शादी-सगाई मे साड़ी पैकिंग के दोहे / शायरी Hindi Shero Shayari / Dohe for Saree Packing in Engagement / Wedding Function

January 28, 2018
कोई भी  मांगलिक  कार्य हो  चाहे सगाई या फिर शादी, हमें  बहुत ही  सावधानी से सब तैयारियां  करनी पड़ती है। साड़ी पैकिंग से लेकर बिदाई तक। आज  हम हर चीज  बहुत ही अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं। ताकि सब हमारी इन रस्मों को  हमेशा याद रखें। साड़ी पैकिंग  करते समय  आपके लिए  हमने कुछ शेरो शायरियां  का कलेक्शन बनाया है, जिसे आप  अपनी पैकिंग में लगा कर  सबका दिल जीत सकते हैं।

saree-packing-shero-shayri


शादी-सगाई मे साड़ी पैकिंग के दोहे / शायरी

Hindi Shero Shayari / Dohe for Saree Packing in Engagement / Wedding Function


1] हरे हरे बाग में लगे रहे अंगूर
             हरदम चमकता रहे तेरे मांग का सिंदूर।


2] दीपक मेरे सुहाग का जलता रहे
            कभी चांद कभी सूरज बनकर निखरता रहे।


3] मेहंदी सबके हाथों में रची रहे
            डोलिया खुशनसीबों की सजती रहे।


4] नीले गगन के तले धरती का प्यार पले
             बना के राहों पर बनी कि जीवन ज्योत जले।


अवश्य पढ़े :- सगाई पर शायरी 
 
5] चांदी की थाली में चंद्रमा डोले
            बना की आंखों में बनी की तस्वीर डोले।


6] हरे हरे बागों में कोयलिया बोले
               बना के कानों में बनी बोले।


7] कितनी सच्चाई है तेरी आंखों में
               कितनी मिठास है तेरी बातों में
    होगी तुम जिसकी किस्मत में
             झूमेगा उसका जीवन प्यार के सागर में।


8] सूना सूना आंगन होगा, सुनी होगी गलियां
              किसको कहूंगी मन की बात, बहुत रोएगी अखियां।


 अवश्य पढ़े :- शादी पर शायरी

9] दूर देश जाकर के सुख में हमें भूल जाएगी
              लेकिन बहना हमको तेरी याद बहुत आएगी।


10] कमल का फूल कीचड़ में खिले
           आप जैसी समधी जनम जनम मिले।


11] करुणा, लज्जा, शील, शांति को मन में बसाना
              सभी बड़ों की सेवा करना, कर्तव्य सदा निभाना।

 
12] गुलाब के फूलों का भँवरा डोले
              सगीजी के कानों में सगाजी बोले।

 
13] हरी हरी मेहंदी लाल लाल कुमकुम
              सगीजी की आंखों में सगाजी तुम ही तुम।

 
14] फूल है गुलाब का खुशबू लिया करो
              साड़ी है फैशन की दिल से पहना करो।


 अवश्य पढ़े :- प्यार पर शायरी

15] पूनम का चांद निकलता है, उजाला देने के लिए
              माता पिता ने जन्म दिया ससुराल का प्यार पाने के लिए।

 
16] घूंघट में शर्माए गोरी
                  बनी रहे यह प्यार की जोड़ी।


17] अंगुली में अंगूठी, अंगूठी में नगीना
                 जल्दी से आना मेरे प्यारे सजना।


18] सीता रखा जाए या राधा रखा जाए
              बोल जच्चा बोल, मुन्नी का नाम क्या रखा जाए।


19] ब्यायजीसां- ब्यानजीसां बैठे पास,
                बातें करें खास - खास
      कोई ना रहे आसपास
               मिठाई खाए साथ - साथ।

20] पिया मन भाए,
                बेडशीट वही जो अच्छी नींद सूलाएं।


21] चांद जैसी चांदनी सितारों में नहीं
               आप जैसे ब्यायजी हजारों में नहीं।


 अवश्य पढ़े :- संगीत संध्या पर शायरी
 
22] फैशन की नार, बैठने को कार
              बातें बनाने में बहुत होशियार।


23] बेसन से बनी है बर्फी, उसे कम खाया करो
              सगाजी अपने पेट का दर्द ना बढ़ाया करो।

24] मेरे चकली में है अजवान,
               ब्यायजीसां-ब्यानजीसां खाते ही हो जाएंगे जवान।


25] ...........के स्टेशन पर धीमी धीमी लाइट
                 हमारे तरफ से गुलाब जामुन करेगा आपको गुड नाइट।


26] फूल हैं हजार लेकिन कमल जैसा कहां
                नानी सासुजी है हजार लेकिन आप जैसे कहां?


27] हुकूमत मत चलाओ नंनदरानी
                में आपका भी कहना जरूर मानूंगी।


28] गोरे गोरे गाल, शराबी नयन,
              लगती है यह ताजमहल की  देन।


 अवश्य पढ़े :-बाबुल पर कविता 

29] खट्टे मीठे चॉकलेट खाना मजेदार
              अब आपको भी आ रही है साथीदार।

 
30] बच्चे मन के सच्चे
              चॉकलेट लगते हैं बहुत अच्छे।


31] ओ बनड़ी ओ बनड़ी मेरे बनाजी का क्या कहना
                   रब ने ऐसी जोड़ी बनाई जैसे तोता और मैना।


32]  नये अरमान, नए सपने, नई आशाओं के संग आपको है आना
              क्योंकि बहू के साथ आपको बेटी है बनना।

33] संस्कारों का धन हमने आप में है पाया
                  मिलेगा आपको पिताजी का साया।


34] हक और हट की बड़ी दीदी होती है हकदार
                 ऐसे ही मिलेगा तुम्हें बड़े भाभी का प्यार।


 अवश्य पढ़े :- दोस्ती पर शायरी
 
35] खेलोगी कभी लुका छुपी, जागेगा फिर बचपना
                 क्योंकि प्यारा बोलेगा......, चाची खेलने आना।


36] थोड़ी सी हंसी, थोड़ी सी छेड़खानी
                ऐसे ही सहेली आप की ननंद रानी।


37] प्यार हमेशा पाओगी, कभी प्यार भरी डांट खाओगी 

             क्योंकि सासूजी नहीं मां को अपनाओगी।

38] जब भी दुल्हन की चूड़ी खनकेंगी 
                       प्यारे पिया की नींद उड़ेंगी। 

39] लाल-लाल, हरी-हरी, पीली-पीली चुडिया 
                 खनकायेंगी तुम्हारे जीवन में खुशियाँ। 

40] चूड़ी सजी है हातों में 
                   पलके बिछाई है पिया की राह में।

दोस्तों! कोई भी पैकिंग करते वक्त आप इन शेरो शायरी का यूज़ करके आपके पैकिंग को और भी बेहतरीन बना सकते हैं। अगर आपको यह शेरो शायरी अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।

अवश्य पढ़े ;-
१] शादी पर हिंदी एंकरिंग
२] महिला संगीत संध्या एंकरिंग 
३] शादी पर हिंदी कविता
४] संगीत संध्या पर हिंदी कॉमेडी गीत
Previous
Next Post »

12 comments

  1. बहुत ही सुंदर शायरी लिखी है आपने।👌👍😃

    ReplyDelete
  2. Chudi packing per koi dohe ho to bataiye

    ReplyDelete
    Replies
    1. jald hi update karungi...please visit again....

      Delete
    2. 38] जब भी दुल्हन की चूड़ी खनकेंगी

      प्यारे पिया की नींद उड़ेंगी।


      39] लाल-लाल, हरी-हरी, पीली-पीली चुडिया

      खनकायेंगी तुम्हारे जीवन में खुशियाँ।


      40] चूड़ी सजी है हातों में

      पलके बिछाई है पिया की राह में।

      Delete
  3. Saat Vachan Ka Koi Doha Seven Line me ho to Bataye

    ReplyDelete
    Replies
    1. वधू मांग रही है अब सात पदों का साथ
      सात वचन दोगे मुझे तो बनेगी कुछ बात
      तीर्थ यात्रा में जाओ तो मुझे भी साथ ले जाना
      मेरे माता-पिता का सम्मान हमेशा करना
      जीवन के तीनो अवस्थाओं में मुझे है संभालना
      परिवार के सभी आवश्यकताओं का दायित्व निभाना
      घर के हर कार्य, लेन-देन में लेना मेरी मंत्रणा
      सप्तव्यसनों से अपने आपको दूर ही रखना
      परस्त्री रहेंगी आपके लिए माता के समान
      स्वीकार हो सात वचन तो अर्धांगिनी बनूँगी प्राण नाथ।

      Delete
  4. Ganesh chaturthi sinjara from bride side to groom per much dohas btae

    ReplyDelete
  5. Koi dadi ji and baba ji k liye shayari btaa dijiye and samdhen and samdhi k liye bhi

    ReplyDelete
  6. 1st Diwali bhej rahe hai nanad k sasural packing par likhne k liye plz kuch share kare

    ReplyDelete