महिला दिन 08 मार्च 2023 पर हिंदी शायरी Hindi Shayari on Women's Day 8th March 2023

March 01, 2019
नारी के कई सारे रुप  हमें देखने के लिए मिलते हैं।  जो अपना हर व्यक्तिमत्व बखूबी निभाती हैं। नारी अपने आप को भूलकर, अपना दर्द भूलकर, अपने परिवार के लिए मुस्कुराकर, हर कार्य बड़े ही शालीनता से पूर्ण करती  हैं। आज हर क्षेत्र में नारी ने एक अपना अस्तित्व पाया ,ऐसे नारी का गुणगान, मैं अपने कुछ शायरी के द्वारा आपके समक्ष रख रही हूं; जिसे आप महिला दिन के अवसर पर अपने सभी साथियों के साथ शेयर कर सकते हैं... 
womens-day-shayri-in hindi

महिला दिन 2023 पर हिंदी शायरी

Hindi  Shayari on Women's Day 2023

१] ममता की मूरत, प्रेम स्नेह की सद्भावना
                        महिला दिन की सबको हार्दिक शुभकामना!

२] नारी है इस सृष्टि की गौरवमयी विभूति
                       जो परिवार का सारा दुख है हरती
     उसके बलिदानों की क्या गायें गौरव-गाथा
                       जीवन का हर ख्वाब जो हंसते हंसते संजोती।


३] सावित्रीबाई, जीजामाता ,झांसी की रानी थी मर्दानी
                         इतिहास के पन्नों पर लिख दी थी कहानी
     अद्भुत था जिनका शौर्य और पराक्रम
                        भारत मां के चरणों में छोड़ गए जो निशानी।


अवश्य पढ़े :- 'आज की नारी' हिंदी कविता

४] नारी से दमकती है हर कायनात
                        जिसकी निराली है हर बात
     ममता की जो है साक्षात मूरत
                         हर किसी को देती है जो सच्चा साथ।


५] प्राणों की आहुति देकर जो वतन के लिए मिट गई
                         जिंदगी जीने का जो हर सबक सिखला गई
     नारी के गुणगान करने के लिए शब्द पड़ रहे हैं कम
                          जो इतिहास के पन्नों पर याद बनकर रह गई ।

 


६] नारी तू कर ऐसा काम
                सब मिलकर ले तुम्हारा नाम
     जगा ले ऐसा आत्मविश्वास
                 बढ़ जाए भारत देश की शान।

 
७] नारी से ही सृष्टि उजागर
                करती है जो दुखों का संहार
      नारी तुम्हारे समर्पण से
                जीवन में आई है बहार।



अवश्य पढ़े :- महिला दिन पर हिंदी कविता


८] नारी से चमकता है घर परिवार
                        देती है जो अपने बच्चों को संस्कार
    कैसे करें हम एक नारी का व्यक्तिमत्व बंया
                       हर दिल का सपना करती है जो साकार।


दोस्तों! आशा है, महिला दिन पर बनाई हुई यह हिंदी शायरी आप सभी को पसंद आई होगी। अपने परिजन, दोस्तों के साथ महिला दिन पर बनाई हुई यह शायरी जरूर शेयर करें और एक नारी का सम्मान करें। ताकि उसका आत्मविश्वास जग जाए,  जिंदगी जीने का हौसला उसका और बुलंद हो जाए।  महिला दिन की मेरे सभी सखियों को हार्दिक शुभकामनाएं...।
Previous
Next Post »

2 comments