जिंदगी में हम कई सारे रिश्ते निभाते हैं। लेकिन अगर इन रिश्तों में स्नेह
और प्यार छुपा हो तो इन रिश्तों को जीने का मजा ही कुछ और है। रिश्ते पर
बनाई हुई मेरी हिंदी कविता मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं।
"रिश्तें" हिंदी कविता
Hindi Poem "Rishten"
रिश्ते के जादूगरी को
नही समझ सका है कोई
रिश्ते की परिभाषा को
नही जन सका है कोई
निष्टा और सत्यता से
जो प्रस्तापित होते
प्रेम और समर्पण के
जिसमे भाव होते
कभी किसी अनजाने से जुडकर भी
कितने जाने लगते है
किसी अपने से जुडकर भी
कितने बोझिल लगते है
कई प्रकार के रिश्ते
होते है जीवन में
जैसे रंगबिरंगी फूल
खिले हो चमन में
कदम कदम पर रिश्ते हमारा
साथ है निभाते
आनंद की फुलझडिया
जीवन में जगा देते
मुश्किल
है रिश्तो की
गहराई
को नापना
रिश्तो की अहमियत
को समझ पाना
सुखो में रिश्ते
भावविभोर हो जाती
तो दुखो में हमारा
हौसला अफजाई करते
कभी कभी देनी पडती है
रिश्तो में कुर्बानी
अजब होती है
रिश्तो की खेल कहानी
जो रिश्तो की महत्ता को
समझ पाया
उसीने जीवन में
बहुत कुछ कमाया
कभी हम रिश्तो के
मायने नही समझ पाते
कभी वही रिश्ते अश्रु की
धारा बनकर बहते
रिश्ते तो आखिर
रिश्ते होते है
जो जीवनभर हमें
निभाने पड़ते है। दोस्तों! आशा है, रिश्ते पर बनाई हुई यह हिंदी कविता आपको जरूर पसंद आई होगी। अपनों के साथ अपनेपन का अहसास दिलाने के लिए अपनों के साथ रिश्ते यह कविता जरुर शेयर कीजिएगा।
अवश्य पढ़े :- १] पढाई में कैसे मन लगाए
२] बाबुल पर हिंदी कविता
३]स्ट्रॉबेर्री बासुंदी हिंदी रेसिपी
४] पनीर चीज पराठा हिंदी रेसिपी
Rishte kavita bahot achchhi lagi
ReplyDeleteBest hindi poem on relationship in hindi.
ReplyDeleteBest hindi poem....
ReplyDeletethanku so much
Delete