बरसात/पहली बारिश की भावनाए बयां करनेवाली हिंदी कविता Poem on Rain / Rainy Season / Mansoon in Hindi

June 26, 2017
बरसात ऐसा मौसम है, जो लगभग सभी लोगों का पसंदीदा होता है।  सभी इसका लुफ्त उठाते है, क्योंकि ताजी हवा और बारिश के पानी से पर्यावरण बिल्कुल साफ, सुंदर और थंडा हो जाता है। वातावरण हरा-भरा हो जाता है, जो आँखों को सुकुन पहुँचाता है। भारत में वर्षा ऋतु खुशहाली  लेकर आता है। हमारे साथ पेड़, पौधे, चिड़ियाँ भी उत्सुकता के साथ इसका इंतजार करते है।
         बारिश का मौसम आते ही एक अलगसी मस्ती छा जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को यह मौसम लुभाता है। चिलचिलाती गर्मी के बाद जब पहली बार बारिश आती है तो सृष्टि का कण कण महक उठता है... बच्चे, 'बारिश आई. बारिश आई छम छम छम.....' गाने लगते हैं। हमारा भी कुछ गुनगुनाने का मन होता है। हम बारिश के मौसम में क्या क्या महसूस करते हैं यह मैंने अपनी कविता में सम्मिलित करने का प्रयास किया है। आशा है, आपको मेरी यह कविता जरूर पसंद आएगी....

hindi-poem-on-mansoon-rimjhim-barish

  बरसात/पहली बारिश की भावनाए बयां करनेवाली हिंदी कविता Poem on Rain / Rainy Season / Mansoon in Hindi



 
 पहली बारिश का सबको होता है इंतजार
कोई भी न करता होगा भीग जाने से इनकार
काले घने बादलो का यूँ गरजते रहना
ठंडी ठंडी बूंदों का धरती पर बरसना
सावन से जुडा  होता है सबका गहरा नाता
रिमझिम बूंदों से तन मन भीग जाता
बरसात के स्वागत में नाच उठता है मोर
बरसात के आगमन से दिल हो जाता हे आनंदविभोर
पेड़ पत्ते फूलों का ख़ुशी से झिलमिलाना
भीगते भीगते बरसात में बच्चों का खिलखिलाना 
हरियाली का आंचल ओढा हो धरती माँ ने
सप्तरंगो की छटाये महकी हे नजारो में
गरमा गरम चाय की लेते है सब चुसकिया
बारिश में उड़ जाती है सबके आँखों की निंदिया
पकोड़े भुट्टे खाने में आता हे बड़ा मजा
रंगबिरंगी फूलों से धरती का श्रुंगार हे सजा
फव्वारों से न्हा उठता हे धरती का कोना-कोना
चारो तरफ बिखरा है मानो चांदी और सोना
किसान मजदुर हर कोई करता है इसका इंतजार
भगवान बरसाते रहना बारिश की बुँदे बार-बार  
   


तो क्यों दोस्तों झूम गए थे ना... मेरी 'रिमझिम बारिश' कविता पढ़कर! वाकई में सावन का यह मौसम सबको बेहद ही सुहावना लगता है। इन बारिश की बूंदो की तरह आपका जीवन भी खुशियों से भीगता जाये यही प्रभु चरणों में प्रार्थना करती हूँ। 
Previous
Next Post »

1 comment

  1. बरसात हिंदी कविता पढ़ कर बारिश का मौसम याद आ गया। सुंदर कविता।

    ReplyDelete