परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कैसे करें ?How to Create Positive Thinking in our Family in Hindi ?

December 05, 2017
पारिवारिक वातावरण सफल  एवं खुशनुमा बनाने के लिए  नीचे दी गई हुई  बातों को  स्वीकार करे। अमल में लाए, एवं इन सभी बातों को रोज जरूर दोहराए। इससे  आपके मन में सकारात्मक  रवैया पैदा हो जाएगा। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही वातावरण  हमारे साथ निर्माण होता है। अगर हम सकारात्मक सोच रखेंगे, तब वही तरंगे हमारे आसपास रहेगी और हमारे रिश्ते और भी गहरे  एवं मजबूत बनेंगे। दोस्तों अपने परिवार का माहौल प्यारभरा बनाने के लिए इन बातों को जरूर दोहराए।

how-to-create-positive-atmosphere-in-our-family-in-hindi

परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कैसे करें ?

How to Create Positive Thinking / Atmosphere in our Family in Hindi ?

1) मेरे परिवार में हम सब एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

2) अतीत में हुए तथा वर्तमान की सभी गलतियों के लिए हम सब एक दूसरे को माफ करते हैं।

3) जो जैसा है, उसे वैसा उसे स्वीकार करते हैं।

4) हम हर सदस्य को माफ करते हैं तथा दूसरों से माफी मांगते हैं।

5) घर में हम सबके एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्ण, शांति, आनंद, सकारात्मक, परिपूर्ण संबंध है।

6) हर एक सदस्य अपना कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं, वह स्वयं अपना विश्व बनाने में सक्षम है।

7) परिवार के सहयोग से, प्रेम से, आत्मीयता के माध्यम से मेरे लिए, हम सब के लिए सुरक्षितता का, समृद्धि, शांति का वातावरण निर्माण हो रहा है।

9) आदर्श परिवार की सब खुशियां मेरे परिवार में है।

10) हमारे घर सबको अपनी-अपनी योग्यता के अनुसार सबको सम्मान मिलता है।

11) सब सभी से निस्वार्थ प्रेम करते हैं।

12) हम हमेशा एक दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

13) हमारा मानसिक एवं भावनात्मक रिश्ता फलता-फूलता जा रहा है।

14) हमें एक दूसरे के प्रति पूरा भरोसा है हम सब एक दूसरे के विचारों का आदर करते हैं सम्मान करते हैं।

15) हमें जब भी मौका मिलता है, हम एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर एक दूसरे के जीवन में खुशियां बिखेर देते हैं।

16) घर में आने वाले हर व्यक्ति को इस घर में शांति, प्रेम की अनुभूति महसूस होती हैं।

दोस्तों परिवार में सकारात्मक रवैया निर्माण करने के लिए इन सभी बातों को जरूर दोहराएं। कुछ दिन में ही अपने परिवार मे एक दूसरे के प्रति जो प्यार , सहानुभूति, आदर, सम्मान में बढ़ोतरी हुई है, इसका अनुभव आपको हंड्रेड परसेंट आएगा। तो चलिए, आज से ही इन टिप्स को अपनाते है ।


अवश्य पढ़े :- १] बादाम हलवा हिंदी रेसिपी 
                      २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                      ३] शादी समारोह पर बनाई हिंदी एंकरिंग
Previous
Next Post »

3 comments

  1. Awesome... for creating good atmosphere in family.....

    ReplyDelete
  2. परिवार में सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का आपने बहुत अच्छा तरीका बताया है धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. आजच्या परिस्तितीत तुझे आर्टिकल खरच उर्ज्या देणारे आहे .
    धन्यवाद .!

    ReplyDelete