माहेरा / बत्तीसी कार्यक्रम हिंदी स्पिच Speech / Anchoring on Mahera / Battisi Function

October 10, 2017
 भाई बहन का रिश्ता बड़ा ही अनोखा होता है। बचपन से ही लड़ते-झगड़ते, हंसते-खिलखिलाते वे कब बड़े हो जाते हैं पता भी नहीं चलता। बहन भाई की लंबी उम्र के लिए हमेशा दुआएं मांगती हैं तो भाई बहन की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। बहन पर रोक टोक करने वाला भाई बहन की शादी में सबसे ज्यादा रोता है। 
            दोस्तों इसी प्यारे रिश्ते को ध्यान में रखते हुए हमने  के लिए माहेरा के कार्यक्रम के लिए एक  छोटासा स्पीच बनाया है ,आशा है आपको जरूर पसंद आएगा... माहेरा के इस कार्यक्रम को बत्तीसी भी कहते

Anchoring-on-mahera-function

 Speech / Anchoring on Mahera / Battisi Function 

माहेरा / बत्तीसी कार्यक्रम हिंदी स्पिच

           हर सुख दुख के क्षणों में एक दूजे का साथ देते हैं। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती हैं , वह रिश्ता और भी परिपक्व बनते जाता है। देखते-देखते ही दिन ढ़लते है, दोनों का परिवार एक वृक्ष  की तरह स्नेह और प्यार से सिंचित होता है।जी हां... बहन अपने भाई के द्वार बत्तीसी लेकर आई हैं। अपने बेटी / बेटे के शादी मे आने के लिए भाई को आग्रह के साथ कहती हैं, आपको सहपरिवार पधार कर  मेरी खुशियों को दुगना करना है। मेरा आंगन आपके प्यार और आशीर्वाद से दमकाना हैं।
        भाई भी अपने बहन के जिंदगी में कोई कमी नहीं रखना चाहता। बहन के घर का हर दस्तूर निभाना, अपना परम सौभाग्य समझता है।


     बत्तीसी के कार्यक्रम के लिए शेरो शायरी
   Shero-shayri on Battisi Function

◆ बीरा को पधारकर दमकाना है अंगना
            इंतजार कर रही हैं प्यारी बहना।

◆ अंगना में आया है प्यारा बीरा 
           संग लेकर आया है माहेरा।
अनमोल इस प्यारे रिश्ते ने
           महका दिया है जीवन सारा।

◆ भाई बहन के प्यार का अद्भुत नजारा
      दिल खोलकर बीरा भरता है बहना का माहेरा।

दोस्तों माहेरा फंक्शन में इस एंकरिंग को शामिल कर के आप आपके प्रोग्राम को चार चाँद लगा सकते है एवं सबका दिल भी जीत सकते है ! 

अवश्य पढ़े :- १] शादी / विवाह पर बनाई हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट 
                   २] पति के जन्मदिन पर बनाई हिंदी कविता 
                   ३] मलाई सैंडविच हिंदी रेसिपी
Previous
Next Post »

2 comments

  1. आप ने बनाया हुवा हिंदी माहेरा स्पिच मैंने प्रेझेंट किया, सब ने बहुत मुझे एपरिशिएट किया। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. बहुत ही प्यारी स्पीच और मन कि भावना व्यक्त की है।

    ReplyDelete