मसाला भिंडी हिंदी रेसिपी Masala Bhindi Hindi Receipe

November 08, 2017
बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको भिंडी की सब्जी बहुत लुभाती है. बच्चों को तो भिंडी की सब्जी अगर रोज भी दे तो वह खुशी खुशी खा लेते हैं. रोज स्कूल में जाते वक्त उनकी फरमाइश रहती है कि आज अगर हमें भिंडी की सब्जी दोगे तो हम पूरा टिफिन फिनिश करके आएंगे. तो चलिए, आज हम मसाला भिंडी की बहुत ही आसान रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

मसाला भिंडी हिंदी रेसिपी

Masala Bhindi Hindi Receipe

सामग्रीः

भिंडी                 - 500 ग्रँम
खोबरे का कीस   - 1/2 कटोरी
बेसन                - 2 टी स्पून
शेंगदाने का कुट  - 4 टी स्पून
तेल                  - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च          - 1 टी स्पून
हल्दी                - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला       - 1 टी स्पून
हरा धनिया         - 1 टेबल स्पून
नमक                - स्वादानुसार

विधिः
1) भिंडी को बिच में से ध्यान से सुधार (चिरकर) कर 1 अंगुल जितने टूकडे करे।

2) फिर 1 प्लेट में खोबरे का कीस, शेंगदाने का कूट, बेसन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला डालकर वह मसाला भिंडी में भर दे।
    
3) कढाई में तेल डालकर भिंडी डालें।

4) भिंडी जल्दी सिजने के लिये कढाई के उपर प्लेट में पानी डालकर रखे। ताकि वह जल्दी सिज जाये।अंत में हरा धनिया डालें।

दोस्तों आशा करती हूं, आपको यह मसाला भिंडी सब्जी बहुत पसंद आई होंगीं. अपने दोस्तों के साथ इस रेसिपी को शेयर करना ना भूलिए.

अवश्य पढ़े :- १] पनीर चीज़ पराठा हिंदी रेसिपी 
                      २] ननंद के जन्मदिन पर हिंदी कविता 
                       ३] माहेरा / बत्तीसी पर बनाया हुआ हिंदी स्पीच 
                       ४] महिला संगीत /शादी के लिए बनाया हुआ हिंदी गीत 
Previous
Next Post »
0 Comment