04 नवंबर 2021दिवाली पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 4th November 2021 in Hindi

November 01, 2018
हमारे भारत देश मे हम ढ़ेर सारे त्यौहार मनाते है। उन्हीं मे से सबसे प्यारा त्योहार है दिवाली ! हम सभी पारिवारिकजन मिलकर इस त्योहार को मनाकर खुशियां बांटते हैं। दिवाली त्योहार विजय पर्व का त्योहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं। दिवाली में हम सभी एक दूजे को शुभकामनाएं देकर इस त्योहार को प्यार से मनाते हैं। तो चलिए, आज मैं आप सभी के साथ दिवाली पर बनाई हुई शायरी शेयर कर रही हूं।
shayri-whatsapp-messages-status-on-diwali

दिवाली २०१८  पर शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस

Best Shayri, Whatsapp Messages, Status on Diwali 2018  in Hindi


◆ अंधकार से प्रकाश की ओर हम आए
                     ज्ञान का दीपक जीवनभर जलाएं
     घर-घर खुशियों की माला बन जाए
                     ऐसा दिवाली त्योहार हम मनाएं।

◆ आया है दीपावली का त्योहार अनोखा
                    लाया है सबके लिए खुशियों का झरोखा।


 जरूर पढ़े :- दिवाली पर हिंदी कविता

◆ मिटे अंधकार की घणघौर कालीमा
                 दिवाली लाए ज्ञान रूपी प्रकाश की स्वर्ण लालिमा।


◆ दिवाली की पावन बेला में दिल दीपक टूटे नहीं
                      स्नेह प्यार का घी जीवन में कभी घटे नहीं
     स्वर्ण सी उज्ज्वल बत्ती रहे सदैव प्रज्वलित
                      मिल कर रहे हम सब, कोई किसी से उठे नहीं।


◆ आया है प्यारा दिवाली त्योहार
                       लाया है सबके लिए खुशियां-प्यार
    जगमगाती रोशनी की तरह जीवन चमके अपार
                      फूलों की खुशबूसी आए जिंदगी में बहार।

 
◆ रंगोली की तरह जीवन को सजाएं
                    रोशनी की भांती जिंदगी दमकाएं
    दिवाली की है यही शुभकामनाएं
                   सुख समृद्धि सा गुलदस्ता महकाएं।


◆ दिवाली का त्योहार है आया
                  विजय पर्व का संदेश लाया
     हमसे रूठे घोर अंधकार
                 प्रेम रूपी प्रकाश हैं लाया।


◆ भारत को कहते हैं त्योहारों की भूमि
                    मानो त्यौहार मनाया हो अभी-अभी
     आया फिर से एक प्यारा त्योहार दिवाली
                    जिसे मना रहे हैं मिलकर हम सभी।


दोस्तों ! आशा हैं,  दिवाली पर बनाई हुई मेरी यह शायरी आप सभी को पसंद आई होंगी। आप सभी के साथ यह शायरी, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टेटस शेयर करें और अपनों को शुभकामनाएं देकर अपनी दिवाली यादगार बनाएं। आप सभी को दिवाली की स्वर्णिम शुभकामनाएं। आपके जीवन में यह दीपावली त्यौहार ढेर सारी खुशियां लेकर आए, यही भगवान से प्रार्थना करती हूं।


Previous
Next Post »

7 comments