मातृदिन 14 मे 2023 हिंदी कविता 'माँ 'Mothers Day 2023 Poem, Poem for 'Maa / Mother'

June 27, 2017
 माँ का हाथ जिनके सिर पर है उनके लिए तो जन्नत का सुख भी फिका हैं।माँ हमारे जीने का सहारा है। माँ बिना बोले ही हमारे मन की हर बात जान लेती है।ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता इसलिए उसने माँ को बनाया। माँ हमारे जीवन की हर छोटी बड़ी जरुरतो का ध्यान रखती हैं, बिना कोई स्वार्थ के। माँ हमारी हर खुशी में शामिल होती हैं। वो हमे सही राह पर आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा देती है। वो हमारी पहली अध्यापक होती है, जो जीवन के हर कदम पर हमें नयी नयी सीख देती है और हमें सही-गलत का अंतर बताती है। वो हमेशा हमें अनुशासन का पालन करना, अच्छा व्यवहार रखना आदि कई सारे सदगुण हमें सिखाती।  हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण इंसान हमारी 'माँ '। जो हमेशा हमारे साथ रहती है और हर पल हमारा ध्यान रखती है। हमें माँ को प्यार और सम्मान देना चाहिये। हर वो इंसान जिसके पास माँ है वो दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति है और उसे भगवान से ढ़ेर सारा आशीर्वाद मिला हुआ है।
                       माँ का प्यार हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते पर माँ के लाड़ प्यार का कुछ अंश अपने कविता मे सम्मिलित करती हूँ।


hindi-poem-on-maa / mother  

मातृदिन 14 मे 2023 पर हिंदी कविता 'माँ' 

Mothers Day 14th May 2023 Hindi Poem, Poem for 'Maa / Mother'

माँ शब्द में है कितनी प्यारभरी अनुभूती
उसे तो कहते है वात्सल्य की मूर्ती
हमारी ऊँगली थामकर हमें चलना है सिखाती
जीवन जीने के लिये काबील है बनाती
हमें बड़ा करने में मेहनत की दिन रात
बिना कहे ही कैसे समझ जाती है हर बात
समर्पित करती है अपनी जिंदगी बच्चों के लिये
जीवन सारा न्यौछावर करती हैं हमारे लिए
मुश्किल है समझना मां की परिभाषा 
प्रगति के पथ पर चलते रहें यही उनकी अभिलाषा 
मां तो होती है भगवान का साक्षात स्वरूप 
जिंदगी भर के लिए समा जाता है मन में मां का रूप 
                                              चरणों में झुक कर पा लेते हैं परम सुख 
                                              आँचलतले मां के भूल जाते हैं सब दुख
                                           हम हर पल खुश रहे यही मां के दिलों तमन्ना  
                                            बच्चो तुम हमेशा फूलों की भांति की खिलखिलाना 
क्यों आज हम उन्हें भूलते जा रहे हैं 
जिंदगी से हमारे दूर करते जा रहे हैं 
क्याँ यह दिन देखने के लिए उन्होंने हमें बड़ा किया  
उनके उपकारों का बदला हमने इस तरह चुका दिया?

hindi-poem-on-mother /maa


  माँ हमारे हर सुख-दुख का कारण जानती है और कोशिश करती है कि हम हमेशा खुश रहें।कोई माँ कभी भी अपने प्यार और परवरिश को अपने बच्चे के लिये कम नहीं करती और हमेशा अपने हर बच्चे को बराबर प्यार करती है लेकिन उनके बुढ़ापे में हम सभी बच्चे मिलकर भी उन्हे थोड़ा सा प्यार नहीं दे पाते है।फिर भी वो हमें कभी गलत नहीं समझती और हमेशा हमे माफ कर देती है। हमारे जिंदगी में कभी ऐसा पल न आये की उनके बिना हमे जिंदगी बितानी पड़े। माँ के आशीर्वाद से  हमारी जिंदगी नव पल्लवित होती रहे। हम उनके उपकारों का बदला तो नहीं चूका सकते,बस्स उनकी आशाओं को पूरा कर माँ के दिल में अपने लिये जगह बना सकते है। ताकि उन्हें नाज हो की हमने उनके कोख से जन्म लिया है।

अवश्य पढ़े :-  १] कन्या भ्रूण हत्या पर  हिंदी कविता 
                    २] कोरमे की पूड़ी हिंदी रेसिपी 
                    ३] गेट टुगेदर पर बनाई हिंदी कविता  


Previous
Next Post »

8 comments