जैन पनीर टिक्का विथ ग्रेवी हिंदी रेसिपी Jain Paneer Tikka with Gravi Hindi Receipe

November 07, 2017
बहुत ही सरल तरीके से आज हम पनीर टिक्का विथ ग्रेवी सब्जी की रेसिपी देखेंगे. जिसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं. आपके हाथों से बनी इस सब्जी का स्वाद मेहमानों को बहुत ही आकर्षक लगेगा. तो चलिए, शुरुआत करते हैं...

जैन पनीर टिक्का विथ ग्रेवी हिंदी रेसिपी

Jain Paneer Tikka with Gravi Hindi Receipe

सामग्री:

पनीर                - 200 ग्राम
टमाटर              - 3
सफरचंद           - 1 (छिलका निकालकर)
काजू                -7-8
हरी मिर्च           - 1
मगज बीज        - 2 टी स्पून
लाल मिर्च          - 1 टी स्पून
हल्दी                - 1/2 टी स्पून
तमालपत्र           - 1
गरम मसाला       - 1 टी स्पून
घी                    - 1 टेबल स्पून
मलाई                - 2 टी स्पून
चीज                 - 2 टी स्पून

विधि:

१] पनीर के छोटे छोटे स्लाइस कर के गुलाबी रंग आने तक तल लें।
    
२] टमाटर , सफरचंद, काजू, मगज बीज, हरी मिर्च मिक्सर पीस लें।

३]कढ़ाई में घी डालकर तमाल पत्र और गरम मसाला डालें।

४] फिर ग्रेवी डालें।

५] लाल मिर्च, हल्दी डालने के बाद ग्रेवी का ब्राउन कलर आने के बाद पानी डालें।

६] पनीर की स्लाइस डालकर थोड़ा उबाल आने दे।

७] उतारते वक्त मलाई, चीज, हरा धनिया डालें।

आशा है, बहुत ही सरस एवं पौष्टीक जैन पनीर टिक्का विथ ग्रेवी ये सब्जी आपको अच्छी लगी होंगी. जल्दी से बनाकर इस सब्जी का लूफ्त उठाइए।

अवश्य पढ़े :- १] जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी 
                      २] जैन तपस्या पर हिंदी स्पीच 
                      ३] जैन हिंदी नाटिका जीव की आत्मकथा 
                      ४] महिला संगीत संध्या पर बनाई हिंदी एंकरिंग 


Previous
Next Post »
0 Comment