लुंजी / लौंजी हिंदी रेसिपी Lunji / Launji Hindi Recipe

November 07, 2017
 गर्मी के दिनों में जब कैरी का मौसम आता है, तो न जाने कितने सारे नए नए आइटम्स खाने का मन होता है. खट्टे मीठे स्वादिष्ट पदार्थों को खाने के लिए मन ललचा जाता है. उन्हीं में से एक बहुत ही प्यारा पदार्थ हैं, लूंजी. इसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. तो चलिए, आज हम लूंजी किस तरह बनाते हैं, उसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करते हैं.

लुंजी / लौंजी हिंदी रेसिपी

Lunji / Launji Hindi Recipe

सामग्री:

    1 कैरी के टूकडे
     गुड.                   - निंबू जितना
     तेल                    -  2 टी स्पून
     लाल मिर्च            - 1 टी स्पून
     नमक                  - स्वादानुसार
     धनियां पावडर      - 1/2 टी स्पून
    बडी सौफ             - 1/2 टी स्पून
    साबुत धनिया         - थोडेसे
   मेथीदाणा               - थोडेसे         

विधि:

१] कैरी का छिलका उतारकर लंबे लंबे टूकडे कर लें।

२] उन्हे उबलते पानी मे 1उबाल आने तक उबलने दे।

३] कढाई मे तेल का बगार रखे।

४] उसमें कैरी के टूकडे, गूड, लाल मिर्च, नमक, बडी सौफ, धनिया पाउडर, साबित धनिया, मेथीदाणा डालें। भापआने दे।

 लिजिये, अब  खट्टी-मिट्ठी लूंजी खाईये। और दुसरो को भी खिलाकर गर्मीयों के दिनों का मजा लिजिये। आशा है, आपको यह लुन्जी /लौंजी की हिंदी रेसिपी जरूर पसंद आई होंगी।

अवश्य  पढ़े :- १] बासुंदी हिंदी रेसिपी 
                       २] शादी पर बनाई हिंदी कविता 
                       ३] संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट 
                       ४] हिंदी कविता 'माँ'
Previous
Next Post »
0 Comment