प्यार पर बनाई हिंदी कविता HINDI LOVE POEM

August 15, 2017
कहते हैं प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है।और जब वह होता है तो रातों की नींद उड़ जाती है और दिन का चैन खो जाता है। हर पल आँखों में कोई न कोई सपना तैरता रहता है। उसी का खयाल दिलों दिमाग पर छाया रहता है। मेरी सगाई होने के बाद, मैं भी अपने जीवन साथी के प्यार में डूब गई थी। लोग प्यार में शायर हो जाते है। मैंने भी यह कविता भेटस्वरुप में दी थी..

hindi-poem-on-love

प्यार पर बनाई हिंदी कविता  "एक पैगाम प्यार के नाम " 

 HINDI LOVE POEM

  दिल को था किसी के आने का इंतजार
हम भी करना चाहते थे किसी से प्यार का इजहार
            थम गई थी धडकने जब हुआ आपका आना
        समंदर की उछलती लहरो का जैसे सरिता का पाना
पहली बार  मिली जब आपसे हमारी नजर
दिलो दिमाग पर छा रहा था आपके मोहब्बत का असर
            चंद लम्हो में कोई अंजाना हो गया मेरा अपना
            जिसके संग बुन रही हु में हर सुनहरा सपना
दिल ही नही भरता कर के ढेर सारी बाते
लम्बे लग रहे है ये दिन-दिन और राते
            पल पल दिल में आते है आपके खयाल
            न जाने इस मन में है कितने सरे सवाल
बदल गयी है ये जिंदगी आपको पाकर
महका दिया है मेरा आशियाना मेरी दुनिया में आकर
हंसाती है आपकी प्यारभरी वो हरकते
मधहोश कर देती है मस्तभरी शरारते
आपकी हर बात पर हो गये है हम फिदा
जी नही सकेंगे होकर आपसे जुदा
            नशीली आँखे कर रही है ये दिल दीवाना
            घायल कर देता है आपका यु मुस्कुराना
वाकई में उपरवाला है हम पर मेहेरबान 
मोहब्बत भरी आगोश में चलता रहे ये कारवाँ
            तैरता रहता है इन आखों में आपका चेहरा प्यारा
            अब आप ही तो है मेरे जीने का सहारा
थामा है हमने एक दूजे का हाथ 
जिंदगी के हर कदम पर देंगे एक दूजे का साथ
            ये जन्मदिन लाये आपके जीवन में लाये ढेर सारी सौगाते
            और जिंदगी आपकी बीते खुशियों के गीत गाते-गाते


 आप भी अपने जीवनसाथी को इस तरह की कविता डेडिकेट कर सकते हैं। ताकि वो आपके मन के भाव आसानी से जान सके। कभी-कभी प्यार शब्दों में भी बयां करना चाहिए। देखना.. यह कविता पढ़ कर उन्हें बेहद खुशी होगी।

अवश्य पढ़े :- १] बहन  पर बनाई हिंदी कविता 
                  २] महिला संगीत संध्या हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट 
                  ३] माँ हिंदी कविता
Previous
Next Post »

2 comments