नववर्ष / नए साल पर हिंदी कविता 2022 Best New Year Hindi Poem 2022

December 10, 2017
नया साल 2022 का आगमन हमारे जीवन में  हो रहा है। बीते साल की ढे़र सारी खट्टी-मिठ्टी यादें हम हमारे पास संजोकर रखना चाहते हैं और नए साल के स्वागत में बडें ही उत्साह, उमंग के साथ हम जुट गए हैं। अपने सपनों को एक नई उड़ान देने का समय आ गया है। हमारे जीवन को और भी बेहतर बनाने के लिए 2022 हमें यही संदेश देता है कि हम हमारी जिंदगी इस तरह बिताएं ताकि लोग जिंदगी को देखकर वाह-वाह कहते रहे। मैंने आप सभी के लिए एक बहुत ही बेहतर हिंदी कविता नये साल पर बनाई है, जिसे आप के साथ शेयर कर रही हूँ....


new-year-hindi-poem



नववर्ष  / नए साल 2022 पर हिंदी कविता

Best New Year Hindi Poem 2022

सूरज की किरणों के साथ
पंछियों की  किलकिलाहटो के साथ
इन थंडी थंडी हवाओं में
करते हैं नए साल का स्वागत साथ-साथ
नए साल के स्वागत में जुट गए हैं सभी
ख्वाबों की दुनिया में उड़ने लगे हैं हम सभी
नए लम्हों ने दी है हमारे आंगन में दस्तक
अपनी इच्छाओं को साकार करने की है हसरत
नई आशाएं , नई किरणें , नई उमंगे
और न जाने क्या-क्या चल रही है दिल में तरंगे
पूरे करते जाएंगे नित नए संकल्पों को
मंजिल की ओर बढाएंगे हमारे कदमों को
नए साल के आगोश में हम आसमा को छू लेंगे

 कदम-कदम साथ चलकर अपने सपनों को बटोर लेंगे।
            

दोस्तों! आशा हैं, मेरी यह नए साल 2022 पर बनाई हुई हिंदी कविता आप सभी को बेहद पसंद आई होगी। आप इस कविता को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूले। आप सभी को नए साल की ढेर सारी बधाई....
Previous
Next Post »

4 comments

  1. नए साल की अच्छी कविता बनायी है आपने।
    आपको भी नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. dhanyawad...apko bhi naye varsh ki hardik shubhkamnaye...

      Delete