जिंदगी जिंदादिली का नाम है। लेकिन बहुत से लोगों को जिंदगी जीना नहीं आता,
बस्स वह अपनी जिंदगी गुजारते हैं। लेकिन दोस्तों जीवन में कुछ भी असंभव
नहीं। निरंतर प्रयत्न और दृढ़ विश्वास से हर कठिनाई पर विजय प्राप्त की जा
सकती है। प्रतिद्वंदिता के युग में वही टिकता है, जिसमें समय के साथ चलने
की प्रवृत्ति हैं। कैरियर के क्षेत्र में स्वयं का मूल्य समझें और उसी के
अनुसार भविष्य तय करें। इन नूस्के को आप अपना कर देखिए आपकी जिंदगी आसान हो
जाएगी। आपने अपने भविष्य का कोई लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, तो आवश्यकता
है, उसे प्राप्त करने के लिए परिश्रम करने की एवं स्वयं के कुछ गुण विकसित
करने की। तो चलिये जानते हैं जिंदगी जीने के सात नूस्के....
जिंदगी आसान बनाने के सात नूस्के
Seven Tips for Happy and Easy Life
दक्ष बने :-
अपनी प्रतिभा को पहचान कर उसके अनुसार दक्षता विकसित करें। हमें यह पता होना चाहिए कि हमारा इंटरेस्ट किस चीज में है। हमें जिंदगी में हासिल क्या करना है? और जब हमारी मंजिल तय हो जाए तो हर कार्य में एक दक्षता होनी चाहिए। फिर जल्द ही हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यदि उससे संबंधित किसी की राय भी लेनी पड़े, तो कोई बुराई नहीं है। अपना हर कार्य बड़े ही ईमानदारी और साहस के साथ पूरा करें।
आत्मविश्वासी बने :-
भविष्य निर्माण में संघर्ष करने के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। अपनी मंजिल पर यदि आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो मार्ग में आई बाधाओं को आसानी से पार कर सकेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लें। इससे आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। आत्मविश्वास के साथ किया हुआ हर कार्य शत प्रतिशत सफल होता है।
मेलजोल बढ़ाएं :-
यह जमाना है सूचना, प्रौद्योगिकी का। जितनी जानकारी, जितनी सूचनाएं आप रखेंगे, उतनी संभावना बढ़ेगी, आपकी सफलता की। यह संभव है, जब आप लोगों से मिलेंगे और अपने ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। सभी तरह की जानकारी पुस्तकों से नहीं मिल सकती। इसलिए लोगों से मिलकर अपने अनुभव का दायरा बढ़ाइए।
परिवार भी है :-
भविष्य निर्माण में इतना भी ना खोएं कि घर परिवार को ही भुला दे। परिवार आपका है, थोड़ा समय इसके लिए भी अवश्य निकालें। इसके अतिरिक्त मनोरंजन के लिए भी समय दें। आपकी राह आसान हो जाएगी। आपका संघर्ष बिल्कुल निजी है, पर इसका प्रभाव दूसरों के उपर ना दे। आप जब एक दूजे के सुख-दुख में शामिल हो गए तो एक आत्मिक सुख का अनुभव करेंगे।
मिलकर काम करें :-
टीम वर्क से किया गया काम अधिक सफल होता है। ईमानदार रहे। कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते। अतः आप अपने बारे में सही सही आकलन कर वास्तविकता सामने रखें। कैरियर निर्माण में निष्ठा और ईमानदारी ही आप को ऊंचाई पर पहुंचा सकती है। मिलकर किया हुआ कार्य जल्द ही सफलता की सीढ़ी की ओर ले जाता है।
अधिक महत्वाकांक्षा :-
महत्वाकांक्षा तो हो पर अति नहीं। अधिक महत्वकांक्षा दुख का कारण है। सभी चीजें समय पर ही मिलती हैं। पहले अनुभव प्राप्त करें। उतनी योग्यता प्राप्त करें, फिर इच्छा करें।
पारंगत बनें :-
कैरियर निर्माण में नई तकनीक की पूछ होती है। इससे पहले कि तकनीक पुरानी हो आप उसमें पारंगत हो जाए और आने वाली नई तकनीक का उपयोग करें। अपने ज्ञान को अपडेट करते रहें। भविष्य सुनहरा उसी का होता है जो स्वयं को समय के अनुरूप ढ़ाल देता है।
दोस्तों... इन बेहतरीन नूस्कों को अपनाकर आप आसानी से आपकी मंजिल पा सकते हैं। हम अपना जीवन आदर्शता के साथ बिता सकते हैं।

Nice
ReplyDeleteThanku so much...
ReplyDeleteVery nice tips for happy & easy life...
ReplyDeleteThanx...
DeleteVery Nive tips
DeleteMany Thanks...
DeleteNice and powerful motivation for all. Thank you Rupal.
Delete