुटलें।

2) कढ़ाई में घी डालकर अच्छे से लगभग 7 मिनट तक सेक ले। 

3) बाद में उसमें दूध और मलाई डालें।

4) एक उबाल आने के बाद शक्कर डाले।

5) अच्छे से पकने के बाद इलाइची पाउडर, काजू , बादाम , पिस्ता, केशर डालें।

6) अच्छे से गाढ़ा होने के बाद गरमा गरम परोसें।

तो दोस्तों, स्विटकाँर्न का हलवा पसंद आया ना? गरमा गरम स्विटकॉर्न का हलवा मेहमान आने के बाद जब आप परोसेंगे तो वह खाते ही रह जाएंगे।


अवश्य पढ़े :- १] महिला संगीत संध्या पर हिंदी एंकरिंग 
                     २] बहन के जन्मदिन पर हिंदी कविता 
                     ३] मेदू वड़ा हिंदी रेसिपी

मूंग दाल का पराठा हिंदी रेसिपी Moong Dal Paratha Recipe in Hindi

November 19, 2017 Add Comment
पराठे चाहे कोई भी फ्लेवर के क्यों ना बने हो, खाने में बहुत ही लजीज लगते हैं। आज हम देखेंगे मूंग दाल के पराठे की हिंदी रेसिपी। जो खाने में सरस भी हैं और बनाने में सरल भी है...


moong-dal-parathe-hindi-recipe


मूंग दाल का पराठा हिंदी रेसिपी

Moong Dal Paratha Recipe in Hindi


सामग्री:

मूंग दाल                    -  1 कटोरी
बेसन                        - 2 टेबल स्पून
पिसी हुई हरी मिर्च       - 1 टी स्पून
लाल मिर्च                  - 1 टी स्पून
हल्दी                        - 1/2 टी स्पून
धना पाउडर               - 2 टी स्पून
जीरा पाउडर              - 1टी स्पून
तिल                         - 1 टी स्पून
गरम मसाला              -  1/2 टी स्पून
नमक और शक्कर      -  स्वादानुसार
कोथम्बीर                  -1 टेबल स्पून
छोक के लिए तेल, राई, जीरा, हींग,कड़ी पत्ता

विधि:
1) मूंग दाल में आधी कटोरी पानी और 2 टी स्पून तेल डालकर मुलायम उबाल लीजिये।

2)तेल के बघार मे राई, जीरा, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च, तिल, सौफ, कड़ी पत्ता, बेसन, गरम मसाला, हल्दी, नमक, शक्कर मूंग दाल के मिश्रण मे डालकर अच्छे से परत ले।

3)गुंथा हुआ आटे का गोला लेकर उसमें ये मसाला भरकर हल्के हाथों से बेलना। दोनों साइड में तेल लगाकर सेक ले।

आपकी मूंग दाल की रेसिपी तैयार हैं। अचार, चटनी के साथ खाकर मूंग दाल पराठें का मजा लिजीये।


अवश्य पढ़े :- १] बाबुल हिंदी कविता 
                      २] केला वडा हिंदी रेसिपी 
                      ३] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता

पनीर चीज पराठा हिंदी रेसिपी Paneer Cheese Paratha Recipe in Hindi

November 19, 2017 2 Comments
कुछ अलग बनाने का मन हो तो पनीर चीज पराठा बनाइये। इसका स्वाद बाकि सभी पराठों से अलग लगेगा। आप इसे बच्चों के टिफिन मे भी दे सकते हैं।

paneer-cheese-paratha-hindi-recipe

पनीर चीज पराठा हिंदी रेसिपी

Paneer Cheese Paratha Recipe in Hindi

सामग्री:

किसा हुआ चीज           - 1/2 कटोरी
किसा हुआ पनीर          - 1/2 कटोरी
पिसी हुई हरी मिर्च        - 2 टी स्पून
नमक                         - स्वादानुसार
शक्कर                       - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया                  - 2 टेबल स्पून
पराठे के लिए गुंथा हुआ आटा

विधि:

1) ऊपर दी हुई सभी सामग्री हल्के हाथों से मिक्स कर लें।

2)पराठे के लिए जो आटा गुंथा है, उसमे पूरण पोली के तरह भरकर पराठा बेल लें।

3) दोनों साइड तेल लगाकर सेंक ले।

क्यों दोस्तों ! पसंद आई न पनीर चीज पराठा की हिंदी रेसिपी। आप भी खाइये एवं अपने पारिवारिक जन को भी खिलाइए, सबको ये पराठे बहुत अच्छे लगेंगे।


अवश्य पढ़े :- १] केला वड़ा हिंदी रेसिपी 
                      २ शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] लौकी / दूधी भोपला सूप हिंदी रेसिपी 
                      ४] गोदभराई हिंदी एंकरिंग

मटर इडली हिंदी रेसिपी Matar Idli Recipe in Hindi

November 18, 2017 Add Comment
स्वादिष्ट और पौष्टिक यह मटर इडली बच्चों को बहुत लुभायेगीं। हरे कलर की यह इडली खाने में तो स्वादिष्ट है ही लेकिन दिखने में भी बहोत अच्छी लगती है। और इस इडली की टेस्ट  एवं पेशकश दोनों अलग लगेगी..

मटर इडली हिंदी रेसिपी

Matar Idli Recipe in Hindi

           इडली का घोल बनाने की विधि जिस प्रकार है, उसी प्रकार करें सिर्फ इडली बनाते समय एक कटोरी मटर मिक्सर में पीस लें और घोल में मिला लीजिए। आपकी मटर इडली तैयार हो जाएगी।

          दोस्तों आशा है, आपको यह सरल एवं सरस मटर इडली की यह हिंदी रेसिपी जरूर पसंद आई होंगी। तो इसे बनाकर अपने बच्चों को जरूर खुश करे। उनके लिए ये काफी हैल्थी डिश है।


अवश्य पढ़े :- १] बाबुल हिंदी कविता 
                      २] केला वडा हिंदी रेसिपी 
                      ३] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता

जैन हरी-भरी कचोरी हिंदी रेसिपी Jain Hari Bhari Kachori Recipe in Hindi

November 18, 2017 1 Comment
जैन हरी-भरी कचोरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मेहमान आने के बाद ब्रेकफास्ट में आप इसे आराम से बना सकते हैं। इस कचोरी का पुराण अगर आप बना कर फ्रिज में रख दे तो कई दिनों तक वह अच्छा रहता है। सिर्फ वह पूरण को अच्छा परत ले। तो चलिए जानते हैं, जैन हरी-भरी कचोरी की हिंदी रेसिपी....

jain-hari-bhari-kachori-hindi-recipe

 

जैन हरी-भरी कचोरी हिंदी रेसिपी

Jain Hari Bhari Kachori Recipe in Hindi

पूरण की सामग्री:

मटर                    -1/2 कटोरी
हरभरे                   - 1/2 कटोरी
तुवर के दाने            - 1/2 कटोरी
चवली के दाने          - 1/2 कटोरी
नमक                     - स्वादानुसार
जीरा                      - 1/2 टी स्पून
हिंग                        - 2 पिंच
तेल                         - दो टेबल स्पून
कडीपत्ता                 -  1 टी स्पून
शक्कर                   - 1/2 टी स्पून
 सौंफ                     - 1 टी स्पून
काजू                       - 10-15 टुकडे
 किशमिश               - 10 12
पिसी हुई हरी मिर्च      - 1 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
गरम मसाला             - 1 टी स्पून

कव्हर की सामग्री:

               गेंहू या मैदे का आटा, नमक,  मोहन के लिए तेल, पानी।

विधी:

1) चारों दानों को मिक्स कर के मिक्सर में या खलबत्ते में अधकच्चे पीस ले ।

2) फिर कढ़ाई में तेल डालें ।

3) उसमें राई ,जीरा ,हिंग, हरी मिर्च, कडीपत्ता, काजू, किसमिस, सौंफ डालकर पीसे हुए दाने डालें।

4) फिर उसमें नमक, गरम मसाला, शक्कर डाले।

5) थोड़ा पानी डालकर 10 मिनट तक पकने दें।

6)फिर हरा धनिया डालें। आपका कचोरी का पूरण तैयार हो गया है।

7) अब आटे में नमक, पानी, डालकर आटा गूंथ लें।

8) थोड़ा बेल कर उसमें पूरन डाल कर पूरनपोली के जैसा पैक कर ले।

9) फिर तेल में तललें।

10) चटनी या साँस के साथ सर्व करें।

दोस्तों, जैन हरी-भरी कचोरी को एक बार अवश्य बना कर देखें। मुझे आशा है, आपको यह कचोरी जरुर पसंद आएगी।

अवश्य पढ़ें :- १]हिंदी कविता माँ 
                      २] जैन उत्तप्पा हिंदी रेसिपी 
                      

इडली हिंदी रेसिपी Idli Hindi Recipe

November 16, 2017 1 Comment
साउथ इंडियन डिशेस सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। अगर मेहमान-नवाजी करनी हो तो हम आसानी से यह डिशेस बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। आज हम इडली कु हिंदी रेसिपी देखेंगे। स्वादिष्ट एवं पसंदीदा इडली डिश काफी हेल्थी डिश है, जिससे पेट भी जल्दी भर जाता है और रोज के खाने से अलग खाने का मजा भी आता है।

इडली हिंदी रेसिपी

Idli Hindi Recipe

सामग्री:

चावल           -  2 कटोरी
उड़द दाल       -  आधा कटोरी
पोहे                - 1कटोरी
नमक              - स्वादानुसार
सोडा              - 1/2 टी स्पून (आवश्यकतानुसार)

विधि:

1) चावल उड़द की दाल और पोहे अलग-अलग भी मिक्सर में पीस सकते है या साथ में भी पीस सकते है। फिर चम्मच से अच्छे से  फेट ले।

2) किसी गरम जगह में 8-10 घंटे फूलने के लिए रखे। इसे फूलने में गर्मी में कम समय लगता है और सरदी में ज्यादा समय लगता है।

3) जब मिश्रण में खट्टी खुशबू  आने लगे और जाली आ जाए तो मिश्रन हो गया।

4) जब इडली करनी है तक नमक डालें।

5) सोडा और पानी की आवश्यकता हो तो ही डालें। घोल अच्छे से फुल गया हो तो सोडा की जरुरत नहीं है।

6) इडली पात्र को घी लगाकर घोल डाल दें। याद रहे इडली पात्र को तेल लगाने से इटली पीली पड़ती है।

आशा हैं, आपको यह इडली की हिंदी रेसिपी पसंद आई होगी। इस रेसिपी के अनुसार अगर आप इटली करेंगे तो आपकी इडली बहुत सॉफ्ट होगी। इडली में पोहे डालने से इडली पोली और सॉफ्ट बनती है।

अवश्य पढ़े :-  १] सुखड़ी हिंदी रेसिपी 
                       २] नामकरण हिंदी एंकरिंग 
                       ३]  पति के जन्मदिन पर हिंदी कविता 
                       ४] डाइटिंग सूप हिंदी रेसिपी

जैन हरा भरा रोल हिंदी रेसिपी Jain Hara Bhara Role Recipe in Hindi

November 16, 2017 Add Comment
आज कल दिखावे का जमाना हैं, अच्छी लगनेवाली चिज लोगों को जल्दी लुभाती हैं। बस्स, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए जैन हराभरा रोल की हिंदी रेसिपी लेकर आये हैं। जो खाने में तो स्वादिष्ट  है ही लेकिन दिखने में भी अट्रैक्टिव है, आप इसे जरूर बनाकर देखे।

jain-hara-bhara-roll-recipe-in-hindi

जैन हरा भरा रोल हिंदी रेसिपी

Jain Hara Bhara Role Recipe in Hindi

सामग्री:

कच्चे केले                 - 6
मटर                        - 1 कटोरी
बींस(घेवडे़ की सिंग) - 1 कटोरी (एच्छिक)
पीसी हुई हरी मिर्च    -1 टेबल स्पून
नमक                      - स्वादानुसार
शक्कर                    - आधा टी स्पून
नींबू का रस              - आधा टी स्पून
गरम मसाला             - एक या डेढ़ टी स्पून
बारिक सेव              - आधा पाव (आवश्यकतानुसार)
काजू के टुकडे          - आधी कटोरी
किसमिस                 - आधी कटोरी
तेल                          - तलने के लिए
हरा धनिया                - आधा कटोरी

विधि:

1) कच्चे केले के छिलके निकालकर केले, मटर, बींस कुकर में उबाले।फिर स्मैश करें।

2) उसमें पिसी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला, नमक,शक्कर, नींबू का रस, काजू,किसमिस, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

3) फिर छोटे-छोटे गोले बनाकर चमचम के जैसे उसे थोड़ा लंबा आकार दे।

4) कढ़ाई में तेल डालकर तल लें।

5) थाली में बारिक सेव डालकर यह तले हुए रोल उस में डुबो लें।

6) साँस या चटनी के साथ सर्व करें।

जैन हराभरा रोल बहुत अच्छा स्नैक्स हैं। मेहमान नवाजी मे या बच्चों के टिफिन मे भी आप इसे दे सकते हैं। दोस्तों आशा है, आपको यह जैन हराभरा रोल जरुर पसंद आया होंगा।

अवश्य पढ़े :- १] केला वड़ा हिंदी रेसिपी 
                      २] शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] लौकी / दूधी भोपला सूप हिंदी रेसिपी 
                      ४] गोदभराई हिंदी एंकरिंग

दुधी भोपला (लौकी) सूप हिंदी रेसिपी Bottle Gourd Soup Recipe in Hindi

November 15, 2017 3 Comments
लौकी / दुधी भोपला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। यह कई बिमारियों को दूर करने में असरदार हैं। डायबिटीज पेश्ंट्स के लिए तो यह वरदान है। आर्युवेद तो इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता हैं। देखते हैं अब लौकी / दुधी भोपला सूप की हिंदी रेसिपी...


दुधी भोपला (लौकी) सूप हिंदी रेसिपी

Bottle Gourd Soup Recipe in Hindi

सामग्री :

लौकी (दुधी भोपला)  - आधा किलो
टमाटर                     - 1
हरी मिर्च के टुकड़े      - 2 हरी मिर्च
घी                           - 1 टी स्पून
जीरा                         - 1/2 टी स्पून
लवंग                         - 3-4
तेजपत्ता                     - 1
नमक                         - 1 टी स्पून
काली मिर्च                 - 2-3
हरा धनिया                 - 1 टेबल स्पून
शक्कर                       - 1/2 टी स्पून

विधि :

1) लौकी (दुधि भोपला) का छिलका निकाल कर उस के टुकड़े करके उसे पानी से धो लीजिए।

2) टमाटर के भी दो टुकड़े किजीए। 

3) टमाटर, लौकी की कुकर में 1-2 सिटी लीजिए।

4) फिर मिक्सर या हैंड मिक्सर से घुमाइए।

5) सूप जितना पतला बनाना है उस अनुसार पानी डालें।

6) फिर उसमें नमक, काली मिर्च, शक्कर , हरी मिर्च के टुकडे  डालकर उबालने के लिए रखें।

7) कढ़ाई में घी लेकर उसमें जीरा,  लौंग, तेज पत्ता डालकर यह बघार सूप में डालें।

8) अंत में हरा धनिया डालकर गँस बंद करें।

अपने परिवार के साथ अपना भी ध्यान रखिए एवं लौकी / दुधी भोपला के सूप को रोज़ पीकर बीमारियों से दूर रहिए।

अवश्य पढ़े :- १] सुखड़ी हिंदी रेसिपी 
                      २] ननंद के  बनाई हिंदी कविता 
                      ३] स्वीटकॉर्न वेजिटेबल सूप हिंदी रेसिपी

जैन उत्तप्पा हिंदी रेसिपी Jain Uttappa Recipe in Hindi

November 15, 2017 Add Comment
साउथ इंडियन डिशेस में फिर चाहे डोसा हो, इडली हो या उत्तपा हर उम्र का व्यक्ति  इन डिशेस को पसंद करता है और बच्चे तो  इन डिशेस के दीवाने होते हैं। अगर  टिफिन में  उन्हें उत्तपा, डोसा या इडली दे दी जाए तो वह खुशी-खुशी पूरा टिफिन खत्म करके आते हैं। मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं जैन उत्तपा  की हिंदी रेसिपी...

jain-uttappa-recipe-in-hindi

जैन उत्तप्पा हिंदी रेसिपी

Jain Uttappa Recipe in Hindi

सामग्री :

चावल                             - 3 कटोरी
उड़द दाल                      - 1 कटोरी
चने की दाल                  - 2 टेबलस्पून
नमक                           - स्वादानुसार
टमाटर के टुकडे            - 1 कटोरी
शिमला मिर्च के टुकडे   -  आधा कटोरी
पत्ताकोबी का खिस       -  1 कटोरी
लौकी(दुधी) का खिस    - 1 कटोरी
ककड़ी का खिस          - 1 कटोरी
हिंग                             - 1 पिंच
पिसी हुई हरी मिर्च        - 2 टी स्पून (स्वादानुसार)
घी या तेल                     - पैन को लगाने के लिए विधी:

1) चावल और दाल अलग-अलग गरम पानी में दो-तीन घंटे भीगो दीजिए।

2) फिर अलग-अलग पिसकर एकत्रित कर लें।

3) यह मिश्रण ढ़ककर किसी गरम जगह फुलने के लिए रखें। 5-6 घंटे के बाद जब यह मिश्रण अच्छे से फूल जाएगा।

4) नॉन स्टिक पैन गरम होने के बाद घी या तेल  लगाकर या मिश्रण उस पर डालें।और गोलाकार उत्तप्पा  बनाए।

5) उस पर सभी सब्जियां थोड़ी-थोड़ी डालें। दोनों साइड से अच्छे से फ्राई करें।

सुझाव :-
आप सभी सब्जियां उत्तप्पे  के मिश्रण में भी मिक्स कर सकते हैं।  वह घोल तवे पर डालकर दोनों साइड से सेक  ले।
गरमा-गरम उत्तप्पा सांबर ,नारियल की चटनी के साथ पेश करें।

उत्तपा में वेजिटेबल्स भी होते हैं इसलिए यह बच्चों के लिए यह एक हेल्दी फूड है। इस रेसिपी के अनुसार जैन उत्तपा बनाकर बच्चों को खुश कर दीजिए।


अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग

डाइटिंग सूप हिंदी रेसिपी Dieting Soup Recipe in Hindi

November 15, 2017 Add Comment
डाइटिंग के लिए न जाने हम क्या क्या नूस्के अपनाते हैं। वाँकीग, प्राणायाम, एक्सरसाइज  हर चीज करने के लिए हम रेडी रहते हैं। हमें भी आपके सेहत का  पूरा ध्यान है। इसलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, डाइटिंग सूप। सुबह-सुबह  ब्रेकफास्ट में  आप इसे जरूर शामिल करें। ताकि आपको हेल्थी फ़ूड भी मिलेगा, साथ में आपकी डाइट भी मेंटेन रहेगी।

dieting-soup-recipe-in-hindi

डाइटिंग सूप हिंदी रेसिपी

Dieting Soup Recipe in Hindi

सामग्री:

बाजरी                          - 1 कप
जवार (ज्वारी)               -  1 कप
गेंहू                              - 1 कप
चणे का दलिया             - 1 कप
नमक,काली मिर्च,जीरा  - स्वादानुसार ( आपके सूप के काँटिटि पर डिपेंड हैं। )

विधि :

1) सभी दालों को अलग-अलग ब्राउन कलर आने तक भूने । फिर मशीन में एक साथ पीस ले।

2) बनाए हुए इस आटे में से आधा कटोरी आटे में थोड़ा पानी डालकर घोल ले।

3) फिर एक या डेढ़ गिलास पानी उबलने लगे तो वह घोल उसमें डाल दें। 

4) एक जैसा हिलाते रहिए ताकि उसमें गाठें ना बन पाए ।

5) अच्छे से उबाल आने के बाद नमक, काली मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दें।

यह सूप डाइटिंग वालों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे पेट जल्दी भर जाता है। यह डाइटिंग सूप बच्चों के हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।

अवश्य पढ़े :- १] केला वड़ा हिंदी रेसिपी 
                      २ शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] लौकी / दूधी भोपला सूप हिंदी रेसिपी 
                      ४] गोदभराई हिंदी एंकरिंग

स्वीट कॉर्न वेजिटेबल सूप हिंदी रेसिपी Sweetcorn Vegetable Soup Recipe in Hindi

November 14, 2017 Add Comment
स्वीट कॉर्न से हम कई सारे आइटम्स बना सकते हैं। स्वीट कॉर्न खाने में स्वादिष्ट है, साथ ही उसमें कई सारे पोषक तत्व छीपे हुए हैं। स्वीट कॉर्न  वेजिटेबल  सूप बहुत ही पौष्टिक हैं, सुबह नाश्ते में उसे शामिल किया तो हमारी बॉडी को नई एनर्जी मिलती है। तो चलिए,  देखते हैं स्वीट कॉर्न वेजिटेबल सूप की रेसिपी...

sweetcorn-vegetable-soup-recipe-in-hindi

स्वीट कॉर्न वेजिटेबल सूप हिंदी रेसिपी

Sweetcorn Vegetable Soup Recipe in Hindi

सामग्री: 

स्वीट कॉर्न                - एक कटोरी
पत्ताकोबी                - आधा कटोरी
मटर                        - आधा कटोरी
सुधारी हुई फ्रेंच बींस   - आधा कटोरी
(घेवडें की सिंग)
काँर्नफ्लोअर              - दो टेबलस्पून
दूध                           - दो कप
नमक                        - 1 टी स्पून
काली मिर्च                  - एक टी स्पून
शक्कर                       - 1/2 टी स्पून

विधि:
 
1) स्वीटकाँर्न  में दूध डाल कर कुकर में एक सिटी आने तक पका लें। 

2) बिंस (घेवडें की सींग), पत्ता कोबी,  मटर मिक्सर में पीस लें।

3) एक कप ठंडे पानी में  काँर्नफ्लावर  घोल ले।

4) अब  सभी सामग्री एकत्रित करके उसमें नमक, शक्कर, काली मिर्च डालकर उबाल ले।

दोस्तों आशा है, स्वीट कॉर्न वेजिटेबल सूप की हिंदी रेसिपी आपको बहुत पसंद आई होंगी। इस वेबसाइट पर अलग-अलग सूप की रेसिपीज दी हैं। इन्हें अपने नाश्ते में या खाने में जरूर शामिल किजीयेगा।

अवश्य पढ़े :- १] नामकरण हिंदी एंकरिंग 
                     २] पति पर बनाई हिंदी कविता 
                     ३] डाइटिंग सूप हिंदी रेसिपी

जैन वेजिटेबल स्वीटकॉर्न पराठे हिंदी रेसिपी Jain Vegetable Sweetcorn Parathe Recipe in Hindi

November 14, 2017 Add Comment
बहोत सारे पोषक तत्वों से बना हुआ जैन वेजिटेबल स्वीटकॉर्न पराठा हर किसी को पसंद आयेगा। यह सरल भी है और सरस भी है।आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते है।

जैन वेजिटेबल स्वीटकॉर्न पराठे हिंदी रेसिपी

Jain Vegetable Sweetcorn Parathe Recipe in Hindi

सामग्री:

 पराठे के मसाले की सामग्री:

स्वीटकॉर्न                     - 2 कटोरी
मटर                            - 1/2 कटोरी
कच्चे केले                    - 4
नमक                          - स्वादानुसार
शक्कर                        - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला                 - 1/2 टी स्पून
नींबू का रस                  - 1/2 टी स्पून
पिसी हुई हरी मिर्च          - 2 टी स्पून
हरा धनिया                    - 1 टेबल स्पून
नारियल का किस           - 1 टेबल स्पून

पराठे की सामग्री:

गेंहू का आटा                - 3 कटोरी
नमक                          - स्वादानुसार
जीरा                            -1/2 टी स्पून
तेल का मोहन              - 1 टेबल स्पून

विधि:

1) कच्चे केले के छिलके निकाल दीजिये। फिर कच्चे केले, स्वीट कॉर्न , मटर कुकर में दो सिट्टिया लेकर उबाले। कच्चे केले छिलके के साथ अलग भी उबाल सकते है। पर छिलके निकालकर स्वीटकॉर्न के साथ उबाले तो समय की बचत होगी।

2) सभी सब्जियां स्मैश करे।

3) स्मैश की हुई सब्जी में पिसी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला, नमक, शक्कर, नींबू का रस, नारियल का किस, हरा धनिया डालकर पूरण तैयार करे।

4) गेंहू के आटे में नमक  जीरा, तेल का मोहन डालकर आटा गूंथ लें।

5)आटे के गोले को थोड़ा बेलकर पूरण पोली की तरह वह मसाला भरलें।

6) घी या तेल लगाकर दोनों साइड से पराठा सेंक ले।

जैन वेजिटेबल स्वीटकॉर्न पराठे रेसिपी एक बार अवश्य ट्राई करें। मुझे यकीन है यह रेसिपी बच्चों से लेकर बडों तक सबको पसंद आयेगी।