नारी कुदरत की देन है। जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा है। आज नारी ने हर
क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। सामाजिक क्षेत्र में भी
नारियाँ पीछे नहीं रही है जैसे टेरेसा, एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू आदि अनेक
महिला अपनी शक्ति की पहचान कराकर प्रकाश पथ की पथिक बनी। नारी की महिमा
असीम है। नारी में शक्ति का अगाध भंडार हैं , आवश्यकता है उसे पहचानने की ,
जागृत करने की । नारी की कथा एवं व्यथा व्यक्त करने वाली मेरी स्वरचित
कविता आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं...
दोस्तों ! महिला/ नारी पर बनाई हुई यह हिंदी कविता आप सभी को पसंद आई होंगी। नारी शक्ति की महत्ता बताने वाली यह हिंदी कविता आप सभी नारी शक्ति को समर्पित करें। ताकि उन्हें जिंदगी जीने की नई राह और चाह मिले।
महिलाओं पर बनाई हुई हिंदी कविता "आज की नारी"
Hindi Poem for Women "Aaj ki Naaree"
कहते हैं नारी के जीवन की है दुख भरी कहानी
आंखों में रहता है हमेशा पानी ही पानी
पर अब हमें हमारे जीवन को बदलना है
अपने न्याय और हक के लिए हरसंभव लड़ना है
क्यों हमारी पहचान पिता और पति से है
ईश्वर ने हम में क्या दी कोई कमी है ?
कानून ने भी दिए हैं हमें बहुत सारे अधिकार
सुंदर
जीवन जीने के लिए लेना चाहिए इसका आधार
जिजामाता, झांसी की रानी, इंदिरा
गांधी, सावित्रीबाई
इन्हीं की बदौलत नारी जीवन में जागरूकता आई
क्यों भ्रृण हत्या का चक्कर सिर पर मंडरा रहा है
नारीयाँ ही नारी की क्यों दुश्मन बन रही है
एक दूजे से यह वादा करते हैं हम अभी
भ्रूण हत्या में अपना योगदान देंगे नहीं कभी
अगर हमारे मां बाप ने भी भ्रूण हत्या की होती
तो हमारे जीवन की ज्योति कब की बुझ गई होती
हिम्मत लगन से हमें निभाना है उत्तरदायित्व
हर हाल में पाना है अपना एक अस्तित्व
नहीं कोई कह सकता अब हमें अबला नारी
उन्नति के पथ पर बढ़ेगी हमारे जीवन सवारी
दोस्तों ! महिला/ नारी पर बनाई हुई यह हिंदी कविता आप सभी को पसंद आई होंगी। नारी शक्ति की महत्ता बताने वाली यह हिंदी कविता आप सभी नारी शक्ति को समर्पित करें। ताकि उन्हें जिंदगी जीने की नई राह और चाह मिले।
अवश्य पढ़े :-
Very nice Hindi Poem on Women's "Aaj ki Naaree" ...
ReplyDeleteKeep it up...
thanx...
Delete