जिंदगी के इस सफर में कभी खट्टे अंगूर भी लगते हैं तो कभी मीठे भी लगते
हैं। सुख और दुख तो जिंदगी का हिस्सा है। पर दुख के पल आने के बाद जीवन में
निराशा आ जाती है। यह प्रेरणादाई शेरो शायरी आपको सदैव प्रेरित करती
रहेगी, जिंदगी के प्रति एक आशावादी रवैया रखने के लिए। चलिए, आज शेयर करते
हैं हिंदी शेरो शायरियां....
1] स्वर्ण तप के बनता है कुंदन
खुशबू घस के देता है चंदन
जो मुश्किलों को पार करता है
उसी को दुनिया करती है वंदन।
2] परिंदों को मिलेगी मंज़िल एक दिन
ये फैले हुए उनके पंख बोलते हैं
वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
3] जिंदगी में अगर कोई गम ना हो
तो जिंदगी का मजा नहीं मिलता
राह आसान हो तो राहरौ को
गुमराही का मजा नहीं मिलता ।
4] एक छोटी सी चिड़िया उड़ने का आनंद ले सकती है
एक छोटी सी तितली फूलों का मकरंद ले सकती है
किसी को छोटा कहने की आदत छोड़ दो.....
गुलाब की छोटी सी कलीका भी सुगंध दे सकती है।
5] यह जीवन है एक गीत, अब उसको गाना होगा
पाँव उठे हैं मेरे तो मंजिल को आना होगा।
6] चोट खा कर टुटते हैं दर्पण
किंतु आकृतियां कभी टूटी नहीं
आदमी से रुठ जाता है सब कुछ
पर समस्याएं कभी उठी नहीं।
7] मन के जीते जीत, मन के हारे हार ।
8] एक सपना टूट गया तो दूसरा बनाइए।
जिंदगी को जिंदगी की तरह बिताइए ।
9] एक अंधेरा लाख सितारे, एक निराशा लाख सहारे
सबसे बड़ी बात है जीवन, नादान है जो जीवन से हारे।
10] सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे
नजर को बदलो नजारे बदल जायेंगे
रिश्ते बदलने से कुछ नहीं होता
दिशा को बदलो तो किनारे बदल जायेंगे।
11] जूनून कुछ कर दिखाने का था
और वह मैंने कर दिखाया है।
दोस्तों! आशा है, यह प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी आपको जरूर पसंद आई होगी। हमेशा एक सकारात्मक विचारों को अपने साथ रखें। खुद की भी हिम्मत बढ़ाएं और दूसरों की भी हिम्मत बढ़ाते रहें।
प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी
Inspirational / Motivational Hindi Shero Shayari
1] स्वर्ण तप के बनता है कुंदन
खुशबू घस के देता है चंदन
जो मुश्किलों को पार करता है
उसी को दुनिया करती है वंदन।
2] परिंदों को मिलेगी मंज़िल एक दिन
ये फैले हुए उनके पंख बोलते हैं
वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
3] जिंदगी में अगर कोई गम ना हो
तो जिंदगी का मजा नहीं मिलता
राह आसान हो तो राहरौ को
गुमराही का मजा नहीं मिलता ।
4] एक छोटी सी चिड़िया उड़ने का आनंद ले सकती है
एक छोटी सी तितली फूलों का मकरंद ले सकती है
किसी को छोटा कहने की आदत छोड़ दो.....
गुलाब की छोटी सी कलीका भी सुगंध दे सकती है।
5] यह जीवन है एक गीत, अब उसको गाना होगा
पाँव उठे हैं मेरे तो मंजिल को आना होगा।
6] चोट खा कर टुटते हैं दर्पण
किंतु आकृतियां कभी टूटी नहीं
आदमी से रुठ जाता है सब कुछ
पर समस्याएं कभी उठी नहीं।
7] मन के जीते जीत, मन के हारे हार ।
8] एक सपना टूट गया तो दूसरा बनाइए।
जिंदगी को जिंदगी की तरह बिताइए ।
9] एक अंधेरा लाख सितारे, एक निराशा लाख सहारे
सबसे बड़ी बात है जीवन, नादान है जो जीवन से हारे।
10] सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे
नजर को बदलो नजारे बदल जायेंगे
रिश्ते बदलने से कुछ नहीं होता
दिशा को बदलो तो किनारे बदल जायेंगे।
11] जूनून कुछ कर दिखाने का था
और वह मैंने कर दिखाया है।
दोस्तों! आशा है, यह प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी आपको जरूर पसंद आई होगी। हमेशा एक सकारात्मक विचारों को अपने साथ रखें। खुद की भी हिम्मत बढ़ाएं और दूसरों की भी हिम्मत बढ़ाते रहें।
Very nice inspirational Shero Shayari
ReplyDeletethanks
ReplyDelete