जैन पानी पूरी हिंदी रेसिपी Jain Pani Puri Hindi Recipe

November 12, 2017
पानी पुरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। उसे देख कर मन खाने के लिए ललचा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पानी पुरी को बहुत पसंद करता है। हम बिना अदरक, प्याज, आलू के बिना भी पानी पुरी का मजा ले सकते हैं। पानी पुरी को गोल गप्पे, गुपचुप भी कहते हैं। तो तैयार हैं, चलिए जानते हैं जैन पानी पुरी की हिंदी रेसिपी...

jain-pani-puri-hindi-recipe

जैन पानी पूरी हिंदी रेसिपी

Jain Pani Puri Hindi Recipe

सामग्री:

पूरी के लिए:

बारीक रवा            - 1 कटोरी
मैदा                      - 1 टेबल स्पून
सोडा वाँटर              - 2 टेबल स्पून
तेल                         - तलने के लिए

मसाला पानी के लिए :

हरा धनिया                   - 1कटोरी
पुदीना                        - दो या ढाई कटोरी
हरी मिर्च                      - 3-4 (स्वादानुसार)
चाट मसाला                - 1 टी स्पून
शक्कर                        - 1/2 टी स्पून
निंबू या आमचूर पाउडर  -1/2 टी स्पून
काला नमक                 - 1/2 टी स्पून
साधा नमक                           - स्वादानुसार

विधी:

1) पूरी के लिए आटा जादा सख्त भी नही,जादा नरम भी नही गूंथे। उसे अच्छा हाथों से दबाकर गूंथ ले। आधा या एक घंटा कपड़ा ढक कर रखें ।

2) छोटी-छोटी लोहिया बनाकर तेल चोपड़ लें।

3) फिर छोटी छोटी पुरिया बनाएं। पूरिया तलने से पहले जादा सुखने भी ना दे ।

4) तेल गरम कर के पुरिया डालें। और झारे से उसे थोड़ा आगे पीछे दबायें।यह  पूरी डब्बे में भर दे । ताकि बहुत कड़क रहे।

5) पानी बनाने के लिए हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च डालकर पीस लें।

6) फिर उसमें बाकी की सभी सामग्री डाल दें।

7) लगभग 1 लीटर पानी डालकर थोड़ा ठंडा होने दें।

8) इस मसाला पानी को आप छानकर या बिना छाने भी उपयोग में ला सकते हैं।

9) इमली की चटनी, भीगी हुई फीकी बूंदी (बूंदी को 5 मिनट पानी में भिगोकर निथार ले)डालकर सर्व करें।

10)आप चाहों तो अनार के दाने भी पूरी मे डाल सकते हैं, पानी पूरी ओर भी स्वादिष्ट लगेंगीं।

आशा करती हूं, आपके हाथ की पानीपुरी जो भी खाएगा, वह आपको फिर से पानी पुरी बनाने का आग्रह जरूर करेगा। आपके बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी में जैन पानीपुरी को जरूर शामिल कीजिएगा।


अवश्य पढ़े :- १] जैन रवा उत्तप्पा हिंदी रेसिपी 
                      २] जैन तपस्या पर हिंदी स्पीच 
                      ३] जैन हिंदी नाटिका जीव की आत्मकथा 
                      ४] महिला संगीत संध्या पर बनाई हिंदी एंकरिंग 

Previous
Next Post »
0 Comment