जैन मेथी मटर की सब्जी हिंदी रेसिपी Jain Methi Matar Sabji Hindi Receipe

November 08, 2017
मेथी और मटर दोनों भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. मेथी थोड़ी कड़वी होती है इसलिए बहुत से लोग, स्पेशली बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते. लेकिन अगर आप ग्रेवी के साथ थोड़ा अच्छा स्वाद उसमें डाल दें, तो यह सब्जी बच्चे भी पसंद करने लगेंगे. आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं, जैन मेथी मटर की सब्जी...

जैन मेथी मटर की सब्जी हिंदी रेसिपी

Jain Methi Matar Sabji Hindi Receipe

सामग्री :

मेथी के पत्ते          - 1 कटोरी मटर
टमाटर                - 2
एप्पल (सफरचंद)   - आधा छिलका निकालकर
हरी मिर्च               - 1
हरा धनिया            - 2 टेबल स्पून
कडीपत्ता               - 4-5
जीरा                    -1 टी स्पून
तिल                     - 1 टीस्पून
काजू                     - 7-8
मगज बीज              - 2 टी स्पून ऐच्छिक
मलाई                     - 2 टीस्पून
नमक                      - स्वादानुसार
लाल मिर्च                 -1 टी स्पून (स्वादानुसार)
गरम मसाला              - 1 टी स्पून
हल्दी                       - आधा टी स्पून
हिंग                         - 2 पिंच
तेल                          - 2 टेबल स्पून

विधि:

1) टमाटर, सफरचंद ,हरी मिर्च, हरा धनिया, कडीपत्ता,जीरा, तिल,काजू,मगज बीज मिक्सर में पीस कर ग्रेवी बना ले।ग्रेवी मुलायम होनी चाहिए।

2) मटर उबाल ले।

3) तेल में हींग का बघार देकर गरम मसाला डालें फिर ग्रेवी डालें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च डालकर गुलाबी ग्रेवी होने तक भूने।

4) फिर एक कटोरी पानी डालकर एक उबाल आने दे। फिर मेथी, उबले हुए मटर में डालें।

5) अंत में मलाई और हरा धनिया डालकर गँस बंद करें।

ग्रीन वेजिटेबल्स मे बहुत विटामिंस होते हैं. जो सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में जरूरी है. हम होटल्स की तरह घर पर भी बिना आलू प्याज के जैन रेसिपी आसानी से बना सकते हैं. आशा है आपको ये जैन मेथी मटर की सब्जी पसंद आई होंगी।

 अवश्य पढ़े :- १]जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी 
                       २] जैन तपस्या पर हिंदी स्पीच 
                       ३] जैन पनीर कोफ्ता हिंदी रेसिपी 
                       ४] जैन हिंदी नाटिका 'जीव जी आत्मकथा '
Previous
Next Post »
0 Comment