तनाव / टेंशन को कैसे कम करें? तनाव को कह दे, बाय!बाय!! तनाव को दूर करने के आसान उपाय Tips for Tension Free Life in Hindi

May 03, 2018
हर व्यक्ति खुश रहना चाहता हैं। लेकिन जिंदगी में अपेक्षाएं इतनी बढ़ गई है कि लोगों की जिंदगी भागदौड़ और व्यस्तता से भरपूर हो गई है। और इसी के साथ बढ़ गए हैं तनाव और जिंदगी से शिकायतें। वैसे देखा जाए तो हर व्यक्ति की जिंदगी में कुछ ना कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। लेकिन उन शिकायतों को भूल कर हमें खुश रहने का सदैव प्रयास करना चाहिए। सच तो यह है कि खुश रहना तो अपने हाथ में है। बस जरा अपने नजरिए में बदलाव लाना जरूरी है। जो हमारे अंदर खुशी है, उसे हमें महसूस करना आना चाहिए। अतः खुशी का यह अनमोल खजाना जो स्वयं अपने आप में छुपा हुआ है, उसे  ढूंढना आना चाहिए। अपने तनाव को  कैसे दूर करें ? इसके कुछ टिप्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आइये, इन्हें अपनाकर हम अपने तनाव को  बाय-बाय करते हैं एवं अपने जिंदगी के मजे लूटते हैं....

tips-for-tension-free-life-in-hindi

तनाव / टेंशन को कैसे कम करें?  तनाव को कह दे, बाय! बाय!! तनाव को दूर करने के आसान उपाय

Tips for Tension Free Life in Hindi


◆ चाहत खुश रहने की :-
 
                  खुश रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमारी स्वयं की इच्छा हो कि हम अपने आपको हर हाल में खुश रहने की कोशिश करेंगे। अतः छोटे-छोटे तनाव को भूल जाइए और छोटी से छोटी खुशियों को भी गले लगाइए। परेशान होने से समस्याएं खत्म नहीं होगी, जबकि हल्के मन से इनका समाधान खोजा जाए तो अवश्य ही मिल जाएगा।

◆ खुद से प्यार कीजिए :-
 
                     हमेशा अपने को दूसरे से कम समझना या जो नहीं है या जिसे प्राप्त ही नहीं किया जा सकता, उसके लिए दुखी होना, बुद्धिमानी नहीं है। अपनी कमियों को तो स्वीकार ले। लेकिन हममें जो प्रतिभा है, उन्हें पहचान कर अपने सपनों को साकार किजीए।

◆ साहसी बने :-
 
                      विषम परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखिए। इस बात का हमेशा विश्वास रखिए कि किसी भी परिस्थिति को बदलने की क्षमता हम में है। प्रेरणात्मक पुस्तकों से प्रेरणा लीजिए।

◆ स्नेह और प्रेम से संजोए जिंदगी :-
 
                       जितना प्यार हम बाटेंगे यकीनन पाएंगे। निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करना, स्नेह और प्यार से उनकी झोली भर देना, इसमें जो हमें आत्मिक समाधान मिलता है, उसका आनंद अद्वितीय होता है। अपनी जिंदगी स्नेह और प्रेम से संजोकर जिंदगी की खुशियां लूटीये।

◆ धार्मिक विश्वास :-
 
                      दार्शनिकता जहां सकारात्मकता बनाए रखती हैं, वही धार्मिकता मनोबल प्रदान करती है। यह विपरीत परिस्थितियों में हमेशा हमारी हिम्मत बनाए रखती है। जो हुवा सो अच्छा हुआ हैं, जो हो रहा है वह भी अच्छा हो रहा है, जो होगा वह भी अच्छा होगा। ऐसे सकारात्मकता का दर्शन धार्मिक पुरुष  कर सकता है। भगवान पर विश्वास करने वाला व्यक्ति हर चीज को अपने नसीब पर छोड़ कर समभाव की आराधना करता है।

◆ रिश्तो को सहेजें :-
 
                    यदि पारिवारिक कारण ही आपके तनाव के जिम्मेदार हैं तो यह भी सोचिए कि यहीं परिवार तो है जिनके साथ हम अपनी समस्याओं को बांट सकते हैं। अतः आपसी तालमेल बनाए रखिए। क्योंकि परिवार के साथ होने का भाव मात्र ही आपको विपरीत परिस्थितियों से जूझने की हिम्मत देता हैं।

 ◆ दोस्त बनाए :-
 
                  अपनी दोस्ती का दायरा विस्तृत करें। लेकिन ऐसे लोगों के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाएं, जो सकारात्मक विचार वाले और खुशमिजाज हो।  इसके विपरीत स्वभाव वाले व्यक्तियों से दोस्ती आप पर विपरीत प्रभाव पैदा करेगी। क्योंकि जो स्वयं नाखुश तनावयुक्त है, वह आपके मूड को कैसे खुशनुमा बना सकता है। बल्कि आपको ही हतोत्साहित करके आपके तनाव को और बढ़ा देंगे।

◆ विकल्पों की राह खुली रखिए :-
 
                        किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके अन्य विकल्प को भी ध्यान में रखिए। जिससे कि यदि आप कार्य में असफल भी होते हैं तो आपको तनाव नहीं होगा। क्योंकि आपके पास अन्य विकल्प भी होते हैं।

◆ अपना लाइफ स्टाइल बदले :-
 
                        घर ही वह जगह है, जहां इंसान सुकून महसूस करता है। अतः घर को आरामदायक, व्यवस्थित, साफ सुथरा बनाए है। घर में थोड़ा बहुत परिवर्तन चाहे, वह फर्नीचर के रखरखाव का हो या पेंटिंग अथवा पर्दों का आपको खुशी जरूर प्रदान करता है। रंग विशेष का प्रभाव भी आपके मुड़ पर होता है।

◆ अपने व्यक्तित्व को संवारें :- 
 
                      कुशल मेकअप एवं सही ड्रेसअप आपके साधारण से रंगरूप व कदकाठी को भी आकर्षक बना देता है। और दूसरों की प्रशंसात्मक नजरें निश्चित ही आपको खुशी प्रदान करेगी। अच्छे कपड़े व सुरुचिपूर्ण किया गया मेकअप स्वयं ही आपको एक ताजगी व स्फूर्ती का एहसास कराएगा।

◆ अपनी खुशी के लिए समय निकालें :-
 
                         खुश रहने के कोई भी मौके मत छोडिए। अपनी एक रस सी जिंदगी से बचने के लिए हफ्ते, महीने या साल में अपनी सुविधानुसार आउट ऑफ जाने का प्लान करें। वहां जाए तो अपनी समस्याओं को घर पर ही छोड़ दे। अपने परिवार के साथ जिंदगी के मजे लूटे। उन्हें भी थोड़ा समय दे। यह कुछ घंटे या दिनों के आनंद के पल आपको तरोताजा बनाए रखने एवं दोबारा अपनी पुरानी दिनचर्या को जीने के लिए उत्साहित करेंगे। अपने बच्चों के साथ खेल कर भी ऊर्जावान बना जा सकता है।

◆ स्वस्थ रहें, मस्त रहें, खुश रहें :-
 
                       स्वस्थ रहने के लिए खुद को समय दें। रोज  योगा, प्राणायाम, मॉर्निंग वॉक करने की आदत डालें। ताकि आपके चेहरे पर एक ग्लो दिखेगा। खुश रहने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ चाहिए। अपने किसी भी शारीरिक समस्याओं  के लिए  डॉक्टर से मिलने में लापरवाही ना करें। तन के साथ मन को भी स्वस्थ रखें। मन में नकारात्मक व अनुचित विचारों को स्थान ना दें। हमेशा अच्छी पुस्तकें एवं अच्छे थॉट्स पढ़े। अच्छी बातें सोचे, अच्छे लोगों के साथ रहें और यही सोचे कि आप एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं। आप स्वयं तो खुश रहेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी खुश रखने का प्रयत्न करेंगे।

दोस्तों ! इन सभी बातों को अपनाकर आप तनाव से मुक्त होकर आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां बरसेगी। हमेशा अपनी जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया रखें, वही सोचे। सकारात्मक सोच  होंगी तो परिणाम भी सकारात्मक ही आएगा। जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है और अपने अच्छे विचारों के साथ, अच्छे स्वभाव के साथ, सबकी मदद करके, आप अपनी जिंदगी को और भी बेहतरीन खुशनुमा बना सकते हैं।
Previous
Next Post »

2 comments