महावीर भगवान पर हिंदी शायरी Hindi Shayri on Bhagwan Mahavir

December 04, 2017
पुरे विश्व मेँ   "महावीर" ही ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने कहा  की, मेरी पूजा मत करना,ना ही मुझसे कुछ उम्मीद लगा के रखना की मैँ कोई चमत्कार करूंगा....। दु:ख पैदा तुमने किया है और उसको दूर तुम्हें ही करना पड़ेँगा, मैँ सिर्फ तुम्हे मार्ग बता सकता हूँ, क्योकि मैँ चला हूँ उस मार्ग पर, लेकिन उस रास्ते पर तुम्हे स्वयं ही चलना पड़ेँगा..।"मैं मार्गदाता हूँ ,मोक्षदाता नही!!!" 

    ऐसे महान एवं अद्भुत विचारों के धनी परमपिता भगवान महावीर पर बनाई गई कुछ शेरो शायरियां आपके साथ शेयर करना चाहती हूं।

shero-shayri-on-bhagwan-mahavir


महावीर भगवान / महावीर जयंती पर हिंदी शायरी 

Hindi Shayri on  Lord Mahaveer / Mahavir Jayanti


◆ अहिंसा का डंका, बजाया था वीर ने।
          धर्म पर  बलिदान, हटाया था वीर ने।।
  अज्ञान अंधकार , मिटाया था वीर ने।
        जियो और जीने दो, सिखाया था वीर ने।।


◆ पत्थर पत्थर ही होता है सोना नहीं होता
       अपने लिए जीना कोई जीना नहीं होता ।
महावीर का संदेश है,जियो और जीने दो
      अपने लिए जीना कोई जीना नहीं होता।

 
◆ त्याग की बात तो हर कोई करता है
          सत्य का नारा तो हर कोई कहता है
उतारे कथनी को करनी बनाकर जीवन में
        ऐसा महावीर तो एकाध हुआ करता है ।


 


◆ जगत में जीव जितने हैं ,किसी को अन्य मत लेखो 
          सभी को प्राण प्यारे है, किसी पर जाल मत फेको
     महावीर स्वामी की अहिंसा यह बताती है ,

        अगर किसी को कुछ दे नहीं सकते,तो केवल प्यार से देखो ।

◆ अहिंसा का डंका लिए चले तुम
            जिनवाणी का प्याला पिए चलो
महावीर का पावन संदेश है यही
           जीने दो सभी को खुद भी जिये चलो तुम।


 ◆ इतिहास कांच के टुकड़ों का नहीं उज्जवल हीरो का बनता है
                    इतिहास घास के तिनकों का नहीं फौलादी तारों से बनता हैं
      जीवन के संग्राम में जो हिम्मत के हथियार डाल देते हैं

                   इतिहास ऐसे कायरों का नहीं महावीर जैसे शूरवीरों का बनता है।

◆ आपकी इनायत मैं कुछ लिख जाऊंगा
                     जो भी चित्र हो पूरे मन से बनाऊंगा
     प्रभु महावीर से यों ही मिले सर्जन के मोती
                     बीज हूँ पर कल्पवृक्ष की छांह पा जाऊंगा।

◆ प्रभु वर्धमान जिनवर सिद्धार्थ कूल चंदन
                     त्रिलोक पूजनीय है मां त्रिशला के नंदन
    आलोकित है नवधरा दिव्य प्रकाश से
                       परमपिता महावीर को करें शत शत वंदन।

 
◆ भाव हैं तो भक्ति का सुमन जरुर खिलेगा
                      एक बार तो मुक्ति का सिंहासन भी हिलेगा
     श्रद्धा की गहराई मोती चुना करती है
                      चंदना बन कर देखिए वर्धमान जरूर मिलेगा।


मेरे साधर्मी भाई-बहनों आशा है आपको भगवान महावीर पर बनाई हुई यह शेरो शायरी जरूर पसंद आई होगी, उसे अपने परिचित लोगों के साथ जरूर शेयर कर के धर्म की प्रभावना करें।


अवश्य पढ़े :- महावीर स्वामी के जन्म और परिवार के बारे में विशेष जानकारीयां 
                     महावीर स्वामी पर हिंदी कविता 
                     महावीर भगवान पर हिंदी स्पीच 
                     भगवान महावीर के दीक्षा सम्बन्धी विशेष जानकारीयां  
                     जैन संत पर हिंदी शेरो शायरी 
                     कर्म सिद्धांत को समझनेवाली कुण्डरीक पुण्डरीक की कहानी 
                     कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी निबंध 
                        
Previous
Next Post »

5 comments

  1. Very nice shayari on Bhagwan Mahavir...

    ReplyDelete
  2. वाक़ेई आश्चर्यजनक लेखनी है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. देव, गुरु, धर्म की कृपा है...

      Delete