दादाजी के जन्मदिन पर हिंदी कविता Hindi Poem for Grandpa's Birthday

December 26, 2017
दादा-दादी को अपने पोता-पोती से बहुत ही लगाव रहता है। अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में पोता-पोती ही उनके हँसने खेलने का सहारा होते हैं। बच्चों के साथ खेलते-खेलते उनका वक्त आराम से गुजर जाता है। दादाजी हमे बहुत प्यार लाड प्यार करते हैं। मेरे जिंदगी में तो मेरे दादाजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा मेरा हौसला अफजाई किया। मुझे अच्छी बात सीखने के लिए प्रेरित किया। ऐसे प्यारे दादाजी के जन्मदिन पर काव्य पंक्तियों के द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

hindi-poem-on-dadaji

दादाजी के जन्मदिन पर हिंदी कविता 

Hindi Poem for Grandpa's Birthday

हमारे जीवन के हैं आप आदर्श व्यक्तिमत्व
जिनके बिना नहीं हैं हमारा कोई अस्तित्व
हर क्षण मिलता रहा है हमें आपका लाड़ प्यार
कैसे भूल सकते हैं आपका प्यार भरा दुलार
काबिले तारीफ है आपका जीवन के प्रति अनुशासन

 कर्तव्य निभा कर किया है परिवार का नाम रोशन
 आप के रुप में दिया हे भगवान ने हमें वरदान
सदैव ऊंचा रहेगा जीवन में आपका स्थान
लक्ष्य की ओर हमारा ध्यान केंद्रित हैं करते
अपने अनुभव सुनाकर जीवन के गूढ़ सिखा देते

अथक प्रयास, प्रामाणिकता हैं आप का आभूषण 
समाज परिवार के लिए किया है सारा जीवन अर्पण
 दुखों के बादलों का किया है डटकर सामना
जीवन में झरता रहा हैं सरस्वती का झरना
तिल-तिल जमा करके ख्वाबों का महल है बनाया
स्नेह और प्रेम का जहां जलता रहे दिया
उपकारों का मोल नहीं चुका सकते हम उम्र भर
आप के संस्कारों की पूंजी समेट कर रखेंगे जिंदगी भर
प्रभु चरणों में करते हैं यही प्रार्थना
स्वस्थ चिरायू आयुष्य मिले यही है मंगल कामना।




दादाजी... भगवान से यही प्रार्थना करते हैं, आपको लंबी आयु मिले। हमारे जिंदगी के हर कार्य में आपका साथ और आशीर्वाद हमारे साथ रहे। आपको जन्मदिन की यही शुभकामनाएं देते हैं, आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें।


अवश्य पढ़े :- १] महिला संगीत संध्या पर हिंदी नाटिका
                     २] ज़िंदगी पर हिंदी कविता
                     ३] प्रेरणादाई हिंदी शेरो शायरी 
                     ४] ज़िंदगी कैसे और भी खूबसूरती से जिए ?
Previous
Next Post »

5 comments