शादी सगाई समारोह, किटी पार्टी, गेट टुगेदर के लिए लेटेस्ट वन मिनिट फनी गेम Latest One Minute Funny Game for Everyone including Kids for Kitty Party, Marriage Function

October 23, 2018
दोस्तों ! कोई शादी ब्याह का फंक्शन हो, सगाई हो, बर्थडे पार्टी हो, गेट टुगेदर हो या फिर कोई किटी पार्टी हो। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे पार्टी में हम कोई ऐसा फनी गेम, लकी गेम, लेटेस्ट वन मिनिट गेम रखें कि हमारे पार्टी में चार चांद लग जाए। हर किसी का पार्टी में इंवॉल्वमेंट हो। सभी के लिए हमारा फंक्शन/ पार्टी यादगार रहे! तो चलिए, आज मैं आप सभी के साथ वन मिनिट गेम शेयर कर रही हूं।

one-minute-funny-game-in-hindi

शादी-सगाई समारोह, संगीत संध्या, किटी पार्टी, गेट टुगेदर के लिए लेटेस्ट वन मिनिट / फनी गेम

Latest One Minute / Funny Game in Hindi for Everyone including Kids for Kitty Party, Get Together, Marriage Function, Sangit Sandhya


1) पासिंग दी बॉल / पीलो / बलून

इस गेम में एक राउंड करके सभी मेंबर्स को बैठाना है, और किसी एक के पास बलून या फिर पीलो या बॉल देना हैं। यह गेम हम अलग अलग तरीके से भी ले सकते हैं। जैसे...

◆ सभी मेंबर्स को कहना कि सब अपनी-अपनी चप्पल साइड में रखकर आए। म्यूजिक स्टार्ट होने के बाद बॉल / पीलो / बलून वन बाय वन पास करना है। म्यूजिक स्टार्ट होने के बाद जिसके भी हाथों में बाँल होगा, उसे उठकर जहां पर सब की चप्पल रखी है, उसमें से कोई भी एक चप्पल पहनकर आने के लिए कहना और वह जिसकी भी चप्पल पहनकर आए, वह गेम में से आउट हो जाएगा। लास्ट तक जो रहेगा, वह विनर होगा।

इस गेम को और अलग तरीके से लेने के लिए पासिंग दी बलून / बॉल / पीलो पर क्लिक करें...

◆ इस गेम को आप थोड़ा अलग तरीके से भी ले सकते हैं। जैसे आपको एक बाउल में चिट्स बनानी है, जिसमें लिखना है, एक चिट में लेफ्ट, एक में राइट और एक में सेंटर। इस तरह अलग-अलग चिटस् बनाकर 1 बाउल में रखें। म्यूजिक स्टार्ट होने के बाद जिसके पास भी बाँल / बलून / पीलो आएगा ; उसे एक चिट निकालने के लिए कहे। अगर वह सेंटर निकाले तो वह खुद गेम से आउट हो जाएगा या फिर उसके हाथ से अगर लेफ्ट निकले तो लेफ्ट साइड का या फिर राइट निकले तो राइट साइड का मेंबर आउट हो जाएगा। जो लास्ट तक रहेगा, वह विनर।

जरूर पढ़े :- जेंट्स / पुरुषों के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम

2) चीज है वह जिसके पास
दौड़ के आए हमारे पास


           इस गेम में आप किसी चीज / वस्तु के बारे में ऑडियंस को पूछें और जो आपके पास वह चीज / वस्तु लेकर जल्दी आएगा, वह विनर रहेगा। जैसे....

◆ छोटी छोटी छोटी गईया, छोटे छोटे ग्वाल
             दौड़ के आए हमारे पास जिसके हैं लंबे बाल।


इसे और भी डीटेल्स में पढ़ने के लिए आप इस क्लिक पर विजिट करें.... चीज है जिसके पास दौड़कर, आए हमारे पास।

◆ जन्म लेने के बाद बालक सबसे पहले है रोता
             आइए जल्दी हमारे पास जिनके घर आया है अभी पोता।

 
◆ शादी होने के बाद बाबुल कर देता है बेटी की बिदाई          
                 आइए जल्दी हमारे पास जिसके पास है दवाई ।


◆ चमक रहे हैं हमारे नटखट कन्हैया
                दौड़ के आए जिनके हाथों में है सबसे ज्यादा चूड़ियां।


◆ साथी निभाना हर जनम में  मेरा साथ
                दौड़कर आए जिनके नकली है दांत।


◆ खुशियों ने ली है हमारे आंगन में अंगड़ाई
               आइए हमारे पास जिनके घर नन्ही परी है आई।

 
◆ कोई खेले ताश, कोई खेलें सुपरलोगों
               दौड़ के आए हमारे पास जिनके पास है फैमिली हार्ड कॉपी फोटो।


3) डोरी गेम :-

जितने भी पार्टिसिपेंट है, उन सभी को डोरी देना है। और 1 मिनट में जो भी इस डोरी को ज्यादा गांठ बार गांठ बांधेगा, वह विनर होगा।

 जरूर पढ़े :- लेडीज / महिलाओं के लिए वन  मिनट गेम / फनी गेम 
4) फिल्मों के नाम :-

किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस का नाम बोलना। जैसे अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, सलमान खान आदि। जो भी एक्टर, एक्ट्रेस का नाम बोला गया है, उनके फिल्मों के नाम 1 मिनट में जो भी ज्यादा बोलेगा, वह विनर होगा।

5) फिल्मी गीत :-

कोई भी शब्द हमें इस गेम में देना है। जैसे कि चांद, चांदनी, रात, आवाज आदि। अब अगर हमने 'चांद' शब्द दिया तो चांद पर जितने भी गाने हैं, वह एक मिनट में जो भी ज्यादा बार बोलेगा, वह विनर होगा। जैसे-
  • चाँद आया है आज गरबे की रात में..... 
  • चाँद छुपा बदल में ..... 
  • चाँद ने कुछ कहा ......
जरूर पढ़े :- वन मिनट कपल  गेम / फनी कपल गेम्स 

6) बलून बचाओ, ईनाम पाओ

एक हाथ को बलून बांध लेना। दूसरे हाथ से दूसरों का बलून फोड़ना। जो अपना बलून लास्ट तक संभाल कर रखेगा, वह विनर होगा।
7) पेयर्स बनाइए :-

एक बाउल में पति-पत्नी, जीजी-जीजाजी, मम्मी- पापा, भैया-भाभी, दादा-दादी, नाना-नानी आदि नाम की अलग अलग चिट्टियां बनाइए। एक चिट में एक ही रिलेशन लिखे। जैसे एक चिट मे पति लिखा तो दूसरे चिट में पत्नी लिखिए। ऐसी अलग अलग चिट्स बनाकर बाउल में रख दे। 1 मिनट का समय दें , जो भी पार्टिसिपेंट आएगा, उसे 1-1 चिट निकालने के लिए बोले और चिट्स निकालने के बाद अगर कोई पेअर बन जाए, जैसे पति की चिट निकलने के बाद, पत्नी की निकलती है तो वह पेअर बन जाएगी। ऐसा करते-करते जिसकी भी पेअर ज्यादा बनेगी, वह इस गेम का विनर होगा।

8) म्यूजिकल बलून :-

जितने भी लोग इस गेम में पार्टिसिपेट करेंगे, उनसे एक बलून कम रखना है। अब म्यूजिक स्टार्ट करें, म्यूजिक बंद होने के बाद सभी को बलून उठाने के लिए कहें। जिसके लिए बलून नहीं बचेगा, वह गेम से आउट हो जाएगा। अगर किसी के हाथों से बलून फुट भी जाए तो वह भी गेम से आउट हो जाएगा। इस तरह खेलते खेलते जो लास्ट तक टिका रहेगा। इस गेम का विनर होगा।

9) टूथपिक गेम :-

इस गेम में टूथपिक के सहारे ए बी सी डी लिखना है। जो भी 1 मिनट में ज्यादा बार ए बी सी डी लिख पाएगा, वह विनर होगा।
10) मेमोरी गेम :-

इस गेम में आप लगभग अलग-अलग 20 आइटम्स रखिए और जो भी पार्टिसिपेंट्स गेम को खेलने वाले हैं, उनको उन आइटम्स को देखने के लिए 5 मिनट का समय दे। वे आइटम्स  फिर उठा लें। पार्टिसिपेंट को अब 5 मिनट का समय दें और उसमें सभी आइटम सीक्वेंस के साथ लिखने के लिए कहें। जिसका सिक्वेंस सही रहेगा, वह इस गेम का विनर होगा।

11) मुहावरा गेम :-

इस गेम में कोई भी एक मुहावरा बोलिए ; और साथ में उस मुहावरे की एक्शन भी करके बताइए। जो भी मुहावरे के साथ ही उसके एक्शन में सही करेगा, वह उस गेम का विनर होगा।

मुहावरा गेम .... इस पर क्लिक करके जानिए अलग अलग मुहावरे।

मुहावरा गेम के लिए मुहावरे :-

आंख उठाकर ना देखना।

आंख में पानी न होना।

मुख में राम, बगल में छुरी।

आंख का तारा, आंख की पुतली।


12) रेंडम गेम :-

इस गेम में एक ग्रुप बनाइए। ग्रुप बनाने के बाद एक सर्कल बनाइए। सर्कल बनाने के बाद किसी से भी यह गेम स्टार्ट कीजिए और उसे एक क्वेश्चन पूछिए। रेंडमली कोई भी क्वेश्चन पूछिए। लेकिन ध्यान रखिए उसका जवाब वह नहीं देखा, जो उसके राइट हैंड साइड में बैठा रहेगा, वह उसका जवाब देगा। अब अगर जिसे आपने क्वेश्चन पूछा है, उसने अगर उस क्वेश्चन का जवाब दिया तो वह इस गेम से आउट हो जाएगा और अगर राइट साइड वाले ने भी इस क्वेश्चन का आंसर नहीं दिया तो वह भी इस गेम से आउट हो जाएगा। लास्ट तक जो यह गेम खेलेगा,  वह इस गेम का विनर होगा।

दोस्तों ! आशा हैं, शादी सगाई समारोह, गोदभराई, नामकरण फंक्शन, गेट टुगेदर पार्टी, किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी आदि कोई भी प्रोग्राम के लिए यह 1 मिनिट गेम्स आपको बेहद काम आएंगे। हम समय-समय पर और भी नए नए गेम्स अपडेट करते रहेंगे, आप रूपमय वेबसाइट पर जरुर विजिट करते रहे।

Previous
Next Post »
0 Comment