26 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस पर बनाई हुई हिंदी कविता Best Hindi Poem on 26 January 2023 / Republic Day 2023

January 22, 2018


26 जनवरी / गणतंत्र दिवस हमें अपनी जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान अपने देश के लिए न्योछावर कर दी। दोस्तों, आज हमें आजादी मिली है, इसलिए हमें इसका इतना महत्व नहीं है। लेकिन सोचिए जब मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया था तब हमारी क्या स्थिति हो गई थी ? आजादी के कीमत को समझ कर, हमें हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। गणतंत्र दिवस पर बनाई हुई मेरी काव्य पंक्तियां आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।


hindi-poem-on-26-january-republic-day


26 जनवरी 2023 / गणतंत्र दिवस 2023 पर  बनाई हुई हिंदी कविता "संकल्प देश की रक्षा का..."


Best Hindi Poem on 26 January 2023 / Republic Day 2023 "Sankalp Desh ki Raksha Ka..."



लम्बे अरसे के बाद मिले थे आजादी के पल

जिसे हम जीना चाहते है जिंदगी में हर पल

मुट्ठीभर आतंकवादियों ने जब हमला किया था देशपर

तब मैंने गौर किया “स्वातंत्र्य” इस शब्द पर

कुछ लम्हो के लिए हम कितने सहम गये थे

ताज, ओबेरॉय से बाहर निकलने को तरस गये थे

एकसौ पचास साल प्रभुत्व किया जिन्होंने हमपर

देश के जवानों ने किया मुकाबला इनसे डटकर

इन जवानों ने तन-मन-धन अर्पण किया वतन पर

देश को पंहुचा दिया स्वातंत्र्य के शिखर पर

उन्ही के कुर्बानी से हमें स्वतंत्रता है मिली

यह खुशियाँ आज गुंज रही है गली-गली

अगर हमें स्वतंत्रता का स्वाद निरंतर चखना है

आतंकवाद, भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है

गणतंत्र के दिन हमें करना है यह संकल्प

देश की रक्षा की बिना नही कोई विकल्प

माना की धर्म है अलग अलग हमारे

पर “मानवता” यही संदेश है धर्म का सारे

तो अब हमे सामाजिक एकता को बढ़ाना है

विश्वभर में अपने देश का नाम जगमगाना है। 

दोस्तों ! आशा है, 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर बनाई हुई यह हिंदी कविता आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। गणतंत्र दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। 

अवश्य पढ़े :- १] गणतंत्र दिवस पर हिंदी शेरो शायरी 
                   २] पापा पर हिंदी कविता 
                   ३]  पनीर चीज पराठा हिंदी रेसिपी  
                     ४] स्वतंत्रता दिन पर हिंदी शायरी 
                      ५]शहीदों पर बनाई हिंदी कवित
                   ६] भ्रष्टाचार पर हिंदी कविता
Previous
Next Post »
0 Comment