हस्ताक्षर से जानिए अपना स्वभाव... सिग्नेचर बताएगी आपका नेचर.. Human Nature According To Your Signature

February 01, 2018
सिग्नेचर व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है।  व्यक्ति के सिग्नेचर से हम उसके व्यक्तित्व की काफी सारी बातें जान सकते हैं। सिग्नेचर एक दर्पण है, जिसमें व्यक्तिमत्व की परछाई झलकती है। तो चलिए, जानते हैं हमारी सिग्नेचर हमें क्या कहती हैं ?

human-nature-according-to-your-signature

हस्ताक्षर से जानिए अपना स्वभाव / सिग्नेचर बताएगी आपका नेचर

Human Nature According To Your Signature

  •  जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर का पहला शब्द काफी बड़ा रखता है, वह व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा का धनी होता हैं। समाज में काफी लोकप्रिय उच्च पद प्राप्त करने वाला होता है।

  •  सिग्नेचर में पहला शब्द बड़ा व बाकी के शब्द सुंदर और छोटे आकार में होते हैं, ऐसा व्यक्ति धीरे-धीरे उच्च पद प्राप्त करते हुए सर्वोच्च स्थान पाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में पैसा बहुत कमाता है। वह अपने कुल का काफी नाम ऊंचा करता है।

  •  जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर इस प्रकार से लिखता है जो काफी अस्पष्ट होते हैं तथा जल्दी-जल्दी लिखा गया हो, वह व्यक्ति जीवन को सामान्य रूप से नहीं जी पाता। वह हर समय ऊंचाई पर पहुंचने की ललक लिए रहता है। इस प्रकार का व्यक्ति राजनीतिज्ञ, अपराधी, या फिर बहुत बड़ा व्यापारी बनता है। इनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। वह धोखा दे सकता हैं, पर धोखा खाता नहीं है।

  •   जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर के नीचे दो लाइने खींचता है, वह व्यक्ति भावुक होता है। पूरी  शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाता। मानसिक रुप से कमजोर होता है।

  •  जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर कि शब्दों को काफी घुमाकर सजाकर प्रदर्शित करता है, वह व्यक्ति किसी न किसी हूनर का मालिक अवश्य होता है। वह कलाकार, गायक, पेंटर, व्यंगकार व अपराधी होता है। ऐसे व्यक्तियों का जीवन उत्तरार्ध में अच्छा होता है।

  • अपने सिग्नेचर के नाम का पहला अक्षर सांकेतिक रूप से तथा उपनाम पूरा लिखता है तथा हस्ताक्षर के नीचे बिंदु लगाता है, ऐसा व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। वह समाज में सम्मान प्राप्त करता है। ईश्वरवादी होने के कारण इन्हें किसी भी प्रकार की लालसा नहीं सताती है। इसके फलस्वरूप जो भी चाहता है, उसे भी प्राप्त हो जाता है। वैवाहिक जीवन सुखी व संतान सुख प्राप्त होता है।

  • जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर के अंतिम शब्द के नीचे बिंदु रखता है, ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है काफी प्रसिद्धि प्राप्त करता है और ऐसे व्यक्ति से बड़े-बड़े लोग सहयोग लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।

  • जो व्यक्ति अपने सिग्नेचर स्पष्ट लिखते हैं तथा हस्ताक्षर के अंतिम शब्द की लाइन या मात्रा को इस प्रकार खींच देते हैं जो ऊपर की तरफ जाती हुई दिखाई देती है,  ऐसे व्यक्ति लेखक, शिक्षक, विद्वान बनते है। दिल के बहुत साफ होते हैं। हर एक के साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं। मिलनसार, मृदुभाषी, समाजसेवक, परोपकारी होते हैं। कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं। सामने वाला व्यक्ति कैसा भी क्यों ना हो? जीवन के उत्तरार्ध मैं आपको काफी पूर्ण सम्मान प्राप्त होता है। जीवन में इच्छाएं सीमित होने के कारण इन्हें जो भी धर्म प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, उसमें वह काफी संतुष्ट रहते हैं।

दोस्तों! हम जो सोचते हैं, करते हैं, जो व्यवहार में लाते हैं, वह सब कागज पर अपनी लिखावट हस्ताक्षर के द्वारा प्रदर्शित करते हैं। हस्ताक्षर के अध्ययन से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के बारे में जानकारी कर सकते हैं। हस्ताक्षर में दिखाई देने वाली कमियों को दूर करते हुए अपने हस्ताक्षर के साथ अपना भविष्य बदल सकते हैं।  ऐसा मैंने कहीं सुना था, जो आपके साथ शेयर किया। आशा है, आपको यह बातें जानने में बड़ा मजा आया होगा।

अवश्य पढ़े :- १] कैसे पढाई में  लगाए ?
                    २] जन्मदिन पर हिंदी शेरो शायरी 
                    ३] संगीत संध्या या शादी पर हिंदी कॉमेडी गीत
Previous
Next Post »

13 comments