मानव के सर्वांगीण विकास में उसका व्यक्तिमत्व एक अहम भूमिका अदा करता है
और उसके व्यक्तित्व के विकास में रंगों का अपना अलग महत्व है। यदि किसी
व्यक्ति को पहचानना हो, उसके स्वभाव का आकलन करना हो, तो उसके पसंदीदा रंग
से हम कुछ अनुमान लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रंगों की रंग भरी
दुनिया....
अगर आपको लाल रंग पसंद है या लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं तो यह मंगल का सूचक है। कुमकुम, गुलाल आदि को मंगलमय माना जाता है इसलिए तिलक करने और पूजन में इनका प्रयोग किया जाता है। ऐसा रंग शौर्य प्रियता का प्रतीक है और विजय होने की प्रेरणा भी देता है। लाल रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति जोश से हर कार्य करते हैं।
पीला रंग :-
पीला रंग ज्ञान, विद्या, सुख-शांतिमय स्वभाव और विद्वता का प्रतीक है। पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति काफी विनम्र होते हैं। सौम्यता, शांतता उनके स्वभाव का गुण है। लोगों की मदद करने में सदा अग्रसर रहते हैं।
हरा रंग :-
अगर आप हरा रंग पसंद करते हैं या हरी भरी प्रकृति को पसंद करते हैं तो आप सुंदरताप्रिय हैं। हरे रंग को पसंद करनेवाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं। जीवन के उतार चढ़ाव को वे सहजता से स्वीकार कर लेते हैं। मन की शीतलता के धनी होते हैं। हर समय चुस्त रहते हैं।
नीला रंग :-
अगर किसी को आसमानी नीला रंग पसंद है तो इससे सिद्ध होता है कि उसके जीवन में काफी व्यापकता है। नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति में धैर्य, सत्य और धर्मरक्षण की वृत्ति दृढ़ होती है। ये काफी खुले विचारों के व्यक्ति होते हैं एवं जीवन के प्रति उनका बहुत ही आशावादी दृष्टिकोण होता है।
भगवा रंग :-
भगवा रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति संयम प्रिय होते है। अपने कार्य में सदा सक्रिय रहते है। ऐसे व्यक्ति स्वच्छता पसंद करते है और उनके स्वभाव में सज्जनता का गुण प्रबल होता है।
गुलाबी रंग :-
इस रंग को पसंद करने वाले लोग प्यार के दीवाने होते हैं। सच्चे एवं इमानदार जीवनसाथी साबित होते हैं। यह काफी भावुक होते हैं। जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं, इसलिए कभी-कभी इन्हें धोखा भी खाना पड़ता है। ये काफी शौकीन मिजाज के होते हैं।
श्वेत रंग :-
इसमें सब रंगों का आंशिक समावेश पाया जाता है। यह रंग पवित्रता, शुद्धता, शांतिप्रियता और विद्या प्रियता का प्रतीक है। इस रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं एवं विद्या में पारंगत होते हैं।
काला रंग :-
काला रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर एक बार किसी बात को ठान ले तो उसे पूरा करते ही हैं। रूढ़िवादी के साथ ही अपने विचारों के पक्के होते हैं।
दोस्तों, कैसी लगी यह रंगों की रंगभरी दुनिया? इन रंगों के माध्यम से आप अपने बारे में एवं दूसरों के बारे में भी जान सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो अपने दोस्तों के साथ शेयर करके कमेंट देना ना भूलें।
अवश्य पढ़े :- १] हस्ताक्षर से जानिए अपना व्यक्तिमत्व
२] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी
३] परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कैसे करे?
Colors भी कुछ कहते हैं / रंगों की रंगभरी दुनिया
What Your Favorite Colours Says About You
लाल रंग :-अगर आपको लाल रंग पसंद है या लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं तो यह मंगल का सूचक है। कुमकुम, गुलाल आदि को मंगलमय माना जाता है इसलिए तिलक करने और पूजन में इनका प्रयोग किया जाता है। ऐसा रंग शौर्य प्रियता का प्रतीक है और विजय होने की प्रेरणा भी देता है। लाल रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति जोश से हर कार्य करते हैं।
पीला रंग :-
पीला रंग ज्ञान, विद्या, सुख-शांतिमय स्वभाव और विद्वता का प्रतीक है। पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति काफी विनम्र होते हैं। सौम्यता, शांतता उनके स्वभाव का गुण है। लोगों की मदद करने में सदा अग्रसर रहते हैं।
हरा रंग :-
अगर आप हरा रंग पसंद करते हैं या हरी भरी प्रकृति को पसंद करते हैं तो आप सुंदरताप्रिय हैं। हरे रंग को पसंद करनेवाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं। जीवन के उतार चढ़ाव को वे सहजता से स्वीकार कर लेते हैं। मन की शीतलता के धनी होते हैं। हर समय चुस्त रहते हैं।
नीला रंग :-
अगर किसी को आसमानी नीला रंग पसंद है तो इससे सिद्ध होता है कि उसके जीवन में काफी व्यापकता है। नीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति में धैर्य, सत्य और धर्मरक्षण की वृत्ति दृढ़ होती है। ये काफी खुले विचारों के व्यक्ति होते हैं एवं जीवन के प्रति उनका बहुत ही आशावादी दृष्टिकोण होता है।
भगवा रंग :-
भगवा रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति संयम प्रिय होते है। अपने कार्य में सदा सक्रिय रहते है। ऐसे व्यक्ति स्वच्छता पसंद करते है और उनके स्वभाव में सज्जनता का गुण प्रबल होता है।
गुलाबी रंग :-
इस रंग को पसंद करने वाले लोग प्यार के दीवाने होते हैं। सच्चे एवं इमानदार जीवनसाथी साबित होते हैं। यह काफी भावुक होते हैं। जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं, इसलिए कभी-कभी इन्हें धोखा भी खाना पड़ता है। ये काफी शौकीन मिजाज के होते हैं।
श्वेत रंग :-
इसमें सब रंगों का आंशिक समावेश पाया जाता है। यह रंग पवित्रता, शुद्धता, शांतिप्रियता और विद्या प्रियता का प्रतीक है। इस रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं एवं विद्या में पारंगत होते हैं।
काला रंग :-
काला रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर एक बार किसी बात को ठान ले तो उसे पूरा करते ही हैं। रूढ़िवादी के साथ ही अपने विचारों के पक्के होते हैं।
दोस्तों, कैसी लगी यह रंगों की रंगभरी दुनिया? इन रंगों के माध्यम से आप अपने बारे में एवं दूसरों के बारे में भी जान सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो अपने दोस्तों के साथ शेयर करके कमेंट देना ना भूलें।
अवश्य पढ़े :- १] हस्ताक्षर से जानिए अपना व्यक्तिमत्व
२] दोस्ती पर हिंदी शेरो शायरी
३] परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कैसे करे?
Nice logic
ReplyDelete