गोदभराई हिंदी स्क्रिप्ट / एंकरिंग Anchoring /Scrtip on Baby Shower in Hindi

August 04, 2017
गोद भराई भारतीय संस्कृति की एक खूबसूरत रस्म! मां बनना नारी के लिए परम सौभाग्य का सूचक है । यह ऐसा पल है, जहाँ सारा परिवार एक प्यारे छोटे मेहमान का पलके बिछाये इंतजार करता है। तो चलिए गोदभराई के इस प्यारे रस्म को शब्दों में पिरोकर आपके लिए पेश करते है, 'गोदभराई की स्क्रिप्ट'.....

anchoring-script-on-godbharai-baby-shower-in-hindi

गोदभराई हिंदी स्क्रिप्ट / एंकरिंग  

 Anchoring /Scrtip on Godbharai / Baby Shower in Hindi 

                   गर्भवती माँ को चाहे कितनी भी तकलीफ हो हंसते-हंसते वह सब सह लेती है क्योंकि उसे खुशी का आभास है, एक नन्ही आहट को महसुस करने का। घर के अनुभवी समय-समय पर उसे सुझाव देते हैं, ये न करो, वो न करो, बच्चे के लिए ही अच्छा रहेगा। खाने-पीने से लेकर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखते हैं, इतना ही नहीं अड़ोस पड़ोस में भी कोई नया पकवान बनता तो सबसे पहले उसे लाकर दिया जाता है ।वाकई में मन को गद् गद् कराने वाला यह लम्हा होता है । गोद भराई यह रस्म सातवें या नववे महीने में की जाती है। जहां पर सभी परिवार के लोग होनेवाली मां को एवं आने वाले बेबी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देते हैं ताकि सब सकुशल हो। 


                      
                                                          गोद भराई पर बनाई हुई कविता 
                       Hindi Poem on Godbharai / Baby Shower

◆कविता नंबर १:-

बेसब्री से कर रहे थे जिस पल का इंतजार
 वह पर ले आया है खुशियों का उपहार
 बस्स कुछ दिन बाद ही गूंजेंगी किलवारी 
 महका देंगा जब वह घर में फुलवारी
 महसूस कर रही है मां उसके एहसास को
मन को गद-गद कर देने वाली प्यार भरी आहट को
 इमली कैरी खाने ललचा रहा है मन 
 लुभा रहा है अच्छे पकवानों से यह मन 
 बेटा हुआ तो करेगा हमारे वंश को दिपायमान
 बेटी हुई तो बढ़ाएगी दो कुलों की शान 
 बेटा हो या बेटी रहे बस्स स्वस्थ
 तन और मन से रह वह मस्त
 द्वार हमारे आई हैं खुशियां ही खुशियां 
 आप सभी को ढेर सारी बधाइयां बधाइयां।। 

 ● कविता नंबर २:- 

खुशियों से ऐसे महक उठी रुत आई है मनभावन
 गोद भराई है बहू की सज गया है घर और आंगन
 हरी भरी हुई है धरती बरसे रिमझिम पानी
 आओ देखो कैसे सजी है हमारी बहू रानी 
 गोद भरेंगे हम उसकी होगा वह मौका सुहाना
 तारों सा सज गया है हमारा घर अंगना
 आओ आकर आशीष दे दो भर दो गोद खुशी से
 नन्ना मुन्ना फूल खिले मांगे हम दिल से ।

 ● कविता नंबर ३:- 

घडी यह सुहानी हैं आई
 हमारी बहू रानी रुपल की है गोद भराई
 हमारी खुशी में दिया आपने हमारा साथ 
 ऐसी ही खुशी जिसमें कहते हैं आपसे यह बात 
आने वाला है घर में नन्हा सा मेहमान
 न जाने चांदनी होगी या चांद
 सपनों की डोर बंधी पलकों का पालना
 खुशियों के इन पलों में आप का आना         

  गोद भराई पर शेरो शायरी
                              Shero-shayri on Godbharai / Baby Shower 

१) नए मेहमान का होगा आगमन
 रेशम जैसा मुलायम तन मन 
 प्रतीक्षा कर रहे हैं हम सब
 बहारों से सज गया हमारा आंगन। 

 २) सभी कर रहे हैं नए मेहमान का इंतजार
 लाएगा संग जो खुशियों की बौछार! 

 ३) आई है रस्म गोद भराई सबके मन खुशियां हैं छाई
 प्यारी दीदी का स्वास्थ्य रहे मस्त यही हम सब देते बधाई 

४) नए मेहमान के स्वागत में हम सब हैं आतूर
 दमक रहा है सबके चेहरे पर यह नूर
 पलके बिछाए सबको है यही प्रतीक्षा
 कब गूंजेगा घर में उसका प्यारा सूर। 

  दोस्तों...आशा करती हूं, गोद भराई की यह स्क्रिप्ट आपको बेहद पसंद आई होगी। आपके लिए हमने शेरो शायरी और कविताएं भी लिखी हैं। आप आपके गोदभराई के एंकरिंग में इन कविता और शेरो-शायरी को भी शामिल कर सकते हैं। बीच बीच में अलग-अलग गेम्स क्वेश्चंस पूछकर आप अपने इस गोदभराई के प्रोग्राम को यादगार बना सकते हैं।

अवश्य पढ़े :- १] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                     २] शहीदों पर बनाई हिंदी कविता 
                     ३] हिंदी नामकरण एंकरिंग लड़के के लिए 
                     ४ ] हिंदी नामकरण एंकरिंग लड़की  के लिए 
Previous
Next Post »

1 comment