कैसे जिंदगी और भी खूबसूरत बनाएं ? How to live life more beautifully?

December 27, 2017
जिंदगी में चढ उतार तो आते ही रहते हैं। लेकिन हमेशा एक सकारात्मक रवैया रखेंगे तो जिंदगी का हर दुख हल्का हो जाएगा। अगर आप अपनी जिंदगी खुशी से बिताना चाहते हैं तो इन बातों को जरूर अपनाएं। रोज सुबह उठने के बाद आप इन बातों को जरूर दोहराएं, ताकि पूरे दिन आप वही फील करते रहे। जब भी आपका मन उदास हो इन बातों को पढ़ें ताकि आपको एक नई एनर्जी, शक्ति मिले।

how-to-live-life-more-beautiful

कैसे जिंदगी और भी खूबसूरत बनाएं ?

How to live life more beautifully?

  • हर दिन हर पल में खुश हूं। जिंदगी बहुत बढ़िया है और मैं उससे अधिक बेहतर बना रही हूं। आज दिन भर में मैं खुश रहूंगी और दूसरों को भी खुश रखूंगी।


  • मैं जो अच्छा कर रही हूं। उससे कहीं ज्यादा अच्छा करने की क्षमता मुझ में है। और मैं उसका उपयोग कर रही हूं।


  • मैं स्वस्थ हूं। मैं अपने शरीर से प्यार करती हूं। मेरी सबसे सुंदर, आकर्षक शरीर को धन्यवाद। मेरे शरीर का हर अवयव अपना कार्य बखूबी कर रहा है। संपूर्ण स्वास्थ्य पर मेरा हक है। मैं मेरे स्वस्थ शरीर के प्रति कृतज्ञ हूं। मैं खुद को हमेशा सकारात्मक रखती हूं, जिससे मेरा शरीर स्वस्थ रहता है।


  • मैं हमेशा सकारात्मक विचारों को स्वीकार करती हूं। मैं बुद्धिमान हूं और अपनी कल्पना शक्ति से अपने विचारों का योग्य आदान प्रदान प्रदान करती हूं। मैं हमेशा ध्यान रखती हूं कि मेरे नकारात्मक विचारों से मुझे नुकसान ना हो। मेरी विचारधारा ही मेरी धरोहर है। जिससे मैं जो चाहूं वह प्राप्त कर सकती हूं।


  • आज मैं दिन भर शांत रहूंगी। शांति मेरा स्वभाव है। मैं शांतिप्रिय आत्मा हूं। जब मैं शांत रहती हूं, अपने भीतर की ऊर्जा की बचत करती हूं। मेरी आंतरिक उर्जा मेरी मुझे मेरे सभी कार्यों को शांति से करने के लिए सहयोग देती है। मेरे रोम रोम से प्रभावित हो रही है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी मेरे शांति को महसूस कर रहे हैं।


  • आज मैं किसी की आलोचना नहीं करूंगी। कोई भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दूंगी। दूसरों की भावनाओं को समझने का प्रयास करूंगी। दूसरों के अच्छे गुण देखने का प्रयास करूंगी।


  • भगवान जो मेरे कर्म बदलना मेरे हाथों में नहीं है, उनको वैसे ही स्वीकार करने की शक्ति मुझे दो और जो मैं बदल सकती हूं, उन को बदलने की हिम्मत मुझे दो।


  • आज दिन भर में अपने आप से सकारात्मक बातें ही करूंगी। मैं इसके लिए खुद को प्रोत्साहित करूंगी। खुद को समझ दूंगी। मैं अपनी गलतियों से सीख लेते हुए खुद को सफल बनाने के लिए प्रयास करुंगी। मैं अपने आप से सकारात्मक वार्तालाप कर के, नकारात्मक विचारों को विदा करती हूं।

दोस्तों! धीरे-धीरे इन बातों को दोहराने से अपनेआप, आप देखेंगे कि आपके जीवन में एक परिवर्तन हो रहा है। पूरे आत्मविश्वास और श्रद्धा के साथ इन बातों को रोज दोहराते रहे और दूसरों को भी इन बातों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है, एक अच्छे स्वभाव से सबका मन जित कर इसे और भी खूबसूरत बनाएं।


अवश्य पढ़े :- १] पढाई में कैसे मन लगाए 
                     २] बाबुल पर हिंदी कविता 
                     ३]स्ट्रॉबेर्री बासुंदी हिंदी रेसिपी 
                     ४] पनीर चीज पराठा हिंदी रेसिपी
Previous
Next Post »

5 comments