स्वतंत्रता दिन / 15 अगस्त 2022 पर हिंदी कविता Best Hindi Poem on Independence Day / 15th August 2022

August 11, 2018
भारत देश को आजाद करने में न जाने कितने शूरवीरों ने अपना बलिदान दिया।  तब कहा हमें आजादी मिली। स्वतंत्रता दिन पर अपने काव्य पंक्तियों के द्वारा आपको शुभकामनाएं देती हूं। आज मैं आप सभी के साथ स्वतंत्रता दिन पर बनाई हुई हिंदी कविता शेयर कर रही हूं।

poem-on-independence-day

स्वतंत्रता दिन / 15 अगस्त 2022 पर हिंदी कविता

Best Hindi Poem on Independence Day / 15th August 2022


गांधी, चंद्रशेखर, सुभाषचंद्र थे हमारे देश के रतन 
अपनी जान गवा कर आजाद किया वतन
निडरता से किया फिरंगियों का सामना
स्वीकार ना किया दुश्मनों से हारना
किसी ने थामा ढ़ाल, किसी ने अहिंसा का वार
माथा टेक अंग्रेज तो हो गए आर-पार
झांसी की रानी, सरोजिनी नायडू, सावित्रीबाई थी वो मर्दानी
नहीं चलने दी उन्होंने दुश्मनों की मनमानी
उनके लहू के बलिदान से मिली हमें स्वतंत्रता
पर क्या भूल रहे हैं हम आजादी की महत्ता
अपनी जान न्योछावर करने वाले थे वे वीर
कुछ नेता अब कर रहे हैं देश का नीर
जो ना हिंदुस्तान के साथ करेगा वफादारी
उखाड़ फेंकेगा यह देश उनकी गद्दारी
गर स्वयं हम करेंगे देश के लिए समर्पण
भारत मां के चरणों में अपना जीवन अर्पण
बदलेगा यह देश, बदलेगा इतिहास
इमानदारी से ही होगा हमारे देश का विकास
आजादी का जश्न हम ऐसा मनाएंगे
एकता का बिगुल संग मिलकर बजाएंगे
सार्थक होगा देना फिर आजादी की बधाई
घर-आंगन-देश में हमारे खुशियां हैं छाई।

मेरे प्यारे देशवासियों! आशा है, स्वतंत्रता दिन / 15 अगस्त पर बनाई हुई मेरी यह हिंदी कविता आप सभी को पसंद आई होंगी। स्वतंत्रता दिन पर बनाई हुई हिंदी शेरो शायरी की लिंक भी मैं आपसे शेयर कर रही हूं, कृपया इसे भी पढ़ें एवं अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

अवश्य पढ़े :- गणतंत्र  दिन पर हिंदी कविता 
                      स्वतंत्रता दिन पर हिंदी शायरी  
                     शहीदों पर बनाई हिंदी कविता 
                      गणतंत्र दिन पर हिंदी शेरो शायरी 
                        भ्रष्टाचार पर हिंदी कविता
Previous
Next Post »

4 comments