26 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस 2023 पर हिंदी शेरो शायरी Hindi Shero Shayri on 26th January 2023/ Republic Day 2023

January 22, 2018
अपने भारत देश के लिए  जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसे वीरों को गणतंत्र दिवस पर हम याद करते हैं। अपने देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। 26 जानेवारी 1950 को संविधान लागू हुआ था। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। जो जवान अपने देश के लिए शहीद हुए हैं,  उन्हें भी 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाता है। 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर हमने कुछ शेरो शायरियां बनाई है, जिसे हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।


hindi-shero-shayri-on26th-january-republic-day


26 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस2023 पर हिंदी शेरो शायरी

Hindi Shero Shayri on 26th January 2023 / Republic Day 2023

1] भारत माता पर अर्पण करते जीवन सारा                        
                    वंदे मातरम का होता रहे जय कारा
    गणतंत्र दिवस पर यही मनोकामना
                      भारत मां के सुंदरता का देखें जहां नजारा।


  2] गणतंत्र दिवस पर होता है देश के जवानों का सम्मान
                   वतन के लिए लुटा दी जिन्होंने अपनी जान
   ऐसे महान नेताओं का क्या गाए गुणगान
               "विविधता में एकता" यही सिखलाता संविधान।


  3] लहू से लिख दी देश प्रेम की कहानी
                 अंग्रेजों की नहीं चलने दी मनमानी
   देश कोआजाद करने की जिन्होंने हैं ठानी
                गणतंत्र दिवस पर  याद करते उनकी कुर्बानी।


 4] देश के हर कोने में तिरंगा लहराए
                गणतंत्र दिवस की खुशियां हम मनाए।


5] हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
                हम सब लगते भाई-भाई
   भारत माता हैं महकाई
               गणतंत्र दिवस की देते बधाई।


6] गणतंत्र दिन है आया
              संग खुशियों की बहार लाया
     घर-घर तिरंगा लहरा कर
              आजादी का जश्न मनाया।


7] भारत माता के लिए न्योछावर कर दी अपनी जान
                 देश ही था जिनके लिए आन बान और शान
   गणतंत्र दिन पर स्मरण करते हैं उनका बलिदान 

             सर्वस्व अर्पण कर दिया जिन्होंने हिंदुस्तान के नाम।

8] देश के हर कोने में बच्चे दिखाते झांकियां
                 मनाते हैं सारे आजादी की खुशियां
   भारत मां के चरणों में हो जाते नतमस्तक
                गणतंत्र दिन की देते सबको बधाइयां।


दोस्तों! 26 जनवरी / गणतंत्र दिवस पर बनाई हुई यह हिंदी शेरो शायरियां आप सभी के साथ शेयर करके गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाएं। हम ये आजादी के पल, हर पल आजादी से जीते रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ...गणतंत्र दिवस की "रूपमय" के सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

अवश्य पढ़े :- १] गणतंत्र दिवस पर हिंदी कविता 
                     २] महिला संगीत संध्या पर हिंदी एंकरिंग 
                     ३] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी
Previous
Next Post »

3 comments