पति के जन्मदिन पर हिंदी कविता Birthday Hindi Poem for Husband

July 04, 2017
 जिंदगी अपने हमसफर के साथ बहुत आसान हो जाती है। छोटी छोटी खुशियों को बड़े जश्न में हम ढाल सकते है और अपने दुःखों को एक दुजे का साथ पाकर कम कर सकते हैं। और अगर हमारा हमसफर हमारे साथ हैं तो जिंदगी जीने का मजा ही कुछ ओर है ।
          क्यों ना समय-समय पर उन्हें इस बात का इजहार किया जाए। अपने पति के जन्मदिन पर शब्दों में अपना प्यार व्यक्त करें। जिंदगी में जो भी उन्होंने आपको दिया है उसका आभार माने। यह प्यारीसी कविता भेंट स्वरूप देकर, उनका दिन यादगार बनाएं।

hindi-poem-on-husband

 पति / जीवनसाथी के जन्मदिन पर हिंदी कविता

 Birthday Hindi Poem for Husband

 निभाये है हमने हमेशा किए जो एक दूजे से वादे 
सुकून देती है दिल को बीती हुई चंद मधुर यादें
 जिंदगी में सदैव मिली है मुझे आपकी प्रेरना
 हर चुनौती से निपटने की जगाई है मुझ में नवचेतना 
जीवन के हर क्षण खुदा भी रहे हम पर मेहरबां
 हंसी खुशी से बितता रहे हमारे जिंदगी का कारवां 
 पल - पल था जिसका इंतजार वह आया है दिन 
 साथी मुबारक हो तुम्हें तुम्हारा जन्मदिन
 यह जन्मदिन लाए आपके जीवन में खुशहाली 
दमकती रहे आपकी जिंदगी में मेरे प्यार की लाली।

 यकीन है, आपको मेरी यह कविता बेहद पसंद आई होगी। तो जल्द ही इस कविता के द्वारा अपने मन के भाव प्रगट करें। और अपने पति का दिल खुश कर दे। उनके मन में यह एहसास दिला दे, वे आपके लिए बहुत मूल्यवान है।

अवश्य पढ़े :- १] मुस्कान हिंदी कविता 
                     २] नए साल पर बनाई हिंदी कविता 
                     ३] समय पर बनाई  कविता
                    ४]प्यार पर बनाई हुई हिंदी कविता  
                   ५]   प्यार पर हिंदी शायरी   
                  
                  
Previous
Next Post »

3 comments