शादी / विवाह समारोह पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero-shayri on Marriage Function

December 01, 2017
शादी / विवाह हमारी जिंदगी का खूबसूरत लम्हा! जिसे हम हमेशा अपनी यादों में संजोकर रखना चाहते हैं। आपकी यादों को और भी हसीन बनाने के लिए हमने शादी पर कुछ शेरो शायरी बनाई है, जिसे आप इनविटेशन कार्ड या शादी के समारोह में यूज कर सकते हैं।

hindi-shero-shayri-on-marriage-function

शादी / विवाह समारोह पर हिंदी शेरो शायरी

 Hindi Shero-shayri on Marriage Function

◆ खुशियों की देखो आई है बहार
          विवाह का प्रसंग आया है व्दार
झूमो नाचो गाओ खुशियां मनाओ
       बना बनी पर अपना प्यार लुटाओ।


◆ चोरडिया-गोगड परिवार की आंगन में गूंज रही है शहनाई
        प्रसन्न-सुनयना के विवाह की शुभ बेला है आई
दोनों परिवार का अंतर मन हो रहा है आनंदित
        एक नया रिश्ता होने जा रहा है पल्लवित।


◆ विवाह जहां होता है दो परिवारों का मिलन
            दो आत्माओं का होता है जहां संगम
प्यारभरी रेशम डौर से बंधा होता है यह रिश्ता
            साथ चलकर महका देता है जीवन।

 
◆बनाबनी का श्रृँगार दमक रहा है
       आंखो में प्यार बेशुमार झलक रहा है
बना हैं ये  एक अनोखा रिश्ता
       फूलों की वादियों से महक रहा है।


◆ रौनक हो तुम बागरेचा परिवार की
            शोभा बनो चोरड़िया परिवार की
जीवन की बगिया में प्रीत मिले दोनों परिवार की
          यही शुभकामनाएं हम सभी की ।

 
◆ खुशियों से चमक रहा है आंगन
        फूलों की वादियों से महक रहा मनउपवन
शादी के इस शुभ प्रसंग पर करते हैं आप सभी का   
        स्वागतम !स्वागतम !!सुस्वागतम !!!


◆ वर, वधु के जीवन में नए लम्हों ने ली है अंगड़ाई
      प्यारी प्रियंका को बाबुल दे रहा है बिदाई
दोनों ही परिवार में खुशियां हैं छाई
     झांबड, चौधरी परिवार बनने जा रहे हैं ब्याही ब्याही।



◆ हमारे अंगना में गूंज रही है मधूर शहनाई।
    " रुपल", "मयूर" के मंगल परिणय की शुभ घड़ी है आई ...


 ◆ आई है द्वार हमारे ब्याह की बेला
                     लगा है यहां अपनों का मेला
     सम्मिलित हो जाइए हम सभी के साथ
                    छोड़ सारा झमेला..छोड़ सारा झमेला।


 ◆ दो दिल मिले, 2 मिले वंश मिले, सपनों ने श्रृंगार किया
                               दोनों परिवारों ने संग चलने का स्वीकार किया।

 दोस्तों आशा ही विवाह शादी पर बनाई हुई जय शेरो शायरी हिंदी शेरो शायरी आपको जरूर पसंद आई होगी इसे अपने दोस्तों के साथ भी खुले मन के साथ जरुर शेयर करें !


अवश्य पढ़े ;-
१] शादी पर हिंदी एंकरिंग
२] महिला संगीत संध्या एंकरिंग 
३] शादी पर हिंदी कविता
४] संगीत संध्या पर हिंदी कॉमेडी गीत

Previous
Next Post »

5 comments