दिवाली हिंदी कविता Hindi Poem on Diwali

September 07, 2017
दीपावली हमारा राष्ट्रीय त्योहार, सभी का पसंदीदा त्योहार है। नए नए परिधान, मिठाइयां, रंग बिरंगी रंगोली, जगमगाती रोशनी, न जाने कितने सारे रंग इस दीपावली के होते हैं। दीपावली हम अपने परिवार, दोस्तों के साथ बड़े ही अरमानों के साथ मनाते हैं। दीपावली के बारे में अपने मन के भाव काव्य पंक्तियों के द्वारा आपके समक्ष रखती हूं :-
diwali-hindi-poem

दिवाली हिंदी कविता

Hindi Poem on Diwali 



सबसे प्यारा होता है दीपावली का त्यौहार 
ले आता है सबके लिए ढेर सारे उपहार 
भारत देश में होती है इस दिन लक्ष्मी पूजा
धरती पर होती है रोशनी की साज सज्जा 
अंधकार को प्रकाश से आलोकित करेंगे 
असत्य से सत्य की ओर हम बढ़ेंगे
पटाखे फोड़ कर पैसों का ना करेंगे अपव्यय
दूसरों के दुखों का अंत करेंगे,प्रसन्न होगी मां ज्योतिमय
हम अगर झोपड़ियों में जाकर बाटेंगे मिठाई 
तो उन्हें भी लगेगा दिपावली है आई
सिर्फ अपनों को गले लगा कर ना मनाएंगे दिवाली
परायों की भी मदद कर भर देंगे खुशियों की झोली 
प्रगति पथ पर रहे हमारा गाँव, देश और समाज
हर किसी को हो अपने देश पर नाज 
स्नेह, प्रेम, विश्वास का अलख हम जलाए 
खुशियों के दीप पिरोकर दीपमाला बन जाए 
यह दीपावली लाए सुख-समृद्धि अपार 
सभी का साथ पाकर दिवाली मनाए बार-बार।


सभी पाठकों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह  रोशनीमय  दीपावली आप सभी के लिए सुख समृद्धि  एवं खुशहाली लेकर आये, यही भगवान के चरणों में प्रार्थना करती हूं।

अवश्य पढ़े :-  १] कन्या भ्रूण हत्या पर  हिंदी कविता 
                     २] बेस्ट वन मिनट गेम / फनी गेम
                    ३] गेट टुगेदर पर बनाई हिंदी कविता  
                     ४ ] दिवाली पर हिंदी शायरी
Previous
Next Post »

15 comments

  1. बहुत बढ़िया। अच्छी शुरुआत है।
    आपके इस हिंदी ब्लॉग के लिए हार्दिक शुभकामनाएं💐

    ReplyDelete
  2. बहोत बढिया दिदी😊

    ReplyDelete
  3. बहुत ही उम्दा कविता है।

    ReplyDelete
  4. Nice poem... Very good thinking.... I don't know much about poems, but you can make it more interesting...

    ReplyDelete
  5. This is such a great resource that you are providing and you give it away for free. I love seeing blog that understand the value of providing a quality resource for free. diwali 2031

    ReplyDelete