प्यारी दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं Birthday Speech on Grandma's Birthday

October 10, 2017
हम हमारे, अपने बच्चों के जन्मदिन तो बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है. घर,होटल्स में पार्टी देकर अपना दिन यादगार बनाना चाहते है. लेकिन इसी तरह हम घर के बुजुर्गो का भी ध्यान रखे तो उनकी खुशियाँ भी दुगनी हो जाएँगी. तो चलिए, आज हम एक प्यारसा स्पीच प्यारे दादी के जन्मदिन पर बनाते है. उनके प्रति हमारे जो मन के भाव है उन्हें यक्त कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाये देते है.

birthday-speech-for-grandma's-birthday

 प्यारी दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Birthday Speech on Grandma's Birthday


                            जीवन रूपी बगिया को महकानेवाले,इस घर में प्रेम और स्नेहरुपी सुवास फैलाने वाले, हमारे जीवन को संवारने वाले प्यारे दादीसा का आज जन्मदिन! 80 वर्ष में पदार्पण करने वाले हमारे दादीसा का शारीरिक एवं आत्मिक मनोबल आज भी उतना ही ऊंचा है। जिनके सामने हम सब नतमस्तक हैं। बचपन से ही आपका जीवन संघर्षमय रहा। प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपने परिवार को बांधे रखा। परिवार के लिए जो आपका समर्पण है, उसकी गाथा हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। आपने बड़े ही प्रखरता एवं निडरता के साथ घर के सभी व्यक्तियों को समय-समय पर जो प्रेरणा दी, दिशा दी, उसके लिए हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे। जिस प्रकार घणघौर वृक्ष अपनी  विशाल छाया से सबको आल्हादित करता है, उसी प्रकार आपने भी परिवार के हर सदस्य को अपनी शितल छाया से सुरक्षित रखा है । आपको स्वस्थ व दीर्घायु मिले और आपका आशीर्वाद हम पर सदा बरसता रहे यही इस जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं।

            आशा है,आपको यह शार्ट बट स्वीट दादी के जन्मदिन पर बनाया हुआ स्पीच अच्छा लगा होगा.तो देर किस बात की अपने दादी के जन्मदिन पर पेश कर के सबकी वाह - वाही लुटे.... 

अवश्य पढ़े :-  १] कन्या भ्रूण हत्या पर  हिंदी कविता 
                    २] कोरमे की पूड़ी हिंदी रेसिपी 
                    ३] गेट टुगेदर पर बनाई हिंदी कविता  
Previous
Next Post »

1 comment