राशि के अनुसार करियर का चुनाव Best Career / Job, Based on Your Zodiac Sign

March 09, 2018
जन्म कुंडली  ग्रह नक्षत्र के द्वारा  हम आज जानते हैं  कि हमारे लिए कौन सा करियर उचित होगा। परिश्रम के साथ  अगर जन्मकुंडली की भी जानकारी अगर हो तो हम सही करियर का चुनाव कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं.... अलग अलग राशि  हमें कौन से करियर की जानकारी देती है....


rashi-ke-anusar-career-ka-chunav


राशि के अनुसार करियर का चुनाव
Best Career / Job, Based on Your Zodiac Sign

मेष राशि :-

मेष राशि के व्यक्तिओं में स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता होती है और वह बहुत ही परिश्रमी और साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति ज्यादातर खेलकूद, सैनिक, पुलिस विभाग, मशीनरी कार्य धातु से संबंधित काम करते हैं। इनसे संबंधित विज्ञान और तकनीकी कार्यों में भी रुचि रहती है। इसलिए मेष राशि वाले बच्चे के माता-पिता को चाहिए कि उसे इसी तरह की शिक्षा दिलवाए, जिसमें मशीनरी या विज्ञान संबंधित कार्य हो। इस राशि वाले व्यक्ति सुंदर होते हैं, इसलिए इनको कला, चित्रकला, संगीत, नाटक, काव्य में रुची होती है।

वृषभ राशि :-

इस राशि वाले जातक सिद्धांत वादी होते हैं। और उनके कुछ अपने भी सिद्धांत होते हैं। इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। अपने आप पर नियंत्रण रखते  हुए वर्तमान को अपने अनुकूल बना लेते हैं। इनकी रूचि नाच, गाने में होती है। इसलिए इनको करियर का चुनाव करते समय इसका भी ध्यान रखना चाहिए। वृषभ राशि वाले कर्मठ कार्यकर्ता, स्पष्टवादी होते हैं। ऐसे लोग राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में हिस्सा ले सकते हैं, उन्हें सफलता मिलती है।

मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वाले व्यक्ति एक साथ कई विषयों पर विचार करते हुए योजनाएं बना सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे जातक एक से अधिक कलाओं में निपुण होते हैं। वे जिस क्षेत्र में जाते हैं, उन्हें सफलता मिलती है। इनमें लेखन कार्य करने की योग्यता होती हैं। अपने देश के हित के लिए काम करते हैं। इस राशि के व्यक्ति को कला, काव्य, चित्रकला, प्रकाशन कार्य, संपादन में सफलता हासिल हो सकती है।

कर्क राशि :- 

 इस राशि वाले व्यक्ति शारीरिक श्रम के अपेक्षा मानसिक श्रम में जादा विश्वास रखते हैं। कला क्षेत्र की गहरी दिलचस्पी रखते हैं। संगीत नृत्य इनका प्रिय विषय होता है। इसलिए करियर का चुनाव करते समय इन विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इस राशि के व्यक्ति शैक्षणिक व राजनीतिक क्षेत्र में सफल होते हैं। इनको व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति मिलती है। लेकिन उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है। साथ ही कर्क राशि वाले न्याय के लिए प्रसिद्ध होते हैं, इसलिए इन्हें इससे संबंधित अवसर मिल सकता है। कर्क राशि के लोग न्यायाधीश बन सकते हैं। ग्राम पंचायत या खेल के मैदान में रैफरी के रूप में अच्छी सफलता मिलती है।

सिंह राशि :-

सिंह राशि यह बहुत ही प्रभावशाली राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग संगीत और नृत्य आदि कलाओं के प्रेमी भी होते हैं। इस राशि के व्यक्ति पुलिस और सेना में भर्ती हो सकते हैं। इस क्षेत्र में उन्हें अच्छी सफलता मिलती है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा इस क्षेत्र में उन्हें जल्दी सफलता हासिल हो जाती हैं। सिंह राशि के व्यक्ति शंकालु किस्म के होते हैं,इसलिए यह गुप्तचर विभाग में भी सफल होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्हें अच्छी सफलता मिलती हैं।

कन्या राशि :-

कन्या राशि इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक प्रवृत्ति के होते है। क्रिएटिव कार्यों में विशेष रुचि होती हैं। कन्या राशि के जातक सफल मनोवैज्ञानिक भी बन सकते हैं, तथा न्यायप्रिय होते हैं। ये राजनीतिक क्षेत्र में भी जा सकते हैं। मेडिकल फील्ड में भी इन्हें सफलता मिलती है।

तुला राशि :-

तुला राशि इस राशि वाले व्यक्ति अपने जीवन में न्याय और आदर्श को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही रचनात्मक  प्रवृत्ति के होते है। अपने मिलनसार स्वभाव से व्यापार में  जल्द ही सफल हो जाते है। प्रबंधन का क्षेत्र इनके लिए अच्छा होता है। इनको संगीत और कला में भी रुचि रहती है। कलात्मकता का असर होने के कारण वे लेखक, कवि, नाटककार आदि भी गुण  देखे जाते हैं।

वृश्चिक राशि :- 

वृश्चिक राशि के लोग बडे ही डैशिंग स्वभाव के होते है। इसलिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनको काफी सफलता हासिल होती है। ऐसे व्यक्ति प्रोफेसर भी बन सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र में इन को अभूतपूर्व सफलता मिलती है। पत्र-व्यवहार कला में भी इनको महारत हासिल होती है। मकान और कपड़ों की सजावट पर यह विशेष ध्यान देते हैं, इसलिए इनका करियर डेकोरेटर डिजाइनर आदि में भी हो सकता है।

धनु राशि :-

इस राशि के व्यक्ति को राजनीति, कानून, गणित, ज्योतिष आदि विषयों में रुचि होती है। इनको परिश्रम से सफलता हासिल होती है। धनु के प्रभाव से जातक में तेजस्विता का भाव छुपा होता है। ऐसे व्यक्ति राज्य कार्य या सरकारी सेवा में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के व्यक्ति को व्यापार में सफलता मिलती है।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं और अच्छी सोच समझ रखते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं और इनमें लाभ हानि दोनों को सहन करने की अद्भुत क्षमता होती हैं। इसलिए ऐसे लोग व्यापारीक क्षेत्र में  सफल हो जाते हैं। मकर राशि के लोगों में संगीत के प्रति विशेष रुचि होती है। इस क्षेत्र में परिश्रम करने से विशेष सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि :-

इस राशि वाले जातक की स्मरणशक्ति अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति लेखन के क्षेत्र में बहुत जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं। संपादक और पत्रकार बन सकते हैं। इनमें साहित्य एवं कला में रूचि के साथ-साथ अच्छे वक्ता का भी गुण होता है।  इन्हें व्यापार के क्षेत्र में  भी सफलता मिलती है।

मीन राशि :- 

इस राशि के व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता अत्यंत तीव्र होती है। विभिन्न शास्त्रीय विषयों का ज्ञान अर्जन कर ऐसे लोग विद्वान के तौर पर प्रतिष्ठा पाते हैं। इनको इतिहास और पुरानी चीजों से बेहद लगाव होता हैं तथा नए तथ्यों के अन्वेषण में भी रुचि होती हैं। इनसे संबंधित करियर इन्हें बेहद पसंद होते हैं। इतिहासकार, प्राध्यापक, जनसंपर्क अधिकारी बन सकते हैं। इनकी गणित में भी रुचि होती हैं। ग्रहों की मजबूत स्थिति रहने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट, इनकम टैक्स अधिकारी, योजना आयोग के सदस्य आदि बन सकते हैं।

दोस्तों! आशा है, राशि के अनुसार करियर का चुनाव यह आर्टिकल आपको बहुत मददगार होगा। मेहनत और लगन के साथ अगर हम कोई भी कार्य करें तो सफलता हमारे कदम चूमेगी। साथ ही यह आर्टिकल हमें करियर की सही दिशा देने का काम कर सकता है।


अवश्य पढ़े :- १] पनीर चीज़ पराठा हिंदी रेसिपी 
                      २] प्यार पर बनाई हिंदी कविता 'इंतज़ार'
                      ३] महिला संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग 
                      ४] हिंदी कविता 'माँ' 


Previous
Next Post »

2 comments