सकारात्मक शब्दों की ताकत... प्रेरणात्मक कहानी Power of Positive Words... Motivational Story

July 28, 2018
सकारात्मक शब्दों की ताकत अपूर्व होती है। हम जैसा बोलते हैं, सोचते हैं, वही हमारे साथ घटित होता है। कभी भी अपने बोलने का तरीका सकारात्मक होना चाहिए। ताकि वह आगे वाले पर भी एक अमिट छाप छोड़ जाता है। एवं सभी के जीवन में भी सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। तो चलिए,, आज आपसे सकारात्मकता पर एक कहानी शेयर करते हैं और आपको बताते हैं सकारात्मक शब्दों की ताकत क्या होती है ?
power of positive words

सकारात्मक शब्दों की ताकत... प्रेरणात्मक कहानी

Power of Positive Words... Motivational Story

      एक बार एक गांव में बच्चे वृक्ष पर चढ़कर टहनियों को पकड़कर झूल रहे थे। इतने में तेज हवा चलने लगी और तूफान का रूप लेने लगी। बच्चों की माताएं घर से बाहर आई। एक माँ चिल्लाकर अपने बच्चे से कहने लगी कि 'रमेश, नीचे गिरना मत'। इतने में तो रमेश नीचे गिर गया। दूसरी माता ने अपने पुत्र को संबोधित करते हुए कहा, 'महेश, टहनी को अच्छे से पकड़ कर रखो' तो वह नहीं गिरा और तूफान कुछ क्षण में आगे निकल गया

       यहां पर गिरने या नहीं गिरने में शब्दों का ही कमाल है। पहले वाली माता ने बोला था कि गिरना मत। बच्चा उन शब्दों को सुनकर गिरने का सोचकर ही गिर गया। दूसरी माता ने कहा था की टहनी को मजबूती से पकड़े रखो तो वह बच्चा तूफान आने के बाद भी आराम से झूल रहा था, गिरा नहीं था।

      शब्दों के अंदर नकार तो आना ही नहीं चाहिए। बोल चाल में शब्दों का प्रयोग इतना बढ़िया होना चाहिए कि जो स्व-पर दोनों को सुख प्राप्त कराने वाला हो तथा वरदान रूप मिली हमारी यह जिंदगी सफल हो जाए।

● जो व्यक्ति सही समय पर सही शब्दों का प्रयोग करना सीख जाता है वह सफलता के मार्ग पर उतनी ही तेजी से आगे बढ़ जाता है।

● आपकी बोलचाल की शैली और इस्तेमाल में लाए जाने वाले शब्दों से ही आपकी पहचान बनती है।

● दो शब्द मीठे बोलने से आप के आपसी संबंध प्रगाढ़ बनते हैं। बिजनेस बढता है। शब्दों के प्रयोग में पीछे नहीं रहना चाहिए।

● कंपनियां सकारात्मक और मीठे शब्द बोलने वालों को ही नौकरी देती है।

● अगर हमारा बोलने का तरीका अच्छा हो तो भीड़ में भी हमारा अलग स्थान रहता हैं। लोग हमसे मिलने के लिए बात करने के लिए तरसते हैं।

● सकारात्मकता हमारे जीवन में हमें शांति एवम आनंद प्रदान करती हैं।


            दोस्तों ! आशा करती हूं , "सकारात्मक शब्दों की ताकत" ; सकारात्मकता पर बनाया हुआ यह आर्टिकल आप सभी को बहुत पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में  शेयर की हुई स्टोरी आप सभी के साथ , स्पेशल्ली अपने बच्चों के साथ भी जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी सकारात्मकता की अहमियत समझ में आए।

अवश्य पढ़े :-


Previous
Next Post »

13 comments