Showing posts with label One Minute Game / Funny Game. Show all posts
Showing posts with label One Minute Game / Funny Game. Show all posts

फनी कपल गेम्स / वन मिनिट कपल गेम Latest Funny Couple Games / One Minute Couple Games in Hindi

October 31, 2018 Add Comment
चाहे संगीत संध्या की शाम हो, शादी का फंक्शन हो,  बर्थडे पार्टी हो या फिर कोई गेट टूगेदर का प्रोग्राम हो। हम चाहते हैं, हमारे प्रोग्राम में वह हर एक चीज हो, जो सभी को अट्रैक्ट करें। छोटी से छोटी चीज का हम बहुत ही ध्यान रखते हैं। अगर प्रोग्राम को यादगार बनाना हो तो डांस, सिंगिंग, ड्रामा परफॉर्मेंस के साथ हमें गेम्स भी शामिल करना चाहिए। ताकि सभी उस प्रोग्राम का मजा ले सकते हैं और अगर कपल गेम हो तो फिर उसमें तो बहुत ही मजा आता है। तो चलिए, आज मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं फनी कपल गेम / वन मिनट कपल गेम....
funny-couple-game-one-minute-couple-game

फनी कपल गेम्स / वन मिनिट कपल गेम

Latest Funny Couple Games / One Minute Couple Games in Hindi


बलून -चूड़िया राउंड :-

एक हाथ से वाइफ बलून ऊपर उछालती रहेगी। और वाइफ के ही दूसरे हाथ में  हसबैंड चूड़ियां पहनाएगा।  बलून नीचे चला गया तो आउट। 1 मिनट का समय देना है। जिसके हाथ में ज्यादा चूड़ियां हो, वह इस गेम का विनर होंगा।

 अवश्य पढ़े :- शादी सगाई समारोह, किटी पार्टी के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम

बेटा, बहू और  मां :-

बेटा और बहू के एक-एक ऑपोजिट पैर को लेकर दोनों के पैर को मिलाकर रुमाल बांधना है। अब जो भी कपल दौड़ते-दौड़ते अपने मां के पास जल्दी जाएगा और उनके पैर को छू लेगा। वह कपल विनर रहेगा।

 अवश्य पढ़े :- लेडीज  के लिए फनी  गेम

बलमा आओ जल्दी, इनाम पाओ जल्दी :-

इस गेम में जितने मेंबरस् हैं, उतनी चेयर्स राउंड में लगाना है। चेयर्स का मुंह बाहर की साइड हो। उन  चेयर्स पर एक-एक हसबैंड बैठेंगे और उनकी वाइफ उनके सामने खड़ी रहेगी। अब वन बाय वन एक-एक कपल में से कोई भी एक पासा घूमाएगा और पासे में जो नंबर आएगा उतनी स्टेप्स वाइफ आगे बढ़ते जाएगी। अब जो वाइफ अपने हस्बैंड के सामने जल्दी आएगी, वह कपल इस गेम का विनर होगा।

 अवश्य पढ़े :- जेंट्स के लिए वन  मिनट गेम

दोस्तों ! आशा है, यह फनी कपल गेम / वन मिनट कपल गेम आपको पसंद आए होंगे और भी नए-नए कपल गेम्स हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे। आप रूपमय वेबसाइट पर जरुर विजिट करते रहे।

अवश्य पढ़े :- शादी पर शायरी 

लेडीज / महिलाओं के लिए फनी गेम / वन मिनिट गेम / किटी पार्टी गेम One Minute Game / Funny Game for Ladies in Hindi

October 30, 2018 1 Comment
किटी पार्टी / संगीत संध्या या फिर कोई भी फैमिली प्रोग्राम हो तो हम चाहते हैं, हम हमारे प्रोग्राम में नए-नए वन मिनिट गेम्स / फनी गेम को शामिल करें। जिससे सबका एंटरटेनमेंट हो और प्रोग्राम में सबका इंवॉल्वमेंट होने से सबको नई एनर्जी मिले और हमारे प्रोग्राम में चार चांद लग जाएं। आज हम लेडीज / महिलाओं के लिए  वन मिनिट गेम्स / फनी गेम शेयर कर रहे हैं।

लेडीज / महिलाओं के लिए फनी गेम / वन मिनिट गेम / किटी पार्टी गेम

One Minute Game / Funny Game for Ladies in Hindi


मेरे पति क ख ग घ :-

इस गेम के लिए आपको एक बाउल में हिंदी अक्षरों की  चिट्स बनानी है, जैसे क ख ग घ। उसके बाद जो भी पार्टिसिपेंट खेलना चाहे, उन्हें 1 चिट्स निकालने के लिए कहे। अगर किसी पार्टिसिपेंट की क अक्षर की चिट आई तो उसे मेरे पति के आगे 'क' नाम के जितने भी वह वाक्य बोल सकती हैं, उतने 1 मिनट में बोलना है।  जैसे मेरे पति कवी है, मेरे पति कोयल की तरह गाते हैं आदि। यह एक बहुत ही लकी और फनी गेम है। लकी इसलिए क्योंकि किसी को भी कोई भी अक्षर आ सकता है। कभी-कभी 'ड' जैसा अक्षर आ गया तो उस पर बोलने जैसे बहुत कम वाक्य है। 1 मिनट में जो भी ज्यादा वाक्य बोलेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

अवश्य पढ़े :- शादी सगाई समारोह, किटी पार्टी के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम

उखाना गेम :-

हमारे  हर कार्यक्रम में  उखाणे लेने की  परंपरा है इस गेम में अलग-अलग उखाणे कहने के लिए कहेंगे। 1 मिनट में जो भी ज्यादा उखाने बोलेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

अवश्य पढ़े :- जेंट्स के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम

खुल जा सिम सिम :-

इस गेम में जिस भी लेडीस के पर्स में ज्यादा आइटम्स होंगे जैसे मोबाइल, हैंकी, लिपस्टिक आदि। वह इस गेम की विनर होगी।

 अवश्य पढ़े :- कपल  के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम

श्रृंगार के नाम :-

सजना-सवरना तो भारतीय नारी का गहना है। इस गेम में आधे मिनट में जो भी पार्टिसिपेंट जादा श्रृंगार के नाम बोलेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

माचिस स्टिक्स गेम :-
इस गेम में सभी को आधा-आधा मिनट देना है और आधे मिनट में जो भी ज्यादा माचिस स्टिक्स से रोमन डिजिट बनाएगा, वह इस गेम का विनर होंगा। यह गेम आप एक साथ सभी का ले सकते हैं।

दोस्तों ! आशा है, वन मिनिट गेम / फनी गेम आप सभी को पसंद आए होंगे। अपने किटी पार्टी में इन गेम को शामिल करे। हम और भी नए-नए किटी पार्टी गेम्स अपडेट करते रहेंगे। आप रूपमय वेबसाइट पर जरुर विजिट करते रहे। धन्यवाद !

जेंट्स / पुरुषों के लिए वन मिनिट गेम्स / फनी गेम Best Funny Game / One Minute Game for Man / Gents in Hindi

October 29, 2018 Add Comment
कोई भी फैमिली प्रोग्राम हो तो हम अक्सर देखते हैं, जब भी हम प्रोग्राम में गेम लेते हैं तो ज्यादा पार्टिसिपेट महिलाएं ही  होती है। लेकिन अगर पुरुष / जेंट्स भी प्रोग्राम में इंवॉल्वमेंट करेंगे तो प्रोग्राम में और भी मजा आएगा। और जो जेंट्स प्रोग्राम चालू रहता है तब इधर-उधर घूमते हैं, वह इधर-उधर घूमने के बजाय एक ही जगह पर बैठे रहेंगे। अगर आपको आपका प्रोग्राम सफल बनाना है तो आपके प्रोग्राम में सभी का इंवॉल्वमेंट होना जरूरी है।तो चलिए आज मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं, वन मिनट गेम / फनी गेम जेंट्स के लिए....
one-minute-game-funny-game-for-gents

जेंट्स / पुरुषों के लिए वन मिनिट गेम्स / फनी गेम

Best Funny Game / One Minute Game for Man / Gents in Hindi


शब्दों को तोड़िए, अपना नाम जोड़िए :-

इस गेम में आपको एक बाउल में स्वीट्स एवं फास्ट फूड्स के नाम की चिट्स बनानी है। जैसे कि रसगुल्ला, गुलाब जामुन, रसमलाई, पावभाजी, काजू कतली, पानीपुरी आदि। पार्टिसिपेंट को अब इस  बाउल में से 1 चिट निकालने के लिए कहिए, अगर चिट गुलाब जामुन इस नाम की आई तो पार्टिसिपेंट कहेगा सबसे पहले अपना नाम कहेगा और फिर बाद में अपनी पत्नी का नाम कहेगा।  जैसे कि मैं साहिल गुलाब, परिधि मेरी जामुन। इस तरह जो भी पार्टिसिपेंट 1 मिनट में अपना और अपने पत्नी का नाम जोड़कर, जो भी ज्यादा बार बोलेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

 अवश्य पढ़े :- किटी पार्टी  के लिए फनी  गेम 

मेरी पत्नी :-

इस गेम में सभी को आधा मिनट दिया जाएगा और जो भी आधे मिनट में मेरी पत्नी इस वाक्य को पूरा करेगा। मतलब मेरे पत्नी का नाम कृपा है, मेरी पत्नी बहुत अच्छी है, इस तरह के अलग-अलग वाक्य जो  आधे मिनट में सबसे ज्यादा बोलेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

 अवश्य पढ़े :-  कपल  के लिए फनी  गेम 

आइटम जुड़ाइए, इनाम पाइए :-

इस गेम में आप पार्टिसिपेंट को कहे की आपको 1 मिनट का समय दिया जा रहा है, ऑडियंस में से आप जितनी भी चीजे कलेक्ट कर सकते हैं, उतनी कलेक्ट कर ले। जैसे बेल्ट, वॉलेट, वॉच आदि और चीजें कलेक्ट करने के बाद उन्हें कहे कि आपके पास जितनी भी चीजें है, उसकी लाइन बनाइए।जिसकी भी  लाइन सबसे बड़ी होगी, वह इस गेम का विनर होगा।

दोस्तों ! आशा हैं, पुरूष / जेंट्स के लिए बताए गए यह वन मिनट / फनी गेम आप सभी को पसंद आए होंगे। अगर आप इन गेम को जरुर खिलाएंगे, तो आपके प्रोग्राम मे हंसी के फव्वारे निकलेंगें।