नव वर्ष 2023 पर हिंदी शेरो शायरी Best Hindi Shero Shayri on New Year 2023

December 10, 2017
नए लम्हे हमारे आंगन में दस्तक दे रहे हैं। इस नए वर्ष की आगाज में हम अपने  पारिवारिकजन, हितचिंतक  एवं सभी दोस्तों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। आपके लिए मैंने स्वरचित कुछ शेरो शायरियां बनाई है। तो चलिए, जानते हैं नववर्ष की हिंदी शेरो शायरियां....

best-hindi-shero-shayri-on-new-year

नव वर्ष 2023 पर हिंदी शेरो शायरी

Best Hindi Shero Shayri on New Year 2023


1) बीत गया है  साल दो हजार अठारह
                नए साल में  मिलेंगीं फिर से एक राह 
बिताएंगे हमारी जिंदगी कुछ इस तरह
               की लोग देखकर कहेंगे वाह! वाह!! वाह !!!

 
2) नई किरणों के साथ मन में है नया उमंग 
                भर देंगे इस में खुशियों के सप्तरंग।

3) नए लम्हों में पिरो रहे हैं मन में नई आशा
              पूरी हो सबकी दिलों तमन्ना, यही अभिलाषा।


 अवश्य पढ़े :- नए साल पर  हिंदी कविता

4) नए साल की नई रोशनी है जगमगाई
             नवनवीत लम्हों ने ली है अंगडाई 
सब के जीवन में नई खुशियां है छाई
             नए वर्ष की देते हैं सबको बधाई ।


5) जोश और होश के साथ देंगे अपने सपनों को आकार

             सभी के मन की ख्वाइश होती रहे साकार।।
 
6) नए पलों में लेंगे एक ऊंची उड़ान 
            अपनी हसरतों को देखेगा जहान
देश और वतन पर हो जाएंगे कुर्बान
            ताकि बनेगा हमारा भारत देश महान।


7) हेलो डियर हेलो डियर 
                      हैप्पी न्यू ईयर। 


8) गुलाब का रंग होता है लाल
                        हंसते गाते बीते आपका नया साल।


9) बाजरा की रोटी नींबू का अचार
                       सूरज की किरणें खुशियों की बहार
    चांद की चांदनी अपनों का प्यार
                       मुबारक हो आपको नया साल का त्यौहार।


आशा हैं, दोस्तों! नए साल पर बनाई हुई यह हिंदी शेरो शायरियां आपको जरूर पसंद आई होगी। अपनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर आप अपनों के जीवन में खुशियों की एवं दुआओं की झोली भर सकते हैं। मेरे "रूपमय" वेबसाइट के सभी पाठकों को नए वर्ष की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं....

अवश्य पढ़े :- १] नव वर्ष हिंदी कविता
                     २] शादी समारोह  की हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट 
                      ३] भाभी के जन्मदिन पर हिंदी कविता 

                      ४] भ्रष्टाचार पर बनाई हिंदी कविता

Previous
Next Post »

3 comments