जनरल शेरो शायरी Collection of General Shero Shayari

December 07, 2017
आपकी सेवा में हमने कुछ चुनिंदा  शेरो शायरी का कलेक्शन किया है। यह शेरो-शायरी आप सभी को बहुत पसंद आएगी। अलग-अलग मौके पर आप इन शेरो शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

collection-of-general-shero-shayri

जनरल शेरो शायरी

Collection of General Shero Shayari


1) जब तक मौत नजर नहीं आती
               तब तक जिंदगी राह पर नहीं आती।


2) देखते देखते ढल जाती है
               हाथ में जैसे फिसल जाती है
महज जीने की रूटीन में है
               उम्र लोगों के निकल जाती हैं।


3) 'समय नहीं मिलता' यह समस्या होती है युवावस्था में

          'समय नहीं बितता' यह समस्या होती है वृध्दावस्था में।

4) हर स्वप्न है घुल घुल के सुलाने के लिए
             हर याद है रो रो के भुलाने के लिए
   जाती हुइ डोली को आवाज मत लगा
            इस गांव में आए हैं सब जाने के लिए।


5) किसी को अपना बनाने के लिए तीन बातें :-
        १)मन में स्नेह हो।
        २) वचन में प्रशंसा हो।
        ३) काया में सहकार्यता हो।


6) जिंदगी से शिकायत नहीं है मुझे।

          मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं। 
अपने जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत नहीं है मुझे। 
         घाव दुसरो के भरना चाहता हूं।
 फूलों की खुशबू की चाह नहीं है मुझे। 
        कुछ पसीने की बूंदे बहाना चाहता हूं ।
दौलत से भरे महलों के सपने देखे नहीं है मैंने। 
        बस अपने छोटे से घर को मंदिर बनाना चाहता हूं।

7) तुम उस देश में जन्मी हो जिस देश में जन्मी थी सीता 

            तुम उस देश की कन्या हो जिस देश में गूंज रही गीता
 देखो कहीं भटक ना जाना झूठे हास विलासों में
            करना ऐसा काम हमेशा नाम रहे इतिहासों में
हर घर को तुम स्वर्ग बनाना हर घर को फुलवारी
            नन्ही उम्र की कलिया तुम को देख रही दुनिया सारी।


8) हड्डिया जम जाए ऐसी आफतों की ठंड में
      दिलासा देने औरों को, जो धधके वह जिंदगी है। 

दीवार में चिनता रहे जालिम जमाना तो भी क्या ?
      धैर्य की दरार में जो धधके वह जिंदगी है। 


9) वक्त बदलता है जिंदगी के साथ
          बच्चे बदलते हैं वक्त के साथ
वक़्त नहीं बदलता अपनों के साथ
         अपने ही बदल जाते हैं वक्त के साथ।


10) कभी खुशी की आशा, कभी गम की निराशा
      कभी खुशियों की धूप, कभी हक़ीक़त की छाया
कुछ खोकर कुछ पाने की आशा
      शायद यही है जिंदगी की सही परिभाषा।


11) रोने से किसी को पाया नहीं जाता
      खोने से किसी को भुलाया नहीं जाता
वक्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए
     पर जिंदगी नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए।

12) जो घर हौसले से बनाए जाते हैं, उन्हें 'हाउस' कहते हैं

            जिन घरों में हवन होते हैं, उन्हें 'होम' कहते हैं
जिन घरों में ज्यादा हवा चलती है, उन्हें 'हवेली' कहते हैं
           जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं, उन्हें 'मकान' कहते हैं
जिन घरों के लोन की किस्त भरते भरते आदमी लेट जाता है, उन्हें 'फ्लैट' कहते हैं
           और जिन घरों में यह भी पता ना हो कि बगल के घर में कौन रहता है, उन्हें 'बंगला' कहते हैं।


13) कभी भी लोग आपके बारे में टिका या टिप्पणी करें         
       तो घबराना मत बस यह बात याद रखना
कि हर खेल में दर्शक ही शोर मचाते हैं खिलाड़ी नहीं।


14) अपनी रोशनी की बुलंदी पर कभी न इतराना
चिराग़ सब के बुझते हैं हवा किसी की नहीं होती।


15) सुखी होने के चक्कर में जो पूरी जिंदगी
                 दु:खी रहता है....
        शायद उसी का नाम इंसान है...!


16)  दुनिया की हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है
                       एक कामयाबी ही है जो ठोकर खाकर मिलती है।
 

17) फूल की शुरुवात कली से होती है
                        जिंदगी की शुरुआत प्यार से होती हैं
    प्यार की शुरुआत अपनों से होती है
                        और अपनों की शुरुआत आपसे होती हैं।


18) मुश्किलें दिल के इरादे आजमाएंगी
                       ख्वाबों के परिंदे निगाहों से हटाएगी
    गिर कर हौसला मत हारना मुश्किलों में
                       यह ठोकरें ही तुम्हें चलना सिखाएगी।


19) सागर में होती है जितनी घनता
                      दिल में ही चाहिए उतनी ममता
      प्यार भरा हो हृदय में
                      उसे कहते है सच्ची मानवता।

 
20) सामने हो मंजिल तो रास्ते ना मोड़ना
                     जो मन में है वह सपना ना तोड़ना
      हर कदम पर मिलेगी मुश्किले
                   बस सितारे छूने के लिए कभी जमीन ना छोड़ना।

 
21) चांद तारे छुप गए मिट गया अंधकार
                 धूप सुनहरी देखकर जाग उठा संसार
     दिन आपका गुजरे अच्छा करते हैं दुआ हजार
               भेज रहे हैं आप को सुबह का नमस्कार।

 
22) आज फिर खुदा ने मुझसे पूछा
                 तेरा हंसता हुआ चेहरा उदास क्यों है
   बरसते निगाहों मैं प्यास क्यों है
                  तू कुछ नहीं,तो तेरे लिए वह खास क्यों है ।

 
23) अपना वह जो पास आ गया
                 पराया वह वह नहीं जो दूर चला गया
     आने जाने से नहीं बनते अपने पराए
                 अपना वह जो मन में समा गया।

24) सपने तो सिर्फ सपने होते हैं
                    अपने तो सिर्फ अपने होते हैं
    सपनों को अपना बना लेना
                     पर अपने को सपना ना बनाना।


25) किसी का इंतजार करना जीवन की सबसे बुरी स्थिति है
                    और कोई आपका इंतजार करें यह सबसे बड़ी उपलब्धि। 

 
26) मैंने हर दम आंसू पीना सिखा हैं
                 खुद गम के घावों को सहना सीखा है
   क्या रुलाएंगे रुलाने वाले मुझको
               मैंने रोके नहीं हंस के जीना सीखा है।

 
27) जो कुछ समझ रहे हो वह तो एक सपना है
                      जो कुछ लुटा रहे हो वह केवल अपना है।


28) टूटती है नींद बिखर जाते हैं सपने
                    दिल से कभी ना बिछड़ते जो होते अपने।


29) आदमी गिर के भी चाहे संभल सकता है
                हर कठिन राह पर भी झूम के चल सकता है
    बिगड़े हालात संभल जाते हैं हिम्मत हो अगर
                 आदमी चाहे तो दुनिया को बदल सकता है।


30) वो बचपन की अमीरी न जाने कहां खो गई
                     जब पानी में हमारे जहाज चलते थे।

31) सबको गिला है, बहुत कम मिला है
           जरा सोचिए जितना आप को मिला है
                    उतना कितनों को मिला हैं।


32) अंदाज़ कुछ अलग है मेरे सोचने का
            सबको मंजिल का शौक है
            और मुझे सही रास्तों का।


33) यह दुनिया इसलिए बुरी नहीं के यहां बुरे लोग ज्यादा है
                 बल्कि इसलिए बुरी है कि यहां अच्छे लोग खामोश हैं।


34) उच्चाई चौखटों की लाख बढ़ा लो,

                कद  तो इंसानियत से ही बढ़ता है। 
 
35) जहां कद्र  नहीं वहां जाना नहीं
                   जो पता नहीं वह खाना नहीं
     जो सत्य पर रुठे तो उसे मनाना नहीं
                   जो नजरों से गिरे उसे उठाना नहीं।


36) मौसम के साथ जो बदले उसे दोस्त बनाना नहीं  

              तकलीफें तो जिंदगी का हिस्सा है
                 डटे रहना पर घबराना नहीं।

37) तमन्नाओं की दुनिया हर कोई बसाता है
                  मगर पाता वही है जो तकदीर साथ लाता है।

 
37) गैरों को कभी अपना बना कर तो देखिए
                दिल में किसी के राह बना कर तो देखिए
      चेहरे पर अपने आप आएंगीं खुशी
               सीने से किसी दिल को लगा कर तो देखिए।


38) जीवन में दो ही व्यक्ति असफल होते हैं
            जो सोचते हैं पर करते नहीं
        दूसरे जो कहते हैं पर करते नहीं।


39) अभी तुम कली हो फूल बनकर खिलेगी
             हजारों की मांगे होंगी एक को ही मिलोगी।

 
40) इरादे नेक हो तो सपने भी साकार होते हैं
               मन में सच्ची लगन हो तो रास्ते भी आसान होते हैं।


41) लोग कहते हैं मुझे आदत हैं मुस्कुराने की
                 लेकिन वह यह नहीं जानते यह भी एक अदा है गम छुपाने की।


42) इतनी खुबियां नहीं हम में के दिल में घर कर जाएंगे 

                 पर भुलाना आसान ना होगा ऐसा कुछ कर जाएंगे।

43) इस दुनिया में कौन किसका होता है
                धोखा वही देता है जिस पर भरोसा होता है।

 
44) शायरी शायरी क्या करते हो शायरी में हम नहीं
                   आगे आकर देख लो हम भी कुछ कम नहीं।


45) संत के पास जाकर संत न बन सको तो कोई बात नहीं पर शांत अवश्य बनो।
                   योगी के पास जाकर योगी ना बन सको तो कोई बात नहीं पर उपयोगी अवश्य बना बनो।


46) ऐसी करनी हो हमारी महक उठे जीवन फुलवारी
                  लोग भी हंसकर कहें वहां क्या जिंदगी तुम्हारी?


47) कभी गर्मी कभी सर्दी ये कुदरत के नजारे हैं
                 प्यास उन्हें भी लगती है जो दरिया के किनारे हैं।


48) जब हम दुनिया में आए जग हंसा, हम रोए
                   कुछ ऐसे काम कर चलो हम हंसे जग रोए।

 
49) प्यार के बदले प्यार दो, जीवन जरा सवार दो
                चाहूँ पल भर की खुशियां चाहे गम तुम हजार दो।



50) आंसू ना बहाएंगे, हंसी ढूंढ लाएंगे
                 मिलजुलकर बांट लेंगे जिंदगी के गम
       बचकर कहां जाएगी खुशियां लौट कर आएगी
                  डरेंगे ना वक्त की आंधी उसे हम।


51) लोग आप पर हंसते हैं तो हंसने दो
                  एक-दो फिकरे कसते हैं तो कसने दो
     आपने जब कुछ किया ही नहीं तो डर कैसा
                  अपने आप जो फंसते हैं तो फंसने दो।

52) शिक्षक बोले बच्चों ज्ञान बढ़ाइए
                  आस्था का ठीक-ठाक अर्थ बताइए
       एक नॉटी बॉय हंसकर बोला
                  पहले जरा आस्था चैनल तो दिखाइए।


दोस्तों ! आशा है, जनरल शेरो शायरी का यह कलेक्शन आपको बहुत पसंद आया होगा। समय- समय पर और भी नई-नई शेरो शायरी  हम इस मे ऐड करते रहेंगे। जब भी आप को शेरो शायरी की जरूरत हो आप इस वेबसाइट पर जरुर विजिट करें।

अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग

Previous
Next Post »

3 comments