'मुस्कान' हिंदी कविता HINDI POEM ON SMILE

June 23, 2017
मुस्कान जिसे  देखकर हर किसी के आंखों में चमक आ जाती है।एक छोटे बच्चे से बुजुर्ग तक किसी के मन में भी आपको जगह बनानी है तो एक मुस्कुराहट से वह आप पर फिदा हो सकता है। एक प्यारी सी मुस्कान सबको अपनी तरफ मोहित कर सकती है। और अगर खुलकर हंसने की बात हो तो वह हंसी महफिल में चार चांद लगा देती है। जो हमेशा प्रसन्नचित रहते हैं, उनकी जिंदगी बाकी सभी लोगों से खुशहाल तो रहती ही है, साथ ही वह उनका दर्द कोसों दूर भूल जाते हैं।
           मुस्कान, हम मुफ्त में किसी को भी तोहफे के रुप में दे सकते हैं,और तोहफा लेने वाला भी निहाल हो जाता है। सदा मुस्कुराने वाला व्यक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। एक प्यारी मुस्कान एक संकेत है, सकारात्मक रवैया रखने का। मुस्कान जिंदगी के किसी भी मुश्किलों को लड़ने का हौसला हमें देती है।मैंने "मुस्कान" यह कविता मेरी दोस्त "पूजा" की याद में बनाई थी। जो बहोत ही खुलकर हंसती थी। तो एक प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे पर लाकर पढ़ते हैं मेरी प्यारी कविता मुस्कान...

 'मुस्कान' हिंदी कविता

 HINDI POEM ON SMILE 

 

मुस्कान का नही है कोई जवाब
अच्छी लगती है वो हर किसी को जनाब
               प्यारभरी मुस्कान के है सभी दीवाने
               याद रहते है जीवन में वो प्यारभरे अफ़साने 
खिलती है वो जब किसी प्यारे चहरे पर
भवर मंडरा रहा हो मानो किसी फूल पर
               हमारे मन को वह तरोताजा कर देती
               तन में एक स्पूर्ति सी जगा देती
मुस्कान से होती है प्यारभरी अनुभूति
नही कर सकता कोई इसकी पूर्ति
              चार चाँद लगा देती है मिठीसी मुस्कान
              नजाकत की अदाए दिखाती है मुस्कान
अच्छा लगता है हर किसी को मुस्कुराना
जैसे चाँदभरी रात में सितारों का चमकना
              अपनेपन का अहसास मुस्कान है दिलाती
              जिंदगीभर के लिये किसी दिल में बस जाती
हर किसी के चहरे पर यह मुस्कान खिलती रहे
जीवन में प्यारभरा गीत गुनगुनाती रहे!!
hindi-poem-on-smile

 अगर हम किसी की आंखों में दर्द देखते हैं तो हमें उसके साथ अपने आँसुओं को बांटना चाहिए और अगर हम किसी की आंखों में खुशियां देखते हैं, तो उसके साथ हमने हमारी मुस्कान बांटनी चाहिए। एक वादा हम अपने आप से कर ही लेते हैं, हमारे चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाकर, हम सब के  जिंदगी में खुशियों के रंग भर दे। दोस्तों,स्वस्थ रहें, मस्त रहें एवं सदैव मुस्कुराते रहें।

अवश्य पढ़े : शहीदों पर बनाई हिंदी कविता 
                
                  समय पर बनाई हिंदी कविता
Previous
Next Post »

10 comments